Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

ज़ोजिला टॉप पर बर्फीले तूफान में फंसे 20 वाहन निकाले; पुलिस ने दम दिखाया

WMWaqar Manzoor
Mar 16, 2026 05:45:19
After clearing the traffic from the Sonamarg side and while returning towards Minamarg, a sudden change in weather conditions led to heavy snowfall and gusty winds at Zojila Top. Meanwhile, one vehicle developed a mechanical breakdown, resulting in approximately 20 vehicles getting stranded at the top. Upon receiving the information, a team of Police Station Drass led by Inspector Abdullah along with Incharge Police Post Minamarg SI Fayaz, immediately rushed to the spot. With timely intervention and steneous coordinated efforts of the dedicated Police Team, all the stranded vehicles were successfully rescued from the hostile weather conditions and safely escorted towards Kargil. The rescue operation was carried out smoothly despite heavy snowfall and adverse weather conditions. All passengers were safely moved without any untoward incident. District Police Kargil reiterates its commitment to ensuring the safety and assistance of commuters, especially during challenging and hostile conditions, be it the Zojila axis or any other other part of the District.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BBBindu Bhushan
Mar 16, 2026 07:04:21
Madhubani, Bihar:मधुबनी में रसोई गैस की भारी किल्लत ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। जहां आम परिवार एक अदद सिलेंडर के लिए दर दर भटक रहे हैं वहीं कालाबाजारी करने वाले ऊंचे मुनाफे को अवसर में बदलने में जुटे हैं। जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और कालाबाजारी करने वालों पर छापेमारी जारी है। पुलिस टीम ने अब तक 113 अवैध सिलेंडर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रुद्रपुर थाना ने कर्ण पुर गांव में छापेमारी कर एक साथ 72 सिलेंडर जब्त किया और मौके से धंधेबाज मो समीम को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया अवैध भंडारण की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई और 72 सिलेंडर जब्त किया गया। उक्त सिलेंडर को ग्रामीण इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। LPG सिलेंडर की किल्लत ऐसे धंधेबाजों की वजह से भी है। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के तीन इलाकों तमुरिया, चनौरागंज और कर्णपुर में छापेमारी कर पुलिस ने 113 अवैध सिलेंडर बरामद कर तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से गैस कालाबाजारियों में दहशत है। हालाँकि गैस की होम डिलेवरी बंद होने से गैस एजेंसी पर भारी भीड़ लगी रहती है और कई जगहों पर मारपीट भी हुई है।
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Mar 16, 2026 07:03:14
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर जिले में तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी और वैगनआर कार के बीच हुई भीषण टक्कर में कार सवार 2 पत्रकारों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा देर रात ख़लीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर के पास हुआ। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के शिकार सभी लोग कुशीनगर जिले के रहने वाले थे जो लखनऊ से एक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात वैगनार कार से कुशीनगर वापस जा रहे थे। इसी दौरान मगहर के पास तेज रफ्तार अनियन्त्रित डीसीएम गाड़ी ने वैगनार कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों धनंजय पांडेय उम्र करीब 45 वर्ष और शंभू मिश्रा उम्र करीब 43 वर्ष की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 अन्य रमन कुमार और सुरेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में चार लोग सवार थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाई में जुटी है।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 07:03:09
Basti, Uttar Pradesh:अजीत मिश्रा (खोजी) लालगंज में बेखौफ खनन माफिया; नगर पंचायत शंकरपुर में दिन-दहाड़े गरज रही हैं प्रतिबंधित मशीनें बस्ती। जिले में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें न तो कानून का खौफ है और न ही प्रशासन का डर। ताजा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित शंकरपुर का है, जहाँ 'खाकी' की नाक के नीचे और खनन विभाग की 'रहमत' से अवैध मिट्टी का काला कारोबार जोरों पर फल-फूल रहा है। थाने से चंद कदमों की दूरी, फिर भी पुलिस 'अंजान' हैरानी की बात यह है कि जहाँ यह अवैध खुदाई हो रही है, वहाँ से थाने की दूरी महज कुछ ही मीटर है। दिन के उजाले में प्रतिबंधित मशीनें (JCB) दहाड़ रही हैं और मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। या यूँ कहें कि "सहमति" का चश्मा पहनकर पुलिस ने अपनी आँखें मूंद ली हैं। खनन अधिकारी की चुप्पी पर उठ रहे सवाल नियमों को ताक पर रखकर हो रही इस खुदाई ने खनन विभाग की कार्यप्रणाली को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। प्रतिबंधित मशीनों के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी के बावजूद माफिया बेखौफ होकर धरती का सीना छलनी कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी यह साफ इशारा कर रही है कि यह खेल बिना "ऊपर" के संरक्षण के मुमकिन नहीं है। अवैध कारोबार का 'सिंडिकेट' स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो यह पूरा खेल एक संगठित सिंडिकेट के जरिए चल रहा है। रसूखदार माफियाओं और कुछ भ्रष्ट कारिंदों की जुगलबंदी ने सरकार के राजस्व को चूना लगाने और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने की खुली छूट ले रखी है। बड़ा सवाल: क्या जिला प्रशासन इन बेखौफ माफियाओं पर नकेल कसेगा, या फिर "साहबों" की चुप्पी की आड़ में शंकरपुर की जमीन ऐसे ही लुटती रहेगी?
