206122
औरैया में यागी तूफान का कहर, नगर में जलभराव का समस्या
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में यागी तूफान का कहर देखने को मिला। रात आठ बजे से लगातार बारिश से कई इलाके पानी से जलमग्न हो गए। लोगों को घर से बाहर निकलने में मुश्किल हो रही। नगर के कई इलाके जलमग्न। यह औरैया नगर क्षेत्र का मामला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
क्यों हैं ये बेहद क्रिएटिव कर्मचारी और क्या असर?
Noida, Uttar Pradesh:Extremely creative employees0
0
Report
नागपुर में काँग्रेस नगरसेवक शुभम मोटघरे के घर पर गोलीबारी, 7 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur, Maharashtra:नागपूरच्या भांडेवाडी पोलीस स्टेशनच्या हद्दीतील श्रावणनगर येथे काँग्रेसचे नगरसेवक शुभम मोटघरे यांच्या निवासस्थानी गोळीबार झाल्याने खळबळ उडाली होती. या प्रकरणातील अटक केलेल्या सात आरोपींविरुद्ध महाराष्ट्र संघटित गुन्हेगारी नियंत्रण कायद्यानुसार (मकोका) कारवाई करण्यात आलीय. गुन्हे शाखेच्या युनिट ५ च्या तपासात फरार आरोपी विशाल ऊर्फ फल्ली गुप्ता याने गोळीबाराची सुपारी दिल्याचे निष्पन्न झाले. सीसीटीव्ही चित्रणात मोपेडवरून आलेल्या दोन तरुणांपैकी एकाने गोळीबार केल्याचे स्पष्ट झाले. आरोपींकडून ६० हजार रुपये किमतीचे देशी बनावटीचे पिस्तौल आणि एक जिवंत काडतूस जप्त करण्यात आले. फरार आरोपी विशाल ऊर्फ फल्ली गुप्ता याचा शोध सुरू आहे.0
0
Report
नवरात्रि के दौरान ब्लिंकिट स्टोर में मीट बिक्री पर हंगामा, 166 फ्रोजन मीट सीज
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर जिले में नवरात्रि के दौरान ब्लिंकिट स्टोर में मीट की बिक्री को लेकर हंगामा हुआ। पटेल नगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर के बाहर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि 'हैप्पी नवरात्रि' लिखे पैकेट के अंदर मीट के पैकेट पैक कर बेचे जा रहे थे। हंगामे की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्टोर का निरीक्षण किया, जिसमें फ्रोजन मीट के 166 पैकेट बरामद हुए। सहायक आयुक्त खाद्य वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी स्टोर का निरीक्षण कर नवरात्रि में मीट नहीं बेचने के निर्देश दिए गए थे। जांच के दौरान स्टोर के लाइसेंस में मीट और मीट उत्पादों की बिक्री की अनुमति दर्ज नहीं मिली। विभाग ने 166 फ्रोजन मीट को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 31 और 63 के तहत मुकदमा और जुर्माने की कार्रवाई की बात कही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है।0
0
Report
Advertisement
Kathgodam–HMT Amritpur bypass to ease traffic jams
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल और भीमताल जाने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। काठगोदाम से दानीजाला और सिमलखेत होते हुए HMT अमृतपुर तक बनने वाले बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अक्टूबर 2026 में इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत रोड कटिंग और निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबा यह बाईपास भविष्य में काठगोदाम, रानीबाग और नैनीताल-भीमताल मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है। पहाड़ी कटान के साथ इस मार्ग पर 75 मीटर स्पान के पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। जाम से निजात की दिशा में बड़ा कदम परियोजना : काठगोदाम–HMT अमृतपुर बाईपास लंबाई: लगभग 3.5 किलोमीटर लागत: करीब ₹21 करोड़ पुल: 75 मीटर स्पान उद्देश्य: यातायात का दबाव कम करना और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन सीजन और वीकेंड के दौरान यातायात का दबाव लगातार चुनौती बना रहता है। खासकर काठगोदाम, रानीबाग और नैनीताल-भीमताल मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ने से कई बार लंबा जाम लग जाता है। इसका असर पर्यटकों के साथ-साथ रोजाना सफर करने वाले स्थानीय लोगों पर भी पड़ता है। ऐसे में काठगोदाम से दानीजाला और सिमलखेत होते हुए HMT अमृतपुर तक प्रस्तावित बाईपास मार्ग को यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस वैकल्पिक मार्ग के