Back
बागपत के गुरुकुल में गैस सिलेंडर की कमी से भोजन व्यवस्था प्रभावित
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 16, 2026 04:31:42
Baghpat, Uttar Pradesh
जनपद बागपत में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। इसका असर अब धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों पर भी पड़ने लगा है। बड़ौत के पंचमुखी मंदिर परिसर में स्थित संस्कृत गुरुकुल में गैस सिलेंडर न मिलने के कारण बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। गुरुकुल में करीब 50 बटुक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनके भोजन की व्यवस्था पहले गैस सिलेंडर से होती थी, लेकिन अब सिलेंडर न मिलने के कारण गुरुकुल प्रशासन को चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। दरअसल गुरुकुल में पढ़ने वाले बटुक ही अब शिफ्ट के अनुसार चूल्हे पर सुबह और शाम का खाना तैयार कर रहे हैं। लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाकर सभी छात्रों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। गुरुकुल के संचालक डॉ. पुष्पेंद्र आर्य का कहना है कि वर्तमान समय में बाहरी देशों में चल रहे युद्ध के कारण डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की कीमतों व किल्लत पर असर देखने को मिल रहा है, जिसका प्रभाव आम लोगों के साथ-साथ धार्मिक संस्थानों पर भी पड़ रहा है। डॉ. पुष्पेंद्र आर्य ने देश पर आए संकट को देखते हुए इसे आत्मनिर्भरता और संयम का समय बताया है। उनका कहना है कि गुरुकुल के बटुक इस स्थिति को एक सीख के रूप में ले रहे हैं और परंपरागत तरीके से चूल्हे पर भोजन बनाकर अनुशासन और सहयोग की मिसाल पेश कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 16, 2026 05:48:540
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 16, 2026 05:48:440
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 16, 2026 05:48:280
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 16, 2026 05:48:140
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 16, 2026 05:48:010
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 16, 2026 05:47:390
Report
KSKashish Singh
FollowMar 16, 2026 05:47:32Noida, Uttar Pradesh:Heavy snow in kashmir hills
Sadhna Top has received more than 12 inches of snowfall in the last 24 hrs.
5 inches at Zojila, 3 - 4 inches in Sonamarg area.
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 05:47:10Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): DMK DISTRICT SECRETARY MEETING/ TAMIL NADU CM M.K. STALIN ARRIVES TO ATTEND THE MEETING
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 16, 2026 05:47:030
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 05:46:51Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): RAJYA SABHA ELECTION 2026/ BJD CHIEF & ODISHA LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP NAVEEN PATNAIK ARRIVES AT ASSEMBLY/VISUALS
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowMar 16, 2026 05:46:070
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 16, 2026 05:45:510
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowMar 16, 2026 05:45:330
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 16, 2026 05:45:190
Report
63
Report