250611
बागपत में व्यापारी का भाजपा नेता पर मारपीट और धमकी का आरोप
Baraut, Uttar Pradesh:बागपत में एक व्यापारी ने भाजपा नेता धूम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यापारी अमरपाल का कहना है कि 9 लाख रुपये के लेनदेन के बहाने उन्हें घर बुलाया गया, जहां उनके और उनके भाई के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पिस्तौल दिखाकर उन्हें स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करने का दबाव भी डाला गया। पीड़ित ने एसपी अर्पित विजय वर्गीय से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यापारी का कहना है कि धूम सिंह पहले उनसे माल खरीदता था और अब 9 लाख रुपये का बकाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जैसलमेर पंचायत चुनाव: 21 सदस्य लॉटरी से आरक्षण तय, कल होगा खुलासा
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिला पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। जैसलमेर जिले में जिला परिषद व पंचायत समितियों की लॉटरी कलेक्ट्रेट कार्यालय में निकली गई, जिसमें 21 जिला परिषद सदस्य चयनित हुए और कई पदों के लिए आरक्षण वर्ग भी निर्धारित किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारी सहित विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। लॉटरी के तहत 21 सदस्यीय जिला परिषद के लिए आरक्षण क्रम इस प्रकार रहा: SC सामान्य, OBC महिला, OBC सामान्य, सामान्य, SC सामान्य, सामान्य, सामान्य महिला, OBC महिला, ST सामान्य, सामान्य महिला, सामान्य महिला, OBC सामान्य, सामान्य, सामान्य, सामान्य महिला, सामान्य महिला, सामान्य, सामान्य, सामान्य महिला, SC महिला, सामान्य महिला। साथ ही जिले की 10 पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए आरक्षित वर्ग भी निर्धारित किए गए, जिसमें हर पंचायत समिति के लिए आरक्षण की सूची प्रकाशित की गई। तहसीलाकर्ताओं के अनुसार सरपंच-वार्ड पंच की लॉटरी 24 सितम्बर को SDM कार्यालयों में होगी, जो अगस्त और 17-18 सितम्बर से निर्धारित की गई थी। जैसलमेर जिले में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की तस्वीर 24 सितम्बर को साफ हो जाएगी।0
0
Report
बेगूं में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी की सवारी, देवरा बावड़ी कुंड पर महाआरती
Begun, Rajasthan:बेगूं चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में जलझूलनी एकादशी का पर्व धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों से बेवान के जरिए ठाकुर जी की सवारी एक साथ निकाली गई। बजरंग व्यायामशाला के पहलवानों ने जगह-जगह अखाड़ा प्रदर्शन कर हैरतअंगेज करतब दिखाए। सभी बेवान एक साथ नगर के अति प्राचीन देवरा बावड़ी कुंड पहुंचे, जहां ठाकुर जी को स्नान करवाने के बाद महाआरती की गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए नगरवासियों ने कई जगह जलपान और अल्पाहार की व्यवस्था की। शोभायात्रा के दौरान उड़ाई गई गुलाल से पूरा नगर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेगूं डीएसपी अंकित कुड़ी और थाना अधिकारी चंपाराम मौजूद रहे।0
0
Report
सिंघाना में महिला चेयरमैन के पदभार के बाद पति ने मोर्चा संभाला, बहस तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना, झुंझुनूं - सिंघाना में महिला चेयरमैन ने संभाला पदभार, तो पति ने संभाला मोर्चा - मीडिया के सवालों पर चेयरमैन पिंकी सैनी सिर्फ 14 शब्द बोलीं - विकास के विजन पर चेयरमैन के बजाय पति ने जवाब दिए - पति धर्मपाल सैनी ने 35 वार्डों के विकास का रोडमैप बताया - घोषणा पत्र की 16 घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा करने की बात - महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों की भूमिका पर फिर उठे सवाल - पदभार के बाद पिंकी सैनी और रचना पूनियां की धन्यवाद यात्रा - सिंघाना में महिला नेतृत्व बनाम प्रतिनिधि की भूमिका फिर चर्चा में निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके प्रतिनिधियों के सक्रिय रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। अब झुंझुनूं जिले के सिंघाना नगरपालिका से सामने आई तस्वीर ने एक बार फिर इसी बहस को चर्चा में ला दिया है। सिंघाना नगरपालिका की कांग्रेस से नवनिर्वाचित चेयरमैन पिंकी सैनी ने बुधवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर चेयरमैन पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पालिका परिसर में मौजूद लोगों और समर्थकों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। बाद में चेयरमैन पिंकी सैनी और उपाध्यक्ष रचना पूनियां के स्वागत के बाद शहर में धन्यवाद यात्रा भी निकाली गई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन पिंकी सैनी से सिंघाना के विकास और आगामी कार्ययोजना को लेकर बातचीत की। तो उनका जवाब बेहद संक्षिप्त रहा। उन्होंने कहा— “मैं सबसे पहले तो मेरे सभी साथियों का हार्दिक आभार करती हूँ और हम...”