Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ayodhya224123

संत स्वामी गुरूशरणानंद महाराज ने किया रामलला का दर्शन

Oct 13, 2025 02:21:52
Ayodhya, Uttar Pradesh
पीठाधीश्वर वायोवृद्ध संत स्वामी गुरूशरणानंद महाराज ने अयोध्या पहुंचकर श्रीराम लला वा रामदरबार का अपने शिष्य भक्तों के साथ दर्शन किया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने स्वयं उपस्थित रहकर मंदिर निर्माण संबंधित विषय से अवगत कराया। इस दौरान ट्रस्ट कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि भी उपस्थित रहे। इस दौरान स्वामी गुरशरणानंद महाराज ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुये कहा यह सनातन का स्वाभिमान है। भगवान की लीला हमें समाजिक समन्वय की प्रेणा देती है। भक्तों को यह भूमि भक्ति त्याग और समर्पण का संदेश देती आई है और सदैव देती रहेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की निष्ठा और समर्पण से मंदिर की सुंदरता संपूर्ण विश्व को आकर्षित कर रही है।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AGAdarsh Gautam
Oct 13, 2025 05:45:30
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी : सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व से एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसमें बाघिन T28 अपने चार शावकों के साथ विचरण करती हुई नजर आ रही है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। बाघिन T28 को 'सुपर मॉम' और 'मौसी मां' के नाम से भी जाना जाता है। इसने अपनी बहन की मौत के बाद उसके तीन शावकों को अपने बच्चों की तरह पाला और उन्हें जंगल में रहने के लिए तैयार किया। अब T28 अपने नए शावकों के साथ नजर आ रही है, जो पर्यटकों के लिए एक अद्भुत अनुभव है। पर्यटक बाघिन T28 और उसके शावकों को देखकर बेहद उत्साहित हैं। यह तस्वीर न केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संजय टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण के प्रयास सफल हो रहे हैं। संजय टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में वृद्धि हो रही है, और यह रिजर्व वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थल बन गया है। बाघिन T28 की कहानी इस बात का प्रमाण है कि संरक्षण के प्रयासों से वन्यजीवों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Oct 13, 2025 05:45:15
Kota, Rajasthan:एंकर - कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक ब्रेजा कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। बाइक सवार युवक राकेश कुमार डांगी, पुत्र सीताराम डांगी निवासी श्याम नगर गली न 5 का रहने वाला है,, शाम 4 बजे अपनी बेटी को कोचिंग छोड़कर घर वापस लौटते समय ye हादसा हुआ। ब्रेज़ा कार आरजे 20 सीई 7299 ने जोरदार बाइक सवार को टक्कर मारी टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक बाइक को घसीटता हुआ चला गया। जिसमें राकेश डांगी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है उनकी गंभीर अवस्था में कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों के द्वारा इस मामले की रिपोर्ट आर के पुरम थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
0
comment0
Report
Oct 13, 2025 05:38:55
2
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Oct 13, 2025 05:35:26
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Oct 13, 2025 05:34:32
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मंत्री व SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जब उपचुनावों में मदद की ज़रूरत थी, तो हम बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मदद की गुहार लगा रहे थे। हमने विनोद तावड़े और जे.पी. नड्डा को अपनी बात बताई और उन्होंने स्वीकारा। हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उन्हें अपने कार्यक्रमों की सूची दी। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आएंगे, तो हम साथ बैठकर फैसला करेंगे और मिलकर लड़ेंगे। हमने उन पर भरोसा किया, धर्मेंद्र प्रधान और अन्य लोगों से बात की और सभी ने आश्वासन दिया। दुर्भाग्य से, बिहार में रहने वाली प्रजापति, राजभर, राजबंशी जातियों की आबादी 20 से लेकर 80,000 वोटों की है, लेकिन LJP(रामविलास), भाजपा, RJD और JDU, सभी का कहना है कि वे उनके वोट हैं। इसलिए, भारतीय समाज पार्टी फिलहाल वहां अकेले चुनाव लड़ने के लिए बातचीत कर रही है। हम प्रेमचंद प्रजापति और कुछ अन्य लोगों से बात कर रहे हैं। हम एक मोर्चा बनाकर वहां लड़ेंगे... हम 153 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Oct 13, 2025 05:33:52
Gumla, Jharkhand:गुमला के देवगांव में सजी आदिवासी संस्कृति की झलक — पालकोट प्रखंड के तपकरा पंचायत अंतर्गत देवगांव स्कूल परिसर में आदिवासी सांस्कृतिक नाच प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। पूरे मैदान में ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपरिक गीतों की गूंज और रंग-बिरंगी पोशाकों से आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा शामिल थे। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान हमारी संस्कृति है, जब तक हम नृत्य, गीत, भाषा और परंपरा से जुड़े रहेंगे, हमारी जड़ें मज़बूत रहेंगी। राज्य सरकार आदिवासी परंपराओं के संरक्षण और युवाओं के सांस्कृतिक उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस आयोजन का संयुक्त संचालन काथलिक सभा समिति, महिला संघ समिति एवं युवा संघ समिति देवगांव पल्ली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डीन फादर विलियम मिंज, पल्ली पुरोहित फादर बरनाबस केरकेट्टा, सहायक पल्ली पुरोहित फादर विनोद मिंज, फादर सिरिल केरकेट्टा, काथलिक सभा अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष रोहित एक्का, सचिव ओलिभ राजेश एक्का, सभानेत्री मंगदली एक्का, मुखिया कांति केरकेट्टा, मंडल अध्यक्ष निमरोद एक्का, एवं युवा संघ अध्यक्ष सुधीर कुल्लू समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top