Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Katni483501

मैहर में नवरात्रि के लिए 15 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें 5 मिनट ठहराव के साथ

NCNITIN CHAWRE
Mar 17, 2026 10:54:07
Katni, Madhya Pradesh
19 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक चलने वाले नवरात्रि पर्व के दौरान कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव मैहर स्टेशन पर दिया गया है, वहीं मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है. कटनी स्टेशन के प्रबंधक संजय दुबे ने बताया कि मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करते हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने इस बार 15 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थायी स्टॉपेज दिया है. इसके अलावा कटनी और सतना के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। 09015 और 09016 नंबर की ये ट्रेनें यात्रियों को आसानी से मैहर पहुंचाने में मदद करेंगी.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Mar 17, 2026 12:01:10
Ujjain, Madhya Pradesh:गीता भवन, विक्रम नगर ROB सहित 663 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 11 नई सड़कों की सौगात विक्रम विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश गुड़ी पड़वा और विक्रम संवत 2083 के आगमन पर सीएम डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी अग्रिम बधाई उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में आज विकास और शिक्षा के दो बड़े आयोजन एक साथ आयोजित हुए। एक ओर सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारियों को लेकर 663 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ, वहीं दूसरी ओर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित दोनों कार्यक्रम हुए.. गीता भवन की आधारशिला रखी गई, जिस पर 77 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही 30 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से विक्रम नगर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का भूमिपूजन किया गया। उज्जैन शहर और आसपास के क्षेत्रों में 11 नई सड़कों के निर्माण कार्यों की भी शुरुआत की गई, जो आने वाले वर्षों में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में आने वाला हर श्रद्धालु प्रदेश का अतिथि होगा और उसकी सुविधा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस बार सिंहस्थ का वैभव “भूतो न भविष्यति” होगा। राज्य सरकार ने सिंहस्थ के लिए 13 हजार 851 करोड़ रुपये के कार्यों को स्वीकृति दी है, जबकि वर्ष 2026-27 के लिए 3 हजार 60 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से एनएच-752D के बदनावर–पेटलावद–थांदला खंड को फोरलेन किया जा रहा है, जिससे उज्जैन की कनेक्टिविटी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से मजबूत होगी। सरकार उज्जैन को आधुनिक सुविधाओं और स्वच्छता के साथ एक आदर्श आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुद्रा योजना और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े हितग्राहियों को लाभ वितरित किए। साथ ही कन्या पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत किसानों की आय बढ़ाने, पशुपालन को बढ़ावा देने और दूध उत्पादन में वृद्धि के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। प्रदेश में स्कूली बच्चों को साइकिल, ड्रेस, किताबें, टॉपर्स को स्कूटी और मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की योजनाओं के साथ अब नि:शुल्क दूध वितरण के लिए “माता यशोदा योजना” शुरू करने की घोषणा भी की गई। वहीं दूसरी ओर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और देश के विकास में योगदान देना है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने, माता-पिता और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञ रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीक्षांत समारोह में कहा कि यह केवल उपाधि वितरण नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। उज्जैन को उन्होंने ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्म का वैश्विक केंद्र बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने यहां शिक्षा ग्रहण की और सम्राट विक्रमादित्य की कर्मस्थली होने से इस विश्वविद्यालय का गौरव और बढ़ जाता है। दीक्षांत समारोह में 74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्ड मेडल और एक शोधार्थी को डी-लिट की उपाधि प्रदान की गई। साथ ही 17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कृषि अध्ययनशाला भवन और एमईआरयू परियोजना के तहत भर्तृहरि छात्रावास का लोकार्पण किया गया। विश्वविद्यालय को 51 लाख रुपये के उपकरण, कृषि अध्ययनशाला के लिए 5 ड्रोन और विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस देने की घोषणा भी की गई। इस प्रकार उज्जैन में एक ही दिन विकास, शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संगम ने यह स्पष्ट कर दिया कि सिंहस्थ 2028 को लेकर सरकार व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है और उज्जैन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। बाइट - मुख्य्मंत्री डॉ मोहन यादव..
