Back
अयोध्या में 9वें दीपोत्सव की पहली दिनचर्या: 26 लाख दीपों से गूँजेगा सरयू तट
PKPravesh Kumar
Oct 07, 2025 15:32:21
Ayodhya, Uttar Pradesh
रामनगरी अयोध्या एक बार फिर रौशनी के महासागर में डूबने को तैयार है, 19 अक्टूबर को होने वाले 9वे दीपोत्सव की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं और आज इसका आधिकारिक श्रीगणेश हो गया है। मां सरयू के तट पर भूमि पूजन के साथ इस भव्य परंपरा का शुभारंभ किया गया। अयोध्या में इस बार नौवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दिए प्रज्वलित किए जाएंगे। कमिश्नर राजेश कुमार के अनुसार, पिछले साल 25 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था, जबकि इस बार 26 लाख 11 हज़ार 101 दीपों को प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव में लेज़र शो, ड्रोन शो और 3D प्रोजेक्शन मुख्य आकर्षण होंगे, साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन आतिशबाज़ी भी की जाएगी। साकेत महाविद्यालय से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित शोभा यात्रा निकलेगी और रामकथा पार्क में रामलीला का मंचन श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की लीलाओं से भावविभोर करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का स्वागत करेंगे और राम कथा पार्क में उनके राज्याभिषेक का आयोजन होगा। इस बार लक्ष्मण किला घाट पहली बार सवा लाख दीपों से जगमगाएगा। वहीं घाट नंबर 10 के सामने हजारों दीपों से विशाल स्वास्तिक का निर्माण किया जा रहा है। घाटों पर दीप सज्जा के लिए मार्किंग का कार्य शुरू हो चुका है, जिसे अगले तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। करीब 30 हज़ार स्वयंसेवक दीप प्रज्वलन का जिम्मा संभालेंगे। एक बार फिर अयोध्या तैयार है, भक्ति, प्रकाश और वैभव के संगम का साक्षी बनने के लिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
13
Report
Mathura, Uttar Pradesh:एसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को स्वस्थ दुरुस्त करने के लिए तीन निरीक्षक व 64 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले
8
Report
SPSanjay Prakash
FollowOct 07, 2025 19:45:500
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 19:45:41Noida, Uttar Pradesh:जयपुर डीएम जितेंद्र सोनी पहुंचे मौके पर
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 19:45:280
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 19:45:16Noida, Uttar Pradesh:घटनास्थल से आग के अपडेट वीडियो
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 19:45:10Noida, Uttar Pradesh:अस्पताल से हलचल और मौके पर डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा के पहुंचने के शॉट्स
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowOct 07, 2025 19:30:082
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 19:15:562
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 19:15:371
Report
ANAbhishek Nirla
FollowOct 07, 2025 19:15:280
Report
MKMohammed Khan
FollowOct 07, 2025 19:15:142
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 07, 2025 19:05:281
Report