तैयार होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में वाहनों के आवागमन के लिए एक अतिरिक्त रास्ता उपलब्ध हो सकेगा। करीब 21 करोड़ रुपये की परियोजना की कुल लंबाई लगभग 3.5 किमी है, जबकि इसकी लागत करीब 21 करोड़ रुपये है। निर्माण कार्य में पहाड़ी कटान के साथ 75 मीटर स्पान के पुल का निर्माण भी शामिल है। पहाड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए कटिंग और अन्य इंजीनियरिंग कार्य महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में परियोजना को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करना और सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करना भी जरूरी होगा। अक्टूबर 2026 में निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ी है। अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि परियोजना को किस समय सीमा में पूरा किया जाता है और यातायात के लिए इसका संचालन कब शुरू हो पाता है।0
0
Report
फर्रुखाबाद में DM-SP ने मंदिर सुरक्षा का कड़ा इंतज़ाम, पैदल मार्च से दिखाई अलर्ट
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में डीएम और एसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण, पुलिस ने किया पैदल मार्च डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने शीतला देवी व गुरुगांव देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था परखी महिलाओं की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश जिला – फर्रुखाबाद अष्टमी पर्व को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने शहर में पैदल मार्च भी किया। यह दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार और सीओ सिटी अभय वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मंदिर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मां भगवती के मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन और आरती भी की। उन्होंने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे。0
0
Report
आष्टमी अंजलि: सुबह से मंडपों में भक्तों का उत्साह, शांतिपूर्ण आयोजन
Mal Bazar, West Bengal:ভোর থেকেই মন্ডপে মন্ডপে শুরু হয়েছে অষ্টমীর অঞ্জলী। মাল ব্লকের পুজো মন্ডপগুলিতে ভির থাকলেও শান্তিপূর্ণ ভাবে চলছে অঞ্জলি।0
0
Report
Advertisement
खरगोन में 408 वर्ष पुरानी खप्पर परंपरा, माता अंबे की सवारी आकर्षण
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में क्षत्रिय भावसार समाज द्वारा पिछले 408 वर्षों से चली आ रही खप्पर की परंपरा अंतर्गत रविवार सोमवार की मध्यरात्रि में माता अंबे की सवारी निकाली गई। माता अंबे एक हाथ में जलता हुआ खप्पर एवं दूसरे हाथ में तलवार लेकर निकली और भक्तों को दर्शन दिए। कार्यक्रम भावसार मोहल्ला स्थित श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर प्रांगण (होली टेकड़ा) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का स्तंभ कहे जाने वाले झाड़ की पूजा-अर्चना से हुई। सर्वप्रथम गणेश जी निकले। इसके बाद हनुमान जी एवं भूत-पिशाच आदि निकले। अंत में अंबे माता की सवारी निकली। मां अंबे निमाड़ी गरबियों पर 30 मिनट तक रमती रही।0
0
Report
चतरा: नवमी पर फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को सख्त सजा की चेतावनी
Ansar Nagar, Jharkhand:नवमी पर एसपी का फ्लैग मार्च, उपद्रवियों को सख्त चेतावनी, कहा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, चतरा : दुर्गा पूजा की नवमी पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए एसपी अनिमेष नैथानी ने एसडीपीओ सन्नी वर्धन के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एसपी ने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को कानून के तहत कार्रवाई और सजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की नजर हर गतिविधि पर है और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने तथा बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को प्रसारित करने से बचने की सलाह दी। एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया。0
0
Report
