Back
Parwahā Village in Auraiya: Cow Dung Gas Boosts Village Self-Reliance
GSGAURAV SRIVASTAVA
Mar 17, 2026 09:37:26
Auraiya, Uttar Pradesh
एंकर:देश के कई हिस्सों में जहां लोग एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई देते हैं, वहीं औरैया जनपद के परवाहा गांव के कई परिवार वर्षों से गोबर गैस का उत्पादन कर अपनी रसोई चला रहे हैं। गांव में मवेशियों के गोबर से गैस तैयार करने की व्यवस्था की गई है। इस गैस का उपयोग भोजन बनाने में किया जाता है। इससे न केवल रसोई का काम आसान हो गया है, बल्कि आर्थिक रूप से भी यह काफी किफायती साबित हो रहा है। वहीं गैस बनने के बाद निकलने बेस्ट भी जैविक खाद के रूप में प्रयोग खेत भी लहलहाते नजर आते है। औरैया जनपद के भाग्यनगर ब्लॉक का परवाहा गांव आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। गोबर गैस के इस्तेमाल से चूल्हे के धुएं से भी राहत मिलती है, जिससे रसोई का वातावरण साफ और स्वस्थ रहता है। साथ ही महिलाओं को धुएं से होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिला है। आपको बता दें कि इस पहल की शुरुआत करीब बारह वर्ष पहले गांव के कुछ किसानों ने की थी। उन्होंने अपने घरों में भूमिगत टैंक बनाकर मवेशियों के गोबर से गैस तैयार करने का प्रयोग शुरू किया था। शुरूआत में यह प्रयोग सीमित परिवारों तक ही था, लेकिन जब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए तो धीरे-धीरे अन्य ग्रामीण भी इससे जुड़ते चले गए। वर्तमान समय में करीब 60 परिवारों की आबादी वाले इस गांव में लगभग 20 गोबर गैस प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिनसे कई घरों के चूल्हे जल रहे हैं। इस गैस में एक परिवार के 6 से 8 लोगों का सुबह शाम का खाना बड़े ही आराम से बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि देश में भले ही गैस का संकट हो लेकिन वह लोग इस संकट से बेपरवाह है। बाइट:कमलेश गृहिणी बाइट:ग्रामीण
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 17, 2026 11:03:200
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 17, 2026 11:02:240
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 17, 2026 11:01:550
Report
JPJai Pal
FollowMar 17, 2026 11:01:32Haldwani, Uttar Pradesh:गंगा के लहरों में चिकन बिरियानी खाकर इफ्तार करते मुस्लिम युवकों का वायरल वीडियो.
इसी वीडियो के बाद दर्ज हुआ FIR.
अबतक 14 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी.
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 17, 2026 11:01:190
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 17, 2026 11:00:570
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 17, 2026 11:00:410
Report
399
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 17, 2026 10:54:25462
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 17, 2026 10:54:07426
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 17, 2026 10:53:51521
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 17, 2026 10:51:41584
Report
GSGajendra Sinha
FollowMar 17, 2026 10:51:25433
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 17, 2026 10:50:42392
Report