Back
सागर मलिक के पिता की हत्या के बाद गाँव छावनी में तब्दील,सागर की माँ बोली हत्यारों को जल्द भेजे जेल
Shamli, Uttar Pradesh
शामली। साल 2015 में कोर्ट में पेशी पर आए पश्चिमी यूपी के डॉन विक्की त्यागी की हत्या करने के बाद सुर्खियों में आए सागर मलिक के पिता की बीती देर रात जनपद बागपत के गांव दोघट में उस समय तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी जब वह गांव से दोघट गई एक बारात में शरीक होने के लिए पहुंचे थे। बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सागर के पिता को मौत के घाट उतार दिया जिनमें से दो हमलावर तो फरार हो गए लेकिन एक को पब्लिक ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी गैंगस्टर सागर मलिक के पिता की बीती देर रात जनपद बागपत के गांव दोघट में उस समय गोलियों से घूम कर हत्या कर दी गई जब वह गांव से बारात में शरीक होकर गांव दोघट पहुंचे थे। घटना उस समय हुई जब सभी लोग शादी के जश्न में डूबे हुए थे बताया जा रहा है कि सागर के पिता विक्की मैरिज होम के बाहर कार के पीछे जैसे ही पेशाब करने के लिए गए उसी समय पाहले से घात लगाए हमलावर पहुंचे और उन्होंने पहले तो हवा में फायर किए और उसके बाद सागर के पिता को गोलियों से भून दिया और मौके से फरार होने लगे, जब हमलावर मौके से फरार हो रहे थे उसी वक्त एक हमलावर का पैर फिसल गया और वह वहीं पर गिर गया जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। मौके पर गिरे हमलावर को पब्लिक ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जनपद बागपत के गांव दोघट में हुए इस हत्याकांड के बाद शामली में पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है और शामली के गांव बहावड़ी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सागर के पिता यशपाल और गांव के ही पूर्व प्रधान देवेंद्र के बीच पिछले काफी समय से ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर आपसी रंजीश चली आ रही है और सागर के पिता यशपाल की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब सागर महज डेड वर्ष का था जिसके बाद सागर के चाचा विक्की उर्फ़ विवेक और सागर की माँ की शादी कर दी गई थी,जैसे-जैसे सागर की उम्र बढ़ती गई वैसे ही उसके मन में अपने पिता की हत्या का बदला लेने की भी ज्वाला बढ़ती चली गई और 11 जुलाई 2013 को देवेंद्र की उस समय हत्या कर दी गई जब वह मुज़फ्फरनगर कोर्ट में सागर के पिता यशपाल की हत्या के मामले में तारीख पर आया हुआ था,जिस समय देवेंद्र की हत्या सागर ने की उस समय सागर दसवीं का छात्र था और उसकी उम्र महज 16 साल थी,सागर अपने पिता की हत्या का बदला लेना चाहता था। बकौल उसके इसलिए ही उसने भरी कचहरी में पूर्व प्रधान देवेन्द्र की हत्या की। हत्याकांड के बाद सागर ने बताया था कि हत्या में प्रयुक्त हथियार उसके पिता के ही थी। जो वर्षो से रखे थे। वह उन्हीं हथियारों से प्रैक्टिस भी करता था।
जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह रहा विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी
जरायम की दुनिया की अगर बात करें तो जरायम की दुनिