Back
फर्जी ट्रेडिंग ऐप से करोड़ साइबर ठगी का पर्दाफाश, बैंककर्मी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 05, 2026 10:47:43
Azamgarh, Uttar Pradesh
फर्जी ट्रेडिंग ऐप से एक करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, बैंककर्मी सहित दो अन्तर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, म्यूल खातों और फर्जी सिम से चल रहे थे ठगी का नेटवर्क. पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले में शहर कोतवाली अंतर्गत बदरका मोहल्ला निवासी अशोक कुमार अग्रवाल ने साइबर क्राइम थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने फेसबुक पर NEXT TRADE का विज्ञापन देखकर दिये गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. आरोपियों ने अधिक लाभ का लालच देकर फर्जी ऐप डाउनलोड कराया और निवेश के लिए प्रेरित किया. पीड़ित ने कुल 8,99,000 जमा किये. प्रारंभ में ऐप पर मुनाफा दिखाया गया, लेकिन निकासी के प्रयास पर उनकी आईडी ब्लॉक कर दी गई. पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते. निवेशकों से प्राप्त धनराशि म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी. जांच में कुछ बैंक कर्मियों की संल्प्तता भी सामने आई है, जो पहले से हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक उपलब्ध कराते थे. खाते में पैसा आते ही तत्काल चेक के माध्यम से निकासी कर ली जाती थी. गिरफ्तार अभियुक्तों में इन्द्रजीत डे स्थाई निवासी A-69, द्वितीय तल, पांडव नगर, ईस्ट दिल्ली, जिसका वर्तमान पता 161 अन्नपूर्णा नगर, थाना नानाखेड़ा, जनपद उज्जैन, मध्य प्रदेश तथा अंकेश धाकड़ स्थाई निवासी जगतपुर, कोलारस, शिवपुरी म.प्र., वर्तमान पता 29/05 अहिल्यापुरी, थाना भंवरकुआं, इंदौर म.प्र. जो कोटक महिन्द्रा बैंक इंदौर में रहा कार्यरत शामिल हैं. जिले के साइबर क्राइम थाने पर पंजीकृत मुकदमे सं. 29/2025 धारा 318(4), 319(2) BNS एवं 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत विवेचना के दौरान खुलासा हुआ तथा पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 111(1) BNS की भी बढ़ोत्तरी की गई है. पुलिस इन आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल, 3 एटीएम कार्ड, 2 चेक बुक, बैंक आईडी, जियो सिम कार्ड और 870 रुपये नगद बरामद किये हैं. इस प्रकरण में बैंककर्मी सहित चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस ने आमजन से अपील किया कि केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें, अनधिकृत APK फाइलों और सोशल मीडिया लिंक से बचें तथा किसी भी संदिग्ध ऐप की सूचना तुरंत साइबर पुलिस को दें.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 12:21:010
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 05, 2026 12:19:560
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 05, 2026 12:18:230
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 12:18:070
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 05, 2026 12:17:520
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 05, 2026 12:17:340
Report
0
Report
MVManish Vani
FollowFeb 05, 2026 12:17:17Jobat, Madhya Pradesh:पुलिस की बाइक व ज्ञापन देने के वीडियो
0
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 05, 2026 12:17:010
Report
0
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 05, 2026 12:15:470
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: संदिग्ध परिस्थियों में युवक का मिला शव
गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला शव
सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
भदोखर थाना क्षेत्र के परौरा गाँव की घटना
0
Report
1
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 05, 2026 12:15:210
Report