Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Auraiya206122

औरैया में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह पर यमुना तट पर दिव्य आरती और योगाभ्यास कार्यक्रम

Jun 20, 2024 07:53:59
Auraiya, Uttar Pradesh

समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति और वन विभाग, औरैया ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत यमुना तट पर दिव्य आरती और योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुना मैया की पूजा-अर्चना और आरती की। उपस्थित लोगों ने भी यमुना मैया से अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 12, 2026 09:45:58
Tonk, Rajasthan:दूनी (टोंक) अवैध पत्थर खनन के खिलाफ दो आरोपी गिरफ्तार, मशीनरी जब्त द.Invoice दिशा-निर्देशानुसार अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दूनी थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध क्वार्ट्ज पत्थर खनन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में दबिश देकर मौके से एक प्लेटफार्म ट्रक और एक एलएनटी मशीन को बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्लेटफार्म ट्रक चालक शिवलाल पुत्र श्यामलाल गुुर्ज़र निवासी सिंहजी का खेड़ा, थाना कोटड़ी जिला भीलवाड़ा और एलएनटी मशीन चालक विनोद पुत्र गोपाल गुर्जर निवासी आंवा रोड दूनी शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रतन सिंह के साथ सहायक उपनिरीक्षक बद्रीलाल यादव, कांस्टेबल कुलदीप, भंवर और सुरेन्द्र शामिल थे。
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Feb 12, 2026 09:45:27
Dudu, Rajasthan:दूदू जलदाय विभाग में हैंडपंप रिपेयरिंग और पाइप लाइन की मरम्मत के करीब 2 करोड़ रुपए के टेंडरों में फर्जीवाड़ा। शिकायत के बाद अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने दूदू जलदाय विभाग के सहायक अभियंता दारा सिंह और लेखाधिकारी को तलब, मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट। नियमों को दरकिनार कर 2 चहेती फर्मों के नाम टेंडर खोलने के मामले को लेकर PHED विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में पहुंची शिकायत। ठेकेदारों ने PHED विभाग के अधिकारियों पर चहेते ठेकेदारों से मिलीभगत कर अन्य ठेकेदारों के तकनीकी दस्तावेज जमा नहीं करने का आरोप लगाया। दूदू फागी के करीब 2 करोड़ रुपए के 16 टेंडर सिर्फ 2 फर्मों के नाम खुलने को लेकर जांच की मांग को लेकर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल जाट से भी लगाई गुहार। ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि जलदाय कार्यालय के सामने टेंडर के दौरान फर्जी धरना प्रदर्शन करवा कर उन्हें तकनीकी दस्तावेज जमा करने से रोक दिया गया। बाइट - पीड़ित ठेकेदार
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 09:43:29
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के गांव टिमरली में एक दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव आज सुबह दुकान के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। यह घटना तब सामने आई जब कुछ लोग सुबह खरीदारी के लिए दुकान पर पहुंचे। दुकान बंद देखकर उन्होंने अंदर झांका तो 55 वर्षीय श्रीनिवास पुत्र ज्ञानसिंह का शव फंदे से लटका हुआ पाया।सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय श्रीनिवास पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिवार के सदस्यों ने भी श्रीनिवास द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों पर अनभिज्ञता जताई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 09:38:25
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में पिन न्यूज की खबर का हुआ दमदार असर, भू-माफियाओं की अवैध प्लॉटिंग पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, बिना ले आउट पास कराए भूमाफियाओं ने की थी अवैध रूप से नियम विरुद्ध प्लॉटिंग, खबर चलने के बाद ODA सचिव परमानंद यादव ने मौके पर पहुंचकर कराई ध्वस्थिकरण की कार्रवाई, पुलिस की मौजूदगी में विकास प्राधिकरण उरई ने ध्वस्त कराई कई हजार एकड़ की अवैध प्लॉटिंग, प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला कर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भू-माफिया अवैध प्लाटिंग कर बिना ले-आउट पास कराए धड़ल्ले से बेंच रहे थे प्लॉट, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में ब्लैक 11 रेस्टोरेंट के सामने हो रही अवैध प्लॉटिंग का मामला। बाइट:- परमानंद यादव--सचिव-- उरई विकास प्राधिकरण
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 12, 2026 09:37:19
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर मंत्री केदार कश्यप का अलग अलग विषयो पर बयान पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पीडीएस गोदाम ख़ाली होने के आरोप पर मंत्री केदार कश्यप पलटवार- कहा- कांग्रेस के लोगों ने प्रदेश को लूटने का काम किया.. जिनके ऊपर केस चल रहे वो बता रहे PDS गोदाम खाली है.. कांग्रेस ने PDS गोदाम खाली किया.. गरीबों का हक मारा इसलिए कांग्रेस विपक्ष में है नक्सली हिड़मा के गाने को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर बोला हमला. कांग्रेस हमेशा नक्सलियों के साथ रही है.. झीरम घाटी के नाम पर केवल घड़ियाली आंसू बहाए जाते हैं.. ये इस बात को साबित करता है.. सालों बाद नक्सल समाप्त होने पर कांग्रेस को पीड़ा है.. कांग्रेस बस्तर में विकास नहीं चाहती.. कांग्रेस ने हमेशा नक्सलियों को प्रश्रय दिया.. राज बब्बर,दिग्विजय सिंह समेत सीनियर नेताओं ने खुले मंच से नक्सलियों का समर्थन किया है.. बाइट- केदार कश्यप, मंत्री
