icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224123
Lavlesh Kumar PandeyLavlesh Kumar PandeyFollow19 Sept 2024, 02:56 pm

अयोध्या में समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले "माफिया पार्टी" हैं सपा

Ayodhya, Uttar Pradesh:

अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर प्रहार किया। उन्होंने सपा को "माफिया पार्टी" करार दिया और अखिलेश यादव के "माफिया और मठाधीश" वाले बयान को साधु-संतों का अपमान बताया। योगी ने मुलायम सिंह सरकार में राम भक्तों पर गोली चलाने की घटना का स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि जहां राम भक्तों का रक्त बहता था, वहां अब विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अयोध्या का भव्य दीपोत्सव केवल पाकिस्तान और समाजवादी पार्टी को खटकता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामगढ़ में नीलगाय की खाल मिलने से खलबली, شکار की आशंका तेज जांच

Alwar, Rajasthan:अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के ललावंडी गांव में पुलिया के पास नीलगाय की खाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोरक्षक दल के यतिन दत्त अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाल को कब्जे में लिया और रामगढ़ पशु अस्पताल में सुरक्षित रखवाया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को भी सूचना दी गई। वनरक्षक पिंकी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने नीलगाय के शिकार की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पशु चिकित्सक डॉ. शुभम सैनी के अनुसार, प्रथम दृष्टया खाल करीब 15 से 20 दिन पुरानी प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि सटीक जानकारी मेडिकल जांच और वैज्ञानिक परीक्षण के बाद ही सामने आएगी। खाल के सैंपल एफएसएल भेजे जाएंगे, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि नीलगाय की मौत स्वाभाविक थी या शिकार का मामला है। पुलिस और वन विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि यदि शिकार की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के राधागोविंद मंदिर चोरी का खुलासा, एक दर्जन से अधिक मंदिरों में वारदात

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राधागोविंद मंदिर में चोरी का खुलासा एक दर्जन से अधिक मंदिरों में वारदात करने वाला आरोपी गिरफ्तार जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र स्थित अल्कापुरी, निवारू रोड के राधागोविंद मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में जयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश प्रजापत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।आरोपी ने करधनी के अलावा झोटवाड़ा, खोरा बिसल, मुरलीपुरा सहित जयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया है। बदमाश मंदिरों से चांदी के छत्र, भगवान के चांदी के आभूषण, पीतल व तांबे के बर्तन तथा दानपात्रों में रखी नकदी चुराता था।
0
0
Report

निम्बाहेड़ा में श्रीचंद कृपलानी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी का जन्मदिवस पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। आदर्श कॉलोनी में आयोजित समारोह का नेतृत्व पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा और राम मंदिर की थीम पर आकर्षक मंच तैयार किया गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीचंद कृपलानी का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान आतिशबाजी कर जन्मदिवस की खुशियां मनाई गईं। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, धार्मिक आस्था और राजनीतिक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement

सलूम्बर भवराना में मोबाइल शॉप चोरी: CCTV फुटेज में चार बदमाश कैद

Udaipur, Rajasthan:सलूम्बर के भवराना कस्बे में बीती रात मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि रात करीब 2:00 बजे चार बदमाश हाथ में लोहे का सरिया लेकर चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचते हैं। एक बदमाश लोहे के सरिया की सहायता से दुकान के शटर को तोड़ने का प्रयास करता है। सीसीटीवी कैमरे पर नजर पड़ने पर एक बदमाश अपना मुंह छुपाता हुआ कमरे के नीचे पहुंचता है और उसे तोड़ देता है। आप को बता दे कि मोबाइल शॉप से बदमाश हजारो रुपए मूल्य के नए और पुराने मोबाइल के साथ 40,000 की नदी चुराकर फरार हो गए। वहीं पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है।
0
0
Report

