Back
भूमि विवाद के कारण सौतेले भाइयों ने की हत्या; 3 गिरफ्ता र
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Nov 04, 2025 12:20:12
Azamgarh, Uttar Pradesh
स्थान - Azamgarh
सौतेले भाईयों ने की भाई की हत्या, पुलिस ने खुलासा कर 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भूमि विवाद में घटना को दिया था अंजाम, चारपई व मोटरसाइकिल बरामद।
आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने खूनी रंग ले लिया। जहां करीब 9 दिन पूर्व मृतक के सौतेले भाई समेत 3 लोगों ने मिलकर हत्या की और शव को नदी किनारे फेंग दिया था। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चारपाई तथा हत्या के उपरान्त शव छिपाने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को बरामद किया है।
आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम आराजी जजमनजोत के निवासी रामभवन पाण्डेय ने 26 अक्टूबर को थाने पर तहरीर दिया कि 25 अक्टूबर 2025 को विपक्षी श्रीराम यादव निवासी ग्राम अराजी अमानी द्वारा वादी के भाई की हत्या कर शव नदी किनारे फेंक दिया गया है। इस तहरीर पर संबंधित थाने की पुलिस ने मुकदमा सं. 295/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व गवाहों के बयानों के आधार पर अभियुक्तगण रामभवन पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय, दीनदयाल पाण्डेय व अमरनाथ यादव निवासीगण ग्राम आराजी जजमनजोत थाना महराजगंज का नाम प्रकाश में आया, जिसके पश्चात मुकदमे में धारा 238 बीएनएस की वृद्धि की गयी। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी, वहीं आज मुखबिर की सूचना पर कुड़ही ढाला के पास 3 अभियुक्तों में रामभवन पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय तथा दीनदयाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि मृतक त्रिभुवन पाण्डेय व उसके घर के बीच भूमि विवाद लंबे समय से चल रहा था। इसी रंजिश के कारण मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowNov 04, 2025 16:31:290
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 04, 2025 16:31:070
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 04, 2025 16:30:360
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 04, 2025 16:30:220
Report
SASARWAR ALI
FollowNov 04, 2025 16:30:100
Report
Orai, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी महोदय जालौन से कोंच आशीर्वाद हत्याकांड को लेकर बुलडोजर की कार्यवाही की मांग की है अब देखना होगा कि न्याय प्रिय जिलाधिकारी जी निष्पक्ष कार्यवाही करे...
0
Report
0
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 04, 2025 16:19:260
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 04, 2025 16:18:540
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowNov 04, 2025 16:18:230
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 04, 2025 16:18:140
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 04, 2025 16:17:590
Report