Amethi - सड़क हादसे में ईलाज के दौरान युवक की मौत
अमेठी जनपद गौरीगंज क्षेत्र के माधव पुर गांव में बुधवार को गांव के ही निवासी राम सागर रोड पर टहलने गया था. अचानक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, थोड़ी देर के बाद ग्रामीणों ने देखा तो एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची गौरीगंज की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और घटना की छानबीन में जुट गई, वही मिली सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|