Back
आज़मगढ़ गैस एजेंसी में 642 सिलेंडर कालाबाजारी, गोदाम सील, संचालक के खिलाफ मुकदमा
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 18, 2026 08:45:58
Azamgarh, Uttar Pradesh
जिले में गैस एजेंसी पर छापा, 642 सिलेंडरों के कालाबाजारी का खुलासा, निरीक्षण में स्टॉक में भारी अंतर, गोदाम को सील करते हुए संचालक खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा। जिले आज़मगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र स्थित तौहीद इंडेन ग्रामीण वितरक बनकट गैस एजेंसी पर प्रशासनिक टीम द्वारा औचक जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीम ने गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एजेंसी कार्यालय खुला मिला, वहां मौजूद ऑपरेटर के अनुसार 10 मार्च से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद है और पिछले 6 दिनों से वितरण नहीं हो रहा है। 9 और 10 मार्च को कुल 666 घरेलू गैस सिलेंडर गोदाम में आए थे, जिन्हें 10 मार्च तक ही वितरित कर दिए जाने का दावा किया गया। इस पर संदेह होने पर टीम ने गोदाम के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण में गोदाम में मात्र 276 घरेलू (14.2 किग्रा) खाली सिलेंडर मिले, जबकि स्टॉक रजिस्टर और ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार यह संख्या काफी अधिक होनी चाहिए थी। जांच में कुल 599 घरेलू सिलेंडर और 43 व्यावसायिक सिलेंडर कम पाए गये। पूर्ति निरीक्षकों, उपजिलाधिकारी सगड़ी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में विस्तृत जांच की गई। गोदाम के रिकॉर्ड, ऑनलाइन डेटा और मौके पर मिले स्टॉक के बीच भारी अंतर मिलने से कालाबाजारी की आशंका की पुष्टि हुई। केयरटेकर के बयान में भी स्टॉक के आगमन और वितरण में अनियमितताएं सामने आईं। निर्गमन रजिस्टर में सिलेंडर वितरण की प्रविष्टियां तो मिलीं, लेकिन संबंधित हाकरों के हस्ताक्षर नहीं पाए गए, जिससे रिकॉर्ड संदिग्ध हो गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि एजेंसी द्वारा कुल 642 गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की गई है, जो द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस/प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 का उल्लंघन है। यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है। प्रशासन ने गोदाम में मौजूद सभी सिलेंडरों को सील कर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया है। वहीं जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद एजेंसी संचालक तौहीद और शबाना बानो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई से जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी का संदेश गया है और अन्य एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NPNavratan Prajapat
FollowMar 18, 2026 09:53:270
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 18, 2026 09:53:030
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 18, 2026 09:52:460
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 18, 2026 09:52:300
Report
JPJai Prakash
FollowMar 18, 2026 09:51:200
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 18, 2026 09:51:030
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 18, 2026 09:50:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 09:50:230
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 18, 2026 09:50:030
Report
TSTushar Srivastava
FollowMar 18, 2026 09:49:490
Report
NRNarayan Roy
FollowMar 18, 2026 09:49:390
Report
1
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 18, 2026 09:48:230
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 18, 2026 09:48:090
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 18, 2026 09:48:000
Report