Back
मेरठ बयान पर शौकत अली की सफाई, मीडिया पर गलत प्रस्तुति का आरोप
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 26, 2026 06:17:18
Azamgarh, Uttar Pradesh
मेरठ के बयान पर शौकत अली की सफाई, मीडिया ने बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया, मुकदमा ही दर्ज हुआ एनकाउंटर तो नहीं-शौकत अली। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनपद मेरठ में दिए गए एक बयान से राजनीतिक सियासी तथा प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई, जहां अब उस बयान पर वह सफाई देते नजर आये। उनके द्वारा मेरठ में ईद मिलन समारोह के दौरान कहा गया था कि अगर उनकी पार्टी को 11 विधायक मिल जाएं तो मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का ही एनकाउंटर कर दिया जायेगा। इस बयान के बाद विवाद बढ़ा और उनपर मुकदमा दर्ज हुआ को लेकर उन्होंने कहा मुकदमा ही दर्ज हुआ, एनकाउंटर तो नहीं हुआ है। जनपद आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने अपनी सफाई देते हुवे कहा कि उनके बयान को मीडिया ने गलत तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उनका मकसद किसी को उकसाना नहीं, बल्कि मुसलमानों के हक की बात उठाना था। वह समाजवादी पार्टी पर हमलावर होकर कहा कि मुसलमानों का बड़ा वर्ग सपा को वोट देता है, लेकिन जब उनकी बात आती है तो सरकार होने की बात कहकर जिम्मेदारी से बच जाते है। इसलिए उन्होंने कहा कि 11 विधायक भी मिल जाएं तो वे हक की लड़ाई शुरू कर देंगे। अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला देते हुए कहा कि कई लोग भड़काऊ बयान देते हैं, लेकिन उन्हें उतना तूल नहीं दिया जाता। उनका आरोप है कि मीडिया ने उनका आधा-अधूरा बयान चलाकर उन्हें गलत तरीके से पेश किया। इस मामले में अपनी लीगल टीम से सलाह ले रहे हैं और जल्द ही कोर्ट का रुख करेंगे। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश में आरटीआई डालकर एनकाउंटर के आंकड़े जुटाने की बात भी कही। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनपद मेरठ में आयोजित ईद मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान मंच से विवादित बयान और इस बयान के बाद राजनीतिक सियासत में हलचल मच गयी। जहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा उन्हें अनपढ़ और जाहिल बताया और आजमगढ़ के लोगों को डरपोक कहा। इस पर शौकत अली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मेरे बड़े भाई हैं, उनकी बात का मुझे कोई एतराज नहीं है। लेकिन उन्हें आजमगढ़ का इतिहास पता नहीं है, जिसका इतिहास गौरवशाली रहा है और यहां के लोग कभी डरपोक नहीं रहे। बल्कि 1857 में आजादी के लड़ाई में जिले का अहम योगदान रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NGNakibUddin gazi
FollowMar 26, 2026 07:17:30Jalabaria, West Bengal:দক্ষিণ 24 পরগনা পি এস সি এল কোম্পানির জমি, দাগ নাম্বার 1515,1445,1450,1478,1482
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 26, 2026 07:17:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 07:17:070
Report
1089
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowMar 26, 2026 07:16:540
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- खुर्जा में निकाली गई महाकाली जी की भव्य शोभायात्रा, हजारों लोगों का उमड़ा हुजूम, खप्पर और तलवार के साथ रण में कूदी महाकाली। श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद और प्रसाद।
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 26, 2026 07:16:310
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 26, 2026 07:15:550
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 26, 2026 07:15:340
Report
1020
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 26, 2026 07:15:170
Report
299
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 26, 2026 07:07:24347
Report
IAImran Ajij
FollowMar 26, 2026 07:07:00257
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 26, 2026 07:06:39159
Report