। इसके बाद बातचीत में उनके पति और नवनिर्वाचित पार्षद धर्मपाल सैनी ने मोर्चा संभाल लिया। धर्मपाल सैनी ने मीडिया से बातचीत में सिंघाना के सभी 35 वार्डों के सर्वांगीण विकास की बात कहा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद किसान, महिलाओं और गरीब तबके के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा आमजन के लिए सुशासन की व्यवस्था विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जारी किए गए घोषणा पत्र की 16 घोषणाएं प्राथमिकता में रहेंगी और उन्हें एक-एक करके पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सैनी ने कहा कि सभी 35 वार्डों में सर्वे कराया जाएगा और जहां विकास कार्यों की जरूरत होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम करवाए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर विश्वास जताकर बोर्ड को भारी बहुमत से जिताने के लिए आमजन और पार्षदों का आभार भी जताया। सिंघाना की तस्वीर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि नगरपालिका की कमान औपचारिक रूप से एक महिला के हाथ में है। लेकिन मीडिया के सामने विकास की रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना चेयरमैन के पति ने रखी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या महिला जनप्रतिनिधि खुद अपनी भूमिका, प्राथमिकताएं और विकास का विजन जनता के सामने रखेंगी या उनके निर्वाचित होने के बाद भी 'प्रतिनिधि' ही सार्वजनिक भूमिका निभाते रहेंगे? यह तस्वीर महिला आरक्षण के तहत निर्वाचित प्रतिनिधियों की वास्तविक सार्वजनिक भूमिका को लेकर लंबे समय से चली आ रही बहस को जरूर फिर सामने लाती है। पदभार ग्रहण समारोह के बाद पिंकी सैनी और उपाध्यक्ष रचना पूनियां का समर्थकों एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसके बाद शहर में धन्यवाद यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने नवनिर्वाचित पालिका बोर्ड को शुभकामनाएं दीं। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में सिंघाना नगरपालिका की निर्वाचित चेयरमैन पिंकी सैनी खुद विकास के मुद्दों पर कितनी सक्रिय भूमिका निभाती हैं और 35 वार्डों के लिए तय रोडमैप को किस तरह जमीन पर उतारा जाता है।0
0
Report
Advertisement
हरदा से MD ड्रग्स तस्करी: 38.15 ग्राम मेफेड्रोन के साथ तीन गिरफ्तार
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh: Rajasthan से हरदा आ रही MD ड्रग्स ब्रेजा कार में पकड़े गए 3 आरोपी, एंकर हरदा में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने MD ड्रग्स की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 60 हजार रुपये कीमत की 38.15 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार भी जब्त की है। फिलहाल मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। दरअसल, सिविल लाइन थाना पुलिस को छोटी हरदा अंडरब्रिज के पास हंडिया की ओर से एक नीले रंग की ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने कार को यात्री प्रतीक्षालय की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवाया। कार की तलाशी और पूछताछ के दौरान उसमें तीन लोग सवार मिले। पुलिस के मुताबिक कार चालक की पहचान आदर्श राजपूत, निवासी देव कॉलोनी हरदा के रूप में हुई। वहीं पीछे बैठे शाहफैजल उर्फ सानू, निवासी गढ़ीपुरा हरदा और रामभरोस उर्फ राहुल मीना, निवासी ग्राम झालवा वर्तमान निवासी हरिओम नगर हरदा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38.15 ग्राम MD यानी मेफेड्रोन मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा DL 2 CAX 9118 नंबर की नीले रंग की विटारा ब्रेजा कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं मामले के मुख्य आरोपी शाहफैजल उर्फ सानू को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब MD ड्रग्स की सप्लाई कहां से हुई और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान से कनारा क्लब का बोर्ड हटाने के बाद बच्चों के लिए मैदान खुला
Vidisha, Madhya Pradesh:उत्कृष्ट विद्यालय के अधीन ग्राउंड पर कनारा क्लब का हटाया बोर्ड - मैदान के संबंधित सभी चाबियां स्कूल प्राचार्य कोषों की - क्रिकेट ग्राउंड का नागरिक पूर्व की तरह करते रहेंगे उपयोग स्कूली बच्चों के लिए रहेगी प्राथमिकता एंकर : उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर कनारा क्रिकेट क्लब कई सालों से संचालित हो रहा है। इसे लेकर हाईकोर्ट ग्वालियर में एक याचिका भी लगाई गई थी। कोर्ट ने इस मामले में जिला प्रशासन को निर्देश देकर उस पर पूर्ण अधिकार उत्कृष्ट विद्यालय का होने के साथ उसका संचालन भी स्कूल के माध्यम से करने के संबंध में निर्देशित किया था। इसी को लेकर आज एसडीएम मनीष जैन, तहसीलदार प्रीतिपंथी के अलावा पुलिस बल भी उत्कृष्ट विद्यालय पहुंच कनारा के बोर्ड को वहां से हटाया गया। साथ ही मैदान से जुड़े विभिन्न स्थानों की चाबियां उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य को सौंपी गई। एसडीएम ने कहा कि इस मैदान का जो पूर्व की तरह क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए उपयोग हो रहा था वह वैसे ही चलता रहेगा आम नागरिकों के लिए यह खुला है इसके अलावा प्राथमिकता उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चों की होगी बाइट : मनीष जैन, एसडीएम0
0
Report
रावतभाटा में भाजपा बोर्ड बनने के बाद विजय जुलूस जारी, रातभर जश्न