121
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 16, 2026 07:02:51
Mumbai, Maharashtra:बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह मोड़ के समीप कल रात ट्रक एवं बेलेनो कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान बलेनो कार सड़क चाट में पलट गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। एक ने घटनास्थल एवं दूसरे ने सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं कार पर सवार छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों में तरारी थाना क्षेत्र के बगसंडा गांव निवासी प्रियरंजन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र लव कुमार एवं शाहपुर थाना क्षेत्र के गउडाढ़ गांव निवासी सुनील कुमार भट्ट का 26 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार शामिल है। मृतक लव कुमार आईटीआई का छात्र था। जबकि जख्मियों में तरारी थाना क्षेत्र के बसगंडा गांव निवासी ददन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राजू कुमार, अशोक शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र सोनू शर्मा, जनार्दन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार, सत्येंद्र सिंह का 21 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार, श्याम बिहारी शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र हरीओम शर्मा एवं अंकित कुमार शामिल है। इधर, बेलेनो कार पर सवार अंकित कुमार ने बताया कि सभी पीरो से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में मनीष कुमार कार चला रहा था। उसी दौरान तिवारीडीह मोड़ के समीप अचानक एक व्यक्ति उनके कार के सामने आ गया। उक्त व्यक्ति को बचाने के दौरान में उनकी कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकराकर सड़क चाट में पलट गई। जिसमें लव कुमार घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मनीष कुमार ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवो का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं अन्य जख्मियों को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।घायल के बयान पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है। बाइट/- अंकित कुमार(घायल युवक)
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 16, 2026 07:02:02
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई-नागपुर हाईवे पर थावरिया नाला के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक खेडी देवगांव निवासी दो युवक स्कूटी से मुलताई से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान थावरिया नाला के पास सामने चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही स्कूटी ट्रक से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मुलताई सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुखदेव कहार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल हेमराज धुर्वे को नागपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है。
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 16, 2026 07:01:27
Bikaner, Rajasthan:गणगौर फेस्टिवल को लेकर कलाकारों में दिख रहा उत्साह, कलाकार राजेश जोशी बना रहे अनोखी गणगौर की मूर्तियां, आधा इंच से लेकर 18 इंच तक की तैयार की मूर्तियां, 400 से 6000 रुपये तक आ रही लागत, पेशे से ज्योतिषाचार्य, शौक से कर रहे मूर्तिकला का काम, कुछ अलग और अनूठा करने की चाहत में बना रहे आकर्षक मूर्तियां Intro - राजस्थान में गणगौर का त्योहार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है इस खास अवसर पर कलाकार अपनी कला के माध्यम से परंपरा को जीवंत बनाने में जुटे हुए हैं इसी कड़ी में शहर के कलाकार राजेश जोशी भी अनोखी गणगौर की मूर्तियां बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। राजेश जोशी पेशे से ज्योतिषाचार्य हैं लेकिन मूर्तिकला उनका शौक है अपने उसी शौक को उन्होंने कला का रूप देते हुए गणगौर की बेहद खूबसूरत और बारीक मूर्तियां तैयार की हैं खास बात यह है कि ये मूर्तियां बेहद छोटे आकार में बनाई गई हैं जिनमें आधा इंच, एक इंच, तीन इंच, चार इंच से लेकर 18 इंच तक की गणगौर की मूर्तियां शामिल हैं इन मूर्तियों को बनाने में काफी मेहनत और बारीकी की जरूरत होती है छोटी से छोटी मूर्ति को भी बेहद सावधानी और धैर्य के साथ तैयार किया जाता है ताकि उसकी सुंदरता और पारंपरिक स्वरूप बरकरार रहे यही वजह है कि इन मूर्तियों को देखने वाले लोग भी उनकी कला की सराहना करते नहीं थकते। राजेश जोशी बताते हैं कि मूर्तिकला उनके लिए केवल काम नहीं बल्कि एक जुनून है कुछ अलग और अनूठा करने की चाहत ने उन्हें इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने गणगौर की पारंपरिक मूर्तियों को छोटे-छोटे आकार में ढालकर एक अलग पहचान बनाने की कोशिश की है इन मूर्तियों की लागत भी उनके आकार और मेहनत के अनुसार तय होती है छोटी मूर्तियों की कीमत करीब 400 से 600 रुपए तक आती है, जबकि बड़ी और अधिक बारीक काम वाली मूर्तियां करीब 6000 रुपए तक की होती है गणगौर के इस पावन पर्व पर राजेश जोशी की बनाई गई ये अनूठी मूर्तियां न केवल कला का बेहतरीन उदाहरण हैं बल्कि राजस्थान की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को भी दर्शाती हैं।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 16, 2026 07:00:49
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत टाइगर रिजर्व यानी PTR के जंगल सफारी रास्ते पर अचानक जंगल का राजा बाघ और सामने आ जाता है एक भालू। इस बार बाघ भागा और भालू ने उसे दौड़ाया। जी हाँ, आपने सही सुना। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। सफारी पर गए पर्यटकों ने यह दुर्लभ नज़ारा कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में देखिए भालू बाघ की तरफ बढ़ता है, गुर्राता है, और बाघ झट से जंगल की झाड़ियों में घुस जाता है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि बाघ भले ही बड़ा शिकारी हो, लेकिन भालू जब गुस्से में आता है, खासकर अगर उसके साथ बच्चे हों तो वह बहुत आक्रामक हो जाता है। भालू असल में फल, कीड़े, शहद और छोटे जानवर खाता है, इसलिए बाघ से उसकी सीधी टक्कर कम ही होती है। दोनों एक ही जंगल में आराम से रह सकते हैं। लेकिन यह घटना बताती है कि हमारा जंगल कितना स्वस्थ और संतुलित है। बाघ भी हैं, भालू भी हैं। हालाँकि, अगर जंगल छोटा हुआ या खाने-पीने की चीज़ें कम हुईं, तो आगे ऐसे टकराव बढ़ सकते हैं। इसलिए वैज्ञानिकों का कहना है लगातार निगरानी और संरक्षण बहुत ज़रूरी है। जंगल में राजा कौन? कभी बाघ, कभी भालू, प्रकृति के अपने नियम हैं।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Mar 16, 2026 07:00:28
Amethi, Uttar Pradesh:गेंहू के खेत मे मिला विवाहिता का शव पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा होली पर अपने मायके आई थी मृतका रेखा अमेठी में होली पर मायके आई विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर से डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा किया है।अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दरअसल यह पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेंगुरपुर गांव का है जहां की रहने वाली 26 वर्षीय रेखा का गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में आज सुबह शव मिला।सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए गए तो उनकी नजर शव पर पड़ी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची घटनास्थल के साक्ष्यों को इकट्ठा करने के बाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।रेखा की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे भी है।अभी होली पर ही रेखा अपने मायके आई थी। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रेखा जिसकी उम्र 26 वर्ष है उसका गांव से डेढ़ सौ मीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों खेत में शव मिला है।फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्यों को संकलित किया गया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।घटना के खुलासे के लिये चार टीमो का गठन किया गया है। बाइट ज्ञानेंद्र सिंह एएसपी अमेठी
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 16, 2026 07:00:13
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, दरअसल तेज हवा के चलते 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर रोडवेज के पास खड़ी एक बस पर गिर गई, इससे बस में अचानक आग लग गई, बस के अंदर सो रहा हेल्पर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात करीब दो बजे की है. पीलीभीत-बहेड़ी मार्ग पर चलने वाली बस रोडवेज बस के पास खड़ी थी, इसी दौरान तेज हवा के कारण अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर बस के ऊपर गिर गई, तार गिरते ही तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते बस में आग लग गई. कुछ ही पलों में आग ने बस के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. उस समय बस के अंदर पीलीभीत का हेल्पर अनु सो रहा था, वह करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए, पास ही चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बहेड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top