कटरा से वैष्णो देवी दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jammu, जम्मू-कश्मीर के कटरा से इस वक्त मां वैष्णो देवी के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कटरा के आधार शिविर से लेकर यात्रा मार्ग और भवन तक ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंज रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो शारदीय नवरात्र के शुरुआती आठ दिनों में 3 लाख 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के माता रानी के दर्शन करने का आंकड़ा बताया जा रहा है। वर्ष 2026 में अब तक कुल वैष्णो देवी यात्रा का आंकड़ा 77.5 लाख के पार पहुंचने की जानकारी दी गई है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। अगर पिछले वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो वर्ष 2025 के चैत्र नवरात्र में करीब 3.75 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वर्ष 2019 के शारदीय नवरात्र में 3 लाख 64 हजार 643 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। ऐसे में इस बार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच यात्रा प्रबंधन पर विशेष नजर बनी हुई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कटरा से लेकर माता के भवन और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। जगह-जगह विशेष नाके लगाए गए हैं, जबकि सीसीटीवी कैमरों के जरिए श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ पर लगातार नजर रखी जा रही है। कटरा में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, कटरा में 500 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। भवन क्षेत्र में कैमरों की कुल संख्या 700 से अधिक होने के दावे की अलग से पुष्टि जरूरी है। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में माता रानी के दर्शन करने का अवसर मिले और भारी भीड़ के बावजूद यात्रा सुचारु बनी रहे।0
0
Report
Advertisement
महानवमी आज: देशभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़, सिद्धदात्री पूजा शुरू
Noida, Uttar Pradesh:महानवमी का पावन पर्व आज देश भर के मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू आज मां सिद्धदात्री की होती है पूजा अर्चना लखनऊ के बड़ी काली मंदिर में सुबह से ही हो रही पूजा अर्चना0
0
Report
पटना के मनेर में गोलीबारी: प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष घायल
Danapur, Bihar:पटना के मनेर थाना क्षेत्र के वयapur में अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। इस घटना में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन गंभीर रूप से घायल हैं। जिसका दानापुर के सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन और पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु अपने दलान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान संजीत कुमार उर्फ भानु ने दम तोड़ दिया। वहीं, पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन के जांघ में गोली लगी है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल से कई गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। अपराधियों की पहचान करने की दिशा में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
पाली के औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग, 3 मजदूर झुलसे
Pali, Rajasthan:पाली शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग की घटना, ग्वार गम प्रोसेस की फैक्ट्री में लगी आग से श्रमिक झुलसे, 3 श्रमिको को बांगड़ अस्पताल से जोधपुर किया रेफर, दमकल की मदद से आग पर पाया काबू, घटना को लेकर सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत सहित अधिकरी मौके पर पहुंचे, आग कारणों का पता लगाने में जुटे अधिकारी वही झुलसे श्रमिको की हालत गंभीर ।0
0
Report
Advertisement
विदिशा के मां ज्वाला देवी शक्तिपीठ पर नवरात्रि में 951 अखंड ज्योतियां प्रज्वलित
