icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224123
Lavlesh Kumar PandeyLavlesh Kumar PandeyFollow16 Sept 2024, 02:00 pm

अयोध्या पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- धर्मनगरी में भाजपा कर रही भ्रष्टाचार

Ayodhya, Uttar Pradesh:

कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने आज अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। मुलाकात के बाद अजय राय ने कहा कि अयोध्या, भगवान राम की नगरी है, जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात की कंपनियां अयोध्या में काम कर रही हैं और राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने बारिश के दौरान मंदिर के टपकने की बात कही है। अजय राय ने भाजपा पर कई तीखे हमले किए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अजमेर के शंकर नगर में पटाखे से हादसा, ग्लास के टुकड़े से बच्चे घायल

Ajmer, Rajasthan:लापरवाही से पटाखे चलाना अजमेर के शंकर नगर में रहने वाले दो परिवारों के लिए घातक बन गया... दीपावली के मौके पर लाये गए पटाखे चला रहे एक बच्चे ने अचानक बम के ऊपर स्टील का गिलास रख दिया.. तेज आवाज पटाखे ने फटते ही गिलास के भी चिथड़े उड़ा दिये.. इस मौके पर मौजूद दो बच्चों के गिलास के टुकड़े लगने से घायल हो गए... मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है.. एक बच्चे के परिजन भगवान सिंह ने बताया कि छोटी बच्ची के सीने और एक छोटे बच्चे के पेट में गिलास के टुकड़े घुस गए उसका ऑपरेशन किया जा रहा है..
0
0
Report
Advertisement

SECएल बिश्रामपुर में 11 केवी तार चोरी की कोशिश से युवक मौत; सुरक्षा पर सवाल

OTOP TIWARIJust now
Surajpur, Chhattisgarh:एसईसीएल बिश्रामपुर में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जहां चालू बिजली के 11 केवी तार की चोरी करने पहुंचे एक युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, घटना एसईसीएल बिश्रामपुर के टीपी सब स्टेशन की बताई जा रही है,जहां एक युवक सब-स्टेशन के भीतर घुसकर 11 केवी के चालू बिजली तार को काटने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया,मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, घटनास्थल से प्लास, कटर और आरी ब्लेड बरामद होने की जानकारी सामने आई है, बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सब स्टेशन में केवल दो कर्मचारी मौजूद थे, जबकि सुरक्षा के लिए मौके पर कोई सुरक्षा प्रहरी तैनात नहीं था, घटना के बाद जब मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तो एसईसीएल कर्मचारियों ने उन्हें सब स्टेशन के भीतर जाने से रोक दिया, जिसमें परिजनों में नाराजगी है,हम आपको बता दें एसईसीएल बिश्रामपुर की कोयला खदानों और बिजली सब स्टेशनों में चोरी की घटनाएं लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई हैं, इससे पहले भी कई बार चोरों द्वारा कर्मचारियों को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है, वहीं सुरक्षा में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवानों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, ऐसे में एक बार फिर बिजली तार चोरी करने की कोशिश में युवक की मौत ने एसईसीएल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
0
0
Report

जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र: तेंदुए की मौत से गश्ती व्यवस्था पर उठे सवाल

Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग, जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल, तेंदुए की मौत के बाद वन विभाग की गश्ती व्यवस्था कटघरे में! शहडोल -जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतों और हमलों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजहा बीट में तेंदुए की मौत का मामला सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा है। इसके पहले इसी क्षेत्र में तेंदुए ने एक मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया था, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। लगातार घटनाओं के बावजूद वन्यजीवों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में नियमित गश्ती क्यों नहीं हो रही है? स्थानीय स्तर पर गश्ती को लेकर सवाल उठ रहे हैं, आरोप है कि कागजों में गश्ती की बातें होती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नजर नहीं आता। अब सवाल यह है कि वन्यजीवों की मौत और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? क्या वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गश्ती व्यवस्था की समीक्षा कर लापरवाह जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेंगे?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top