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 12, 2026 09:36:55
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में पारिवारिक विवाद में सिरफिरे युवक विशाल ने अपने पिता और भाई पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक बारात में बाइक न मिलने से गुस्से में आ गया था और विवाद बढ़ने पर अपने ही पिता और भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने पास रखे हुए ब्लेड से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ब्लेड से किए गए इस हमले में पिता की गर्दन पर गंभीर चोट आई है जबकि भाई भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल ब्लेड बरामद कर ली है। सहजनवा थाना क्षेत्र के महुआपार गांव में बुधवार रात एक परिवार में बारात में जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी 56 वर्षीय रविन्द्र निषाद राजगीरी का काम करते हैं जबकि उनका बेटा विशाल निषाद पेंट-पॉलिश का काम करता है। बताया जा रहा है कि गांव में आयोजित एक बारात में जाने के लिए विशाल ने घर की बाइक मांगी लेकिन पिता ने बाइक देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद विशाल ने पहले से ही ब्लेड खरीद कर रख ली थी। गुरुवार को मौका मिलते ही उसने अपने पिता पर हमला कर दिया। बीच-Bचाव करने पहुंचे भाई विनय को भी चोट लगी। घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और खून देखकर घर में परिवार का एक अन्य सदस्य भी बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल ब्लेड भी बरामद कर ली है। बाइट: ज्ञानेंद्र नाथ, एसपी नॉर्थ गोरखपुर। बाईट: ममता,परिजन एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मामूली विवाद किस तरह रिश्तों को खून से रंग सकता है.
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 12, 2026 09:36:27
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का विभिन्न मसलों पर बयान पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने PDS गोदाम ख़ाली होने का लगाया आरोप.. उन्होंने कहा- धान का कटोरा छत्तीसगढ़ की पहचान थी.. कांग्रेस कार्यकाल में जनता मजे से जीवन गुजार रही थी.. भाजपा सरकार आने के बाद नए प्रकार के चूहे आए जो धान खा गए.. नया किस्म का फिर एक और स्कैंडल आया हैं कि गोदाम में चावल खाली हो गया हैं.. चावल शक्कर चना सब गायब हो गया.. जनता परेशान हैं कि चावल नहीं मिल रहा.. लोगों के पेट में भी भाजपा डाका डाल रही हैं.. आज जनता पूछ रही चावल चना कहा गया?? इसको कौन खा गया ?? हमारे कार्यकाल के दौरान हमने वेयरहाउस भर कर दिए थे.. सरकार स्पष्ट करे कि ये गया कहाँ ؟ ख़ूँख़ार नक्सली हिडमा के गाने पर झूमे आदिवासी.. मामले में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान- जो जल जंगल जमीन के संरक्षण करेगा.. उसको समर्थन मिलेगा.. और जो जल ,जंगल,जमीन की लूट करेगा उसका विरोध होगा.. चाहे कोई संगठन हो सरकार हो या कोई कंपनी. इस समय बस्तर सहित पूरे प्रदेश में जो स्थिति बन रही है इसमें खनिज संपदा की लूट हो रही है.. लोगों के संविधानिक अधिकार का हनन हो रहा है.. कोई अपने अधिकार की बात करता है तो उसे नक्सली बताकर मार दिया जाता है.. क्या आप हिडमा को जल जंगल जमीन का रखवाला मानते है के सवाल पर कहा- केवल हिडमा की बात नहीं बल्कि जो संरक्षण करेगा उसकी बात है.. चाहे कांग्रेस हो ,बीजेपी का हो , आदिवासी हो सभी को समर्थन मिलेगा.. बाइट- अमरजीत भगत, पूर्व खाद्य मंत्री
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 12, 2026 09:36:09
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 12, 2026 09:35:41
0
comment0
Report
PSParmeshwar Singh
Feb 12, 2026 09:35:26
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Feb 12, 2026 09:35:07
Kushinagar, Uttar Pradesh:अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थली कुशीनगर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में कुशीनगर में पहली बार पैरा मोटरिंग की शुरुआत की गई है जो एडवेंचर पसंद करने वाले पर्यटकों में यह काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसके साथ ही कुशीनगर की प्राचीन हिरण्यवती नदी में मोटरबोट सुविधा शुरू की गई है जिससे पर्यटक नदी में घूमकर इसका आनंद उठा रहे हैं। दरअसल कुशीनगर आने वाले देशी विदेशी पर्यटक, कुशीनगर में स्थित ऐतिहासिक धरोहरों और मंदिरों को देखकर लौट जाते थे। पर्यटकों को कुशीनगर में और ज्यादा समय तक रोकने और उनके मनोरंजन के लिए और कोई सुविधा नहीं होने से दूर दराज से आने वाले पर्यटकों में मायूसी होती थी। लेकिन इस पर्यटन सीजन में स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयास से पूर्वांचल आफ एडवेंचर कंपनी द्वारा पैरा मोटरिंग की शुरुआत की गई है। महज दो हजार रुपए में यह कंपनी लोगो को लगभग 5 हजार स्कॉयर मीटर क्षेत्र में 500 फूट ऊंचाई तक उड़ान करा रही है। उड़ान के दौरान ऊंचाई से पर्यटकों को कुशीनगर के ऐतिहासिक स्थलों, देशी विदेशी मंदिरों और लोकेशनों का दीदार हो रहा है जिसका पर्यटक खूब इंजॉय करने के साथ एडवेंचर का भी आनंद उठा रहे है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top