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के प्रसिद्ध मां ज्वाला देवी शक्ति पीठ में नवरात्रि पर 951 अखंड मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित हैं. मंदिर की मान्यता है कि माता सुबह बाल रूप, दोपहर में युवा रूप और शाम को कन्या रूप में दर्शन देती हैं. यहां 151 घी और 800 तेल की ज्योतियां जल रही हैं, जिनमें कई पिछले 50 वर्षों से अखंड प्रज्वलित हैं. अमेरिका, दुबई और रूस में रहने वाले भक्त भी ऑनलाइन माध्यम से ज्योतियां स्थापित कराकर दर्शन कर रहे हैं. नवरात्रि में महासहस्रार्चन, निशा पूजन और भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन भी किया गया.0
0
Report
विदिशा के रावण बाबा: दशहरे में आस्था का विचित्र गांव
Vidisha, Madhya Pradesh:स्पेशल स्टोरी :--- जहां रावण जलता नहीं, दिलों में जीता है.. एंकर :- देशभर में जहाँ बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है … रावण के पुतले जलते है.. लेकिन मध्यप्रदेश के विदिशा में एक गांव ऐसा भी है, जहां दशहरे पर पटाखे नहीं गूंजते… यहां उनका वध किसी से भी देखा नहीं जाता.. जहां रावण एक पुतला नहीं… लोगों की आस्था, उनकी पहचान और उनके परिवार का हिस्सा हैं.. यहां लोग उन्हें प्यार से कहते हैं, 'रावण बाबा'... या जय लंकेश... विदिशा की नटेरन तहसील का यह गांव 'रावण गांव' के नाम से जाना जाता है.. यह नाम किसी नक्शे पर लिखा हुआ सिर्फ एक नाम नहीं है… यह गांव के हर इंसान के दिल में बसा है। दशहरे के दिन यहां रावण दहन नहीं होता… यहां पूजा होती है, आरती होती है… और रावण बाबा के लिए एक खामोश मातम भी। : गांव के बीचों-बीच खड़ा है परमार काल का यह प्राचीन मंदिर। भीतर रावण की विशाल 12 फ़ीट लम्बी प्रतिमा लेटी हुई अवस्था में विराजमान है..दीवारों पर अंकित आरती आज भी हर सुबह-शाम उसी श्रद्धा से गाई जाती है… जैसे पीढ़ियों पहले गाई जाती थी। गाड़ी हो या इंसान… सब पर 'जय लंकेश' ही लिखा मिलता है। : इस गांव में कोई भी शुभ काम बाबा के आशीर्वाद के बिना शुरू नहीं होता। शादी का पहला कार्ड रावण बाबा के नाम भेजा जाता है… और प्रतिमा की नाभि में तेल चढ़ाकर नए रिश्ते की शुरुआत होती है। यानी घर की खुशी में भी बाबा सबसे पहले याद किए जाते हैं। जैसे दूसरे लोगों के इष्ट देवता होते हैं… वैसे हमारे इष्ट देवता रावण बाबा हैं। यहाँ के ब्राह्मण परिवार खुद को रावण का वंशज मानते हैं। यह रिश्ता सिर्फ मान्यता का नहीं… खून और विरासत का है.. इसीलिए दुकानों, गाड़ियों और घरों की दीवारों पर 'जय लंकेश' लिखा है। कई लोगों ने तो बाबा का नाम अपने शरीर पर टैटू करवा लिया है… ताकि वे हमेशा उनके साथ रहें।0
0
Report
मैहर स्टेशन पर चलती ट्रेन में बुजुर्ग की जान RPF जवानों की तत्परता से बची
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक बुजुर्ग यात्री के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दो जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से 70 वर्षीय यात्री प्लेटफॉर्म और कोच के बीच गिरने लगे। यह देखते ही आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाई और उन्हें सुरक्षित बाहर खींच लिया।घटना का वीडियो आज शनिवार की रात सामने आया है। घटना मैहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुई। जानकारी के अनुसार, दोपहर 1:10 बजे ट्रेन संख्या 09821 स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन के दोपहर 1:16 बजे रवाना होने के दौरान एक बुजुर्ग यात्री ने उसमें चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिरने लगे। ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक सुजीत कुमार द्विवेदी और महिला आरक्षक सोनम सिंह ने यात्री को खतरे में देखकर तत्काल कार्रवाई की। दोनों जवानों ने बिना देर किए बुजुर्ग को पकड़कर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। उनकी मुस्तैदी से यात्री की जान बच गई। पूछताछ में यात्री की पहचान बिहार के बक्सर जिले के अमला टोला निवासी सुजीत कुमार केसरी (70) के रूप में हुई। आरपीएफ जवानों की इस तत्परता को ऑपरेशन ‘यात्री जीवन रक्षा’ के तहत यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता का उदाहरण माना जा रहा है。 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से अपील की जाती है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। जल्दबाजी में उठाया गया एक कदम जानलेवा हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
