Back
आजमगढ़: दलित युवक हत्या केस, 3 आरोपी आजीवन कारावास; 2 पर 25K, एक पर 50K
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 23, 2026 16:15:46
Azamgarh, Uttar Pradesh
दलित युवक की हत्या के मुकदमे में 3 आरोपी को आजीवन कारावास, जिसमें 2 आरोपियों पर 25 हजार रूपये व एक आरोपी पर 50 हजार रूपये अर्थदंड किया गया दंडित।
जनपद आजमगढ़ की अदालत ने एक दलित युवक की हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत दो आरोपियों पर पच्चीस हजार रूपये अर्थदंड तथा एक आरोपी पर पचास हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। जबकि पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में एक आरोपी को दोष मुक्त कर दिया। यह फैसला एससी/एसटी कोर्ट के जज विजय कुमार वर्मा ने आज सोमवार को सुनाया।
अभियोजन कहानी के अनुसार वादिनी हेमा कुमारी निवासी रोवापार थाना मेहनाजपुर के भाई अर्जुन से रोहित उर्फ कमलेश निवासी विनैकी थाना मेहनाजपुर से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के 31 अगस्त 2014 की सुबह जब अर्जुन अपनी बेटी और भांजी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तब क़ूबा डिग्री कॉलेज के सामने रोहित उर्फ कमलेश, सरजू , DMPi उर्फ तेजप्रताप सिंह निवासी रोवापार तथा जितेंद्र सिंह निवासी शाहपुर थाना मेहनाजपुर ने अर्जुन को रोक लिया। सभी हमलावरों ने अर्जुन को गोली मार दी, जिससे अर्जुन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से लोक अभियोजक ने कुल 13 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया, जहां दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी रोहित उर्फ कमलेश, सरजू को आजीवन कारावास तथा 25 हजार रूपये अर्थदंड जबकि डंपी उर्फ तेज प्रताप सिंह को आजीवन कारावास तथा 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं आरोपी जितेंद्र सिंह को सबूत के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 23, 2026 17:31:510
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 23, 2026 17:31:360
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 23, 2026 17:31:260
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 23, 2026 17:30:490
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 23, 2026 17:30:080
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 23, 2026 17:16:140
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 23, 2026 17:15:230
Report
1
Report
1
Report