कांग्रेस करेगी शाम को कैंडल मार्च; डहरिया ने भाजपा पर कटाक्ष किया

Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस आज शाम कैंडल मार्च निकालेगी. इस मसले और भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के तंज पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया का बयान: पूरे देश में अराजकता का माहौल है. केंद्र और राज्य सरकार का असफल है. छात्रों का भविष्य अधर पर है. पेलेट गन का उपयोग दुश्मन के ऊपर किया जाता है. भाजपा के विधायक को शायद पता नहीं है कि नीट पेपर लीक होने से कई बच्चों ने खुदकुशी कर ली; उनको भी श्रद्धांजलि दिया जाएगा के जरिए कैंडल मार्च के जरिए. भाजपा संगठन का मंत्रियों को जिला अध्यक्षों और प्रभारी से समन्वय के साथ काम करने के निर्देश मामले में डहेरिया का तंज: कोई मंत्री प्रभारी जिलों में नहीं जा रहे हैं, जिलों में मूलभूत के काम भी नहीं हो रहे हैं, जनता के समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है, सिर्फ दिखावे के लिए भाजपा ऐसे निर्देश देती है
0
0
Report

दिनदहाड़े 10 मिनट में बाइक चोरी: CCTV फुटेज में नकाबपोश बदमाश कैद

Kota, Rajasthan:दिनदहाड़े 10 मिनट में घर के बाहर से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ बदमाश महावीर नगर विस्तार योजना की घटना, रैकी करने के बाद मुंह पर कपड़ा बांधकर वारदात को दिया अंजाम; पुलिस को सौंपे फुटेज शहर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर-5 का है, जहां 21 जुलाई की दोपहर एक शातिर बदमाश घर के बाहर खड़ी बाइक को महज 10 मिनट में चुराकर फरार हो गया। पीड़ित किशन कुमार (दवा कंपनी में एमआर) ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनका छोटा भाई बाइक बाहर खड़ी करके खाना खाने अंदर गया था। कुछ ही देर बाद वापस बाहर आने पर बाइक गायब मिली। दादाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो एक संदिग्ध युवक कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में बदमाश चोरी से पहले मुख्य सड़क पर चाय पीता और कॉलोनी में पैदल रैकी करता दिख रहा है। पहचान छिपाने के लिए उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पीड़ित ने 22 जुलाई को पुलिस को ये फुटेज सौंप दिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

खाद दिलाने के बहाने युवक पर हमला, ₹20 हजार लूट: अलवर में ताबड़तोड़ घटना

Alwar, Rajasthan:खाद दिलाने के बहाने युवक पर हमला, ₹20 हजार लूटकर किया घायल अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के इटैड़ा गांव में युवक को खाद दिलाने के बहाने बुलाकर उस पर जानलेवा हमला और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसे जावली गांव ले जाकर अपने 5-6 साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक से ₹20 हजार लूट लिए, उसकी नई मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की और बीयर की बोतलों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पहले लक्ष्मणगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलवर रेफर किया गया。 पीड़ित के पिता जगदीश चंद्र ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा गणेश डीएपी खाद लेने के लिए निकला था। इसी दौरान गांव के विनोद मीणा ने उसे जावली से खाद दिलाने का झांसा दिया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। बाइट:परिजन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

जैसलमेर ऊंट संरक्षण अनुदान घोटाला: किसान ने लगाए गंभीर आरोप

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर: ऊंट संरक्षण अनुदान में अनियमितताओं के आरोप, पशुपालक ने उठाए सवाल जैसलमेर जैसलमेर जिले में ऊंट संरक्षण के लिए दिए जाने वाले सरकारी अनुदान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पशुपालक सुमेर सिंह ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों पर अनुदान वितरण में भारी अनियमितता और फर्जी भुगतान करने के आरोप लगाए हैं। पशुपालक सुमेर सिंह का कहना है कि वास्तविक लाभार्थी किसानों को समय पर अनुदान नहीं मिल रहा, जबकि कई मामलों में नियमों की अनदेखी कर भुगतान किए जाने की शिकायत है। उनका आरोप है कि दूर-दराज के गांवों से आने वाले पशुपालकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पर मजबूर किया जाता है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। सुमेर सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि ऊंट संरक्षण योजना के तहत मिलने वाले अनुदान में बड़े स्तर पर बंदरबांट की जा रही है, जिससे वास्तविक पशुपालक वंचित रह रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर पशुपालन विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
0
0
Report

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फ्लाईओवर हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

