Amethi-अमेठी में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडिल मार्च।
कांग्रेसियों ने दी पहलगाम मृतकों को श्रद्धांजलि। अमेठी में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडिल मार्च, जमकर लगाए मुर्दाबाद के नारे, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जान गंवाने वाले पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए पूरे देश मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।आज अमेठी कस्बे में युवक कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर मृतकों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कांग्रेसियों ने इन दौरान जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।अम्बेडकर तिराहे से निकला कैंडिल मार्च गांधी प्रतिमा ओर जाकर खत्म हुआ। दरअसल दो दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला करते हुए 27 पर्यटकों को मौत की नींद सुला दिया।भारतीयों की मौत के बाद पूरे देश मे जबरजस्त गुस्सा है लोग सरकार से बड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|