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - भाजपा का बोर्ड बनने के बाद विजय जुलूस निकाला गया, जो देर रात तक शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमता रहा। नगर पालिका से शुरू हुई रैली बप्पा रावल, हाट चौक, बेरियल चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनियों में भी अध्यक्ष अनुसुइया नागर धाकड़ और उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता का जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों ने मालाएं पहनाईं और पुष्पवर्षा की। रैली में भाजपा किसान नेता कमलेंद्र सिंह हार्डा, वरिष्ठ नेता और पार्षद मंजूलता जगम सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। आतिशबाजी और ढोल के बीच देर रात तक भाजपा समर्थकों के जश्न और नारों का दौर जारी रहा।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जमुई घटना पर कानून का राज; जायसवाल बोले दोषी को सजा, आरजेडी पर सवाल
Patna, Bihar:बिहार के राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने जमुई की घटना को लेकर आरजेडी के मुख्यमंत्री के पुतला दहन और इस्तीफे की मांग पर पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना जवाब दे दिया है और बिहार में कानून का राज है जो भी दोषी होगा उसे कानून के अनुसार सजा मिलेगी साथ ही दिलीप जायसवाल ने आरजेडी से ही सवाल करते हुए कहा कि जमुई की घटना को लेकर वह जवाब दे और यह भी बताए कि कहीं इस मामले में उसकी कोई भूमिका तो नहीं है। जातिगत एंगल को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने विपक्ष से उसके रोल को स्पष्ट करने की बात कही। TRE-4 शिक्षक भर्ती के विज्ञापन पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार लगातार बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली कर रही है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए काम किया जा रहा है, डोमिसाइल नीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार नीतियां सोच-समझकर तय करती है और इस मामले में शिक्षा मंत्री बेहतर जवाब दे सकते हैं। वहीं मुख्य दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर सरकार को थोड़ा भी संशय है तो परीक्षा रद्द होनी चाहिए, क्योंकि सरकार कानून, न्याय और संविधान से समझौता नहीं कर सकती। बाढ़ के मुद्दे पर विपक्ष के सवालों पर भी दिलीप जायसवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटना में बैठकर राजनीति करने के बजाय नेताओं को बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर लोगों के बीच रहना चाहिए और उनकी स्थिति देखनी चाहिए, उन्होंने कहा कि जो नेता बाढ़ के दौरान गांव में जाकर लोगों के साथ रहेगा, वही लोगों की समस्याओं का जवाब दे सकता है।0
0
Report
रायपुर ब्रेकिंग: सौरभ सिंह को भाजपा राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ खनीज विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी. झारखंड के सह प्रभारी बनाएं गए सौरभ सिंह.0
0
Report
Advertisement
आसींद में विवाद के बाद युवक पर सरियों से हमला, हालत गंभीर
Jaipur, Rajasthan:आसींद में युवक पर सरियों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर आसींद:-पानी की वॉटर कैन को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक पर दबंगों ने लाठी-सरियों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है。 कस्बे में वाटर सप्लाई करने वाले हरजीराम गुर्जर ने वाटर केन को लेकर कहासुनी हमले में बदल गई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष ने पिकअप गाड़ी से सरिया निकाल कर युवक कावलाश निवासी दिलखुश तेली पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के सिर और शरीर पर लोहे की रॉड से कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए。 मौके पर उपस्थित लोगों ने लहू लुहान हालत में दिलखुश तेली को आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां इलाज जारी है वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाइट घायल दिलखुश0
0
Report
भाजपा ने 31 प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी बदले; बिप्लब कुमार देव प्रभारी बने
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी ने बदले 31 प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की नई नियुक्तियां मध्यप्रदेश के भी बदले गए प्रभारी और सह प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह की जगह बिप्लब कुमार देव संभालेंगे प्रभारी का जिम्मा सतीश उपाध्याय की जगह रेखा वर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई0
0
Report
किसान गिरजा शंकर की संदिग्ध मौत, सांप काटने की आशंका पर गांव मातम