Jaipur, Rajasthan:दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर प्रागपुरा फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई। दोनों दिल्ली की ओर से आ रहे थे। सुबह करीब 10 बजे उनकी बाइक फ्लाईओवर पर खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल पावटा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बावड़ के गादोज निवासी अशोक (52) पुत्र लालाराम और कविता पत्नी राजपाल यादव के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। मृतक अशोक के भाई पप्पूराम ने बताया कि परिवार में एक रिश्तेदार की डिलीवरी होने पर दोनों पावटा अस्पताल में मिलने जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े वाहनों से खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर खराब होने के बाद भारी वाहन अक्सर सड़क किनारे या फ्लाईओवर पर खड़े रहते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से ऐसे वाहनों को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

तोरपा के रेफरल अस्पताल की छत गिरने से नवजात मरीजों की सुरक्षा खतरे में

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के तोरपा स्थित रेफरल अस्पताल में छत की मलबा लगातार कहीं न कहीं जोड़ने लगा है। इससे मरीजों के लिए बड़ा खतरा का अंदेशा बढ़ गया है। आज फिर बच्चा वार्ड में छत की बड़ा मलबा जमीन में गिर गया। इससे उस वक्त कोई नहीं रहने से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस प्रकार, तोरपा के रेफरल अस्पताल का बदहाली से नवजात शिशु का स्वास्थ्य व्यवस्था पर खतरा मंडराने लगा है। अस्पताल के नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। छत का प्लास्टर का बड़े हिस्से का उखड़कर फर्श में अचानक गिरने से स्वास्थ्य कर्मी डरे सहमे हुए हैं। रेफरल अस्पताल में नवजात शिशु को प्रसव के बाद जॉन्डिस, गंभीर संक्रमण, साँस लेने में दिक्कत, नवजात पीलिया, कम वजन और जन्मजात दोषो का बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर चार बेड लगा है। परंतु अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति रेफरल अस्पताल का स्वास्थ्य सुविधा का पोल खोलकर रख दिया है। बता दें कि, रेफरल अस्पताल तोरपा परिसर में लगभग 10 करोड रुपए की लागत से नया अस्पताल भवन बनकर तैयार है। अब देखने वाली बात यह है कि खूँटी जिला के दूसरे बड़े सरकारी अस्पताल में बदहाली के बीच मरीजों को जान जोखिम में डालकर ईलाज करने की जद्दोजहद कब तक करना पड़ेगा। सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने बताया कि रेफरल अस्पताल का पुराना भवन बहुत पुराना है गया है। और पता चला कि छत का मलबा गिर गया। लेकिन किसी को कोई खतरा नहीं हुआ। वहीं अस्पताल का नया भवन बन गया है लेकिन उसमें अभी बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है इसके कारण अभी हेंडओवर नहीं लिया गया है।
0
0
Report

पलामू पुलिस ने 104 गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक मालिकों को सौंपा

Babhandih, Jharkhand:झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पलामू पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पिछले दो माह के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 104 गुम मोबाइल बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि डीजीपी झारखंड के निर्देशानुसार आज शनिवार को मेदिनीनगर स्थित पुलिस कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित कर मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। कार्यक्रम में चैनपुर थाना प्रभारी लालजी, छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे, रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह सहित अन्य थाना प्रभारियों की मौजूदगी रही। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुम मोबाइल की बरामदगी कर उसे उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाना पुलिस की जनसेवा और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पलामू पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। बाइट - कपिल चौधरी, एसपी, पलामू बाइट - वास्तविक मोबाइलधारक
0
0
Report

भदोही में मुठभेड़: मेरठ के दो शातिर चोर गिरफ्तार, गोलीयां चलीं

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:मुठभेड़ भदोही से है जहां पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मेरठ के रहने वाले दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला औराई थाना क्षेत्र का है जहां माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और एसओजी टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो शातिर चोरों के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी इमरान और शाकिर उर्फ़ अंडा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी आरोपी औराई के माधोसिंह स्थित SBI ग्राहक सेवा केंद्र में हुई 4 लाख 80 हजार रुपये की चोरी के मामले में वांछित थे। आरोपियों ने ग्राहक सेवा केंद्र की छत की जाली काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, 4.84 ग्राम हेरोइन, तीन मोबाइल फोन और चोरी की रकम में से 3 हजार 600 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की रकम से कार किराये पर लेने, हेरोइन खरीदने और बाकी पैसे ऐशो-आराम में खर्च करने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इमरान पर पांच और शाकिर उर्फ अंडा पर दस मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top