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 12:01:06
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना परिसर में ईद एंव रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई,बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमर कुमार ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ० राजीव रंजन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी एवं ईद दोनों ही महत्वपूर्ण पर्व हैं, जिन्हें आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि रामनवमी के दौरान होने वाले जुलूस एवं अन्य आयोजनों में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ० राजीव रंजन कुमार ने कहा कि पर्व के समय किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें तथा प्रशासन को सहयोग करें,उन्होंने लोगों से आपसी मेल-मिलाप और सद्भाव के साथ दोनों पर्व मनाने की अपील की,बैठक में फिरोज देवान, संजय पटेल, मुस्ताक आलम, संजय कुमार, किशुनदेव पंडित, सत्तार आलम सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संकल्प लिया।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 17, 2026 12:00:35
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 17, 2026 12:00:16
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: स्कूल जाते वक्त कक्षा 9 की छात्रा को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर टक्कर लगने से छात्रा हुई गम्भीर रूप से घायल छात्रा को सीएचसी s्याना में कराया भर्ती, डॉक्टर ने छात्रा को किया हायर सेंटर रेफर अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र की हुई मौत,छात्रा की मौत से परिवार में मचा कोहराम कोतवाली syanA क्षेत्र के गांव बिगराऊ निवासी छात्रा शिवानी कस्बा खानपुर के एक स्कूल में करने जा रही थी पढ़ाई पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने किए गिरफ्तार कोतवाली syanA क्षेत्र के गांव बिग़राऊ में स्थित शनि देव मंदिर के पास खानपुर रोड पर हुआ सड़क हादसा
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 11:59:19
Partawal, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक वांछित अभियुक्त अजय गौड़ को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अजय गौड़ पुत्र राजेश गौड़ निवासी बरगदवा चौराहा खास थाना श्यामदेउरवा पर गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि उसने आवेदिका से सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से संपर्क कर दोस्ती की, इसके बाद मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की। इसी दौरान आरोपी ने परिजनों को जानकारी देने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर करीब तीन वर्षों तक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने पीड़िता से 10 हजार रुपये नगद व सोने के आभूषण भी ले लिए। पुलिस ने अभियुक्त को बरगदवा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे आरोपों से अवगत कराते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार, हेड कांस्टेबल इन्दल चौहान व हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव शामिल रहे।
140
comment0
Report
Mar 17, 2026 11:57:29
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। जनपद में मनरेगा मजदूरों और रोजगार सेवकों के भुगतान में हो रही भारी देरी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में राज्यपाल संबोधित एक ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश भर में लगभग एक करोड़ मनरेगा मजदूरों की मजदूरी पिछले 75 दिनों से लंबित है, जिससे करीब दो हजार करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। इससे मजदूरों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे लगभग 40 हजार रोजगार सेवकों को भी पिछले 8 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनकी स्थिति भी अत्यंत दयनीय हो गई है। इसके अतिरिक्त, गैस उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति में भी भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण मजदूरों और रोजगार सेवकों को समय पर उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि “मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और रोजगार सेवकों का मानदेय जल्द भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।” उन्होंने यह भी मांग की कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल सुचारू किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से ओमप्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, महेन्द्र सोनकर, कैलाश चौहान, उदयभान राय, शिवाजी कन्नौजिया, अशोक राय, हफिजुर्रहमान अंसारी, मनोज गिहार, ओमनारायण शर्मा, सुरेश राजभर, हरिश्चंद्र, परशुराम यादव, सुहेल एडवोकेट, सतिराम यादव, गौरीशंकर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोगों भाग लिया एवं सरकार विरोधी नारे लगाए।
308
comment0
Report
Mar 17, 2026 11:52:27
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। आगामी 22 मार्च 2026 को परम पूज्य स्वामी रामदेव का प्रथम आगमन मऊ की धरती पर होने जा रहा है। इस अवसर पर प्रातः 10 बजे से वे लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, सिकटिया में मऊ एवं आस-पास के सभी प्रबुद्ध जन से जीवन में शिक्षा एवं योग के महत्व पर संवाद करेंगे। साथ ही जिले भर से अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुछ प्रबुद्धजनों का भी सम्मान करेंगे। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए आयोजक मुरलीधर यादव ने बताया कि इस अवसर पर डा. एनपी सिंह चेयरमैन भारतीय षिक्षा बोर्ड विषिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे जबकि नगर पालिका अध्यक्ष अरषद जमाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगें।
252
comment0
Report
Mar 17, 2026 11:51:47
Partawal, Uttar Pradesh:क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ, शिक्षा पर दिया जोर महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत परतावल बीआरसी परिसर में मंगलवार को "ब्लॉक स्तर संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल दिया। ।कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं शिक्षकों को नवीन जानकारियों से अवगत कराना रहा।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, ग्राम प्रधान राजपुर हरिकेश सिंह, ग्राम प्रधान रुद्रपुर भलूही मुनीब सिंह तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी मुसाफ़िर सिंह पटेल सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि लोग उपस्थित रहे
180
comment0
Report
AAAMIT AGGRWAL
Mar 17, 2026 11:50:39
Budaun, Uttar Pradesh:हर्षित के मामा ने उठाई CBI जांच की मांग, बोले—न्याय न मिला तो करेंगे आत्मदाह बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में मृतक हर्षित के परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हर्षित के मामा ने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। हर्षित के मामा ने भावुक होते हुए कहा कि यदि आज हर्षित जीवित होता तो वह बच्चों को आईएएस की तैयारी कराता और परिवार से कई आईएएस निकल सकते थे। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिजनों ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से अपील करते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो वे पुलिस मुख्यालय के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। हर्षित के मामा ने यह भी कहा कि क्या पंडित होना अपराध है। उन्होंने कहा कि अगर हम पंडित हैं तो क्या हमारा भी वही हाल किया जाएगा जैसा कुख्यात अपराधी Vikas Dubey का हुआ था। परिजनों का आरोप है कि उन्हें न्याय मिलने में देरी हो रही है और यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। परिवार का कहना है कि मामले की सीबीआई जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है।
198
comment0
Report
RBRAMESH BALI
Mar 17, 2026 11:50:07
Chikri Ban, :माह-ए-रमज़ान के पाक महीने में इंसानियत और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल Youth Association For Service Of Humanity And Nation की ओर से पेश की गई। पुंछ में ज़रूरतमंद और गरीब परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर Youth Association For Service Of Humanity And Nation ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों में राशन और आवश्यक सामान बांटा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध करवाई। संस्था के सदस्यों ने बताया कि रमज़ान का महीना रहमत और बरकत का महीना होता है, और इस पवित्र अवसर पर जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा सवाब है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को सहारा मिलता है।
410
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Mar 17, 2026 11:49:18
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 18 मार्च के बाद प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 मार्च के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश और बादलों के असर से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, वहीं रात के तापमान में भी कमी आई है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में करीब 38.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कोटा में 36.3 और जोधपुर में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 11.7 डिग्री और नागौर में 13.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जिससे रात में हल्की ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 18 मार्च से बदलाव शुरू होगा। जिसका असर पश्चिमी राजस्थान में दिखाई देगा। 19 और 20 मार्च को जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर संभाग में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी फसल और अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके।
178
comment0
Report
Advertisement
Back to top