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- खेत पर घास काटने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सांप के काटने की आशंका गोहन थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर घास काटने गए एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. मृतक की पहचान 55 वर्षीय गिरजा शंकर के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, किसान की मौत सांप के काटने से हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि गिरजा शंकर रोज की तरह खेत की ओर घास काटने के लिए गए थे. काफी देर तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. उनकी तलाश शुरू की गई तो खेत में वह संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले. आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बताया था कि सर्प के काटने से मौत हुई हैं. परिजनों ने बताया कि खेत में घास काटने के दौरान गिरजा शंकर को जहरीले सांप ने काट लिया होगा. घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई. पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. किसान की अचानक हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है. वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.0
0
Report
Advertisement
लालितपुर तालबेहट में विशाल अजगर ने नील गाय के बछड़े को शिकार बनाया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तालबेहट वन रेंज अंतर्गत हर्षपुर गांव में एक विशालकाय अजगर पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई , वहीं विशालकाय अजगर सांप ने एक नील गाय के बछड़े को अपना शिकार बनाते हुये निवाला बना लिया । जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया , भारी भरकम विशालकाय अजगर द्वारा शिकार किये जाने के बाद गाँव में सड़क की तरफ जा रहा था । जिसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई,जिस सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शिकार के बाद लस्त पड़े अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया ।0
0
Report
हरपुर गढ़वा में पीसीसी सड़क का विधायक अभिषेक रंजन ने फीता काटकर किया उद्घाटन.
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड अंतर्गत हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर-2 में ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग अब धरातल पर उतर गई है। बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के तहत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से साबिर मियां के घर से साहब मियां के घर की ओर जाने वाली सड़क में पीसीसी निर्माण कार्य कराया गया है। बुधवार को चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने फीता काटकर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की विशेष मांग को देखते हुए इस सड़क के निर्माण की अनुशंसा की गई थी। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास प्राथमिकता में शामिल है और आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत इस योजना की प्राक्कलित राशि करीब 5 लाख 10 हजार रुपये है। पीसीसी सड़क निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को बरसात के मौसम में कीचड़ और जलजमाव के बीच आवागमन की परेशानी से राहत मिलने की बात कही गई।उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र की जरूरत से जुड़ा बताते हुए अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित विकास कार्यों को लेकर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। मौके पर विधायक पी.ए गोलू शुक्ला ,संदीप कुमार सहित अनवारुल हक उर्फ पिंटू , शेख मेहबुल हक , अंजारुल हक , लक्ष्मी पासवान, शेख इजहार, एमडी इन्जार, एमडी सहाबुद्दीन, जापाल महतो , लगन महतो, बुनेला महतो , एमडी यूसुफ, आफताब आलम, एमडी मासूम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे ।0
0
Report
सीकर की नयी सभापति खतीजा बानो ने पदभार संभाला; हर सप्ताह वार्ड दौरे का आश्वासन
Sikar, Rajasthan:सीकर नगर परिषद की नई सभापति खतीजा बानो ने संभाला पदभार, हर सप्ताह एक वार्ड का करेंगी दौरा, बोली आमजन की समस्या का निवारण करने का करेंगे हर संभव प्रयास सीकर जिले की नगर निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न होने के बाद आज नवनिर्वाचित सभापति और उपाध्यक्षों ने अपना पदभार ग्रहण किया। सीकर नगर परिषद में नवनिर्वाचित सभापति खतीजा बानो ने भी विधिवत रूप से पदभार संभाल लिया। इस दौरान सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, नवनिर्वाचित उपसभापति अशोक चौधरी, पूर्व सभापति एवं पार्षद जीवण खां, नगर परिषद आयुक्त, अधिकारी-कर्मचारी और कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान नगर परिषद अधिकारियों-कर्मचारियों, पार्षदों और शुभचिंतकों ने नवनिर्वाचित सभापति खतीजा बानो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सभापति खतीजा बानो ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और कर्तव्य के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हर सप्ताह एक वार्ड का दौरा कर आमजन की समस्याओं को सीधे सुना जाए और वार्ड की प्रमुख समस्याओं का जिम्मेदारीपूर्वक समाधान कराया जाए। खतीजा बानो ने कहा कि सीकर की जनता, कांग्रेस नेताओं और पार्षदों के सहयोग की बदौलत उन्हें सभापति की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में उनकी प्राथमिकता शहर की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को आगे बढ़ाना रहेगा। उन्होंने सीकर विधायक राजेंद्र पारीक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सभी पार्षदों का आभार जताया。 बाइट— खतीजा बानो, नवनिर्वाचित सभापति नगर परिषद सीकर。0
0
Report
Advertisement
