Back
कोटपूतली-बहोड़ में नए एसपी सतवीर सिंह ने पदभार संभाला
AYAmit Yadav
Mar 16, 2026 05:48:44
Jaipur, Rajasthan
कोटपूतली-बहारोड़ जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस सतवीर सिंह ने सुबह 10 बजे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। हाल ही में उनका स्थानांतरण इंटेलिजेंस मुख्यालय जयपुर से कोटपूतली-बहरोड़ जिले में किया गया था। एसपी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई, नीमराना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश, डीएसपी राजेंद्र बुरड़क, डीएसपी सचिन शर्मा और नीमराणा डीएसपी चारुल गुप्ता सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी सतवीर सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हार्डकोर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध हथियारों को ले कर भी सख्ती बरती जाएगी और विशेष अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस सख्त कदम उठाएगी और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लेन सिस्टम और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। एसपी सतवीर सिंह ने यह भी बताया कि जिले की बॉर्डर सीमाओं पर आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन भी अनिवार्य रूप से कराया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BBBindu Bhushan
FollowMar 16, 2026 07:04:210
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 16, 2026 07:04:040
Report
RZRajnish zee
FollowMar 16, 2026 07:03:300
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 16, 2026 07:03:140
Report
121
Report
MSManish Singh
FollowMar 16, 2026 07:02:510
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 07:02:32Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: HARYANA RAJYA SABHA ELECTION 2026, VOTING UNDERWAY, LEADERS ARRIVE TO CAST THEIR VOTE, OUTSIDE VISUALS FROM HARYANA LEGISLATIVE ASSEMBLY
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 07:02:25Noida, Uttar Pradesh:Siliguri, Darjeeling (West Bengal): ED conducts raid at gold trader Swapan Ghosh’s residence in Hakim Para. Visuals: Manash Ghosh (local resident).
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 07:02:130
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 16, 2026 07:02:020
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 16, 2026 07:01:270
Report
RSRahul shukla
FollowMar 16, 2026 07:01:040
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 16, 2026 07:00:490
Report
RSRahul shukla
FollowMar 16, 2026 07:00:280
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 16, 2026 07:00:130
Report