Back
आजमगढ़ में मेले से लौटते श्रद्धालु पलटी पिकअप, 16 घायल, 11 की हालत गंभीर
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Dec 11, 2025 11:54:38
Azamgarh, Uttar Pradesh
स्थान - Azamgarh
गोविंद साहब मेले से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई, दो दर्जन से अधिक लोग घायल, 16 लोग जिला अस्पताल रेफर, 11 की हालत गंभीर।
जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर चौराहे के समीप आज एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अंबेडकरनगर जिले के गोविंद साहब मेले से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक बाइक अचानक सामने आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। पिकअप में सवार लगभग दो दर्जन से अधिक महिला, पुरुष व बच्चे घायल हो गये। लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग तथा पुलिस वहां पहुंची और घायलों की मदद करने लगे। घायलों को नजदीकी 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अस्पताल में इतने अधिक संख्या में घायलों के पहुंचते ही खलबली मची, जहां डॉक्टर, स्टाफ, नर्स की टीम तत्काल लोगों के इलाज में लगे।
जानकारी के अनुसार सभी घायल देवरिया जिले के रुद्रपुर छितई बाजार भोजपुरिया टोला के रहने वाले बताये गए जो जनपद अंबेडकरनगर के गोविंद साहब मेले में जाने के लिए गांव से ही एक पिकअप करके दर्शन करने गये। आज जब वह दर्शन कर वापस घर आ रहे थे की सिकंदरपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर अचानक बाइक सामने आ जाने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार लगभग ढाई से तीन दर्जन लोग घायल हो गये। आनन फानन में सभी लोगों को स्थानीय 100 शैय्या अस्पताल लाया गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक इलाज करते हुए 16 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिसमें 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 14 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों का हाल जाना। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी लोग देवरिया जनपद के निवासी जो गोविंद साहब मेले में दर्शन करने आए, उनकी गाड़ी सिकंदरपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई, लोगों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया जहां टीम ने तत्परता से लोगों का इलाज किया। जिसमें 16 लोगों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है, 11 लोगों की हालत गंभीर है, वहीं 14 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRaj Kishore
FollowMar 03, 2026 07:00:340
Report
CSCharan Singh
FollowMar 03, 2026 07:00:100
Report
0
Report
1
Report
ASAmit Singh
FollowMar 03, 2026 06:46:400
Report
0
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 03, 2026 06:46:270
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 03, 2026 06:46:160
Report
CSCharan Singh
FollowMar 03, 2026 06:46:100
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 06:45:580
Report
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 06:45:420
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 06:45:33Noida, Uttar Pradesh:इराकियों के हाथ जब एक क्रैश हुआ अमेरिकी LUCAS लगा! रिपोर्ट के मुताबिक़ इसमें स्टारलिंक लगा है।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 03, 2026 06:45:25Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे के संबंध में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 06:35:320
Report
