Back
अयोध्या-प्रयागराज रेल फाटक की मांग पर ग्रामीणों का उग्र धरना; चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
PKPravesh Kumar
Mar 22, 2026 12:31:48
Ayodhya, Uttar Pradesh
अयोध्या में रेल फाटक की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। बीकापुर क्षेत्र के मरुई सहाय सिंह के पास अयोध्या-प्रयागराज रेल खंड पर फाटक न होने से परेशान ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में बीकापुर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्लिम, भावी प्रत्याशी अखिलेश यादव, भाजपा नेता राजकुमार वर्मा और रज्जू वर्मा समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी ने एक सुर में कहा कि पिछले करीब 30 वर्षों से यह समस्या जस की तस बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि मलेथू कनक रेलवे स्टेशन और खजुराहट के बीच 23/10 क्रासिंग पर फाटक न होने के कारण लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। इस लापरवाही की वजह से कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रेल फाटक का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे आने वाले सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों के समर्थन में आवाज उठाते हुए इस मुद्दे को उच्च स्तर तक ले जाने का आश्वासन दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowMar 22, 2026 13:36:460
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 22, 2026 13:36:250
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 22, 2026 13:36:080
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 22, 2026 13:35:570
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 22, 2026 13:35:100
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 22, 2026 13:34:270
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 22, 2026 13:34:050
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 22, 2026 13:33:490
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 22, 2026 13:33:340
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 22, 2026 13:33:250
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 22, 2026 13:33:120
Report
0
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 22, 2026 13:32:320
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 22, 2026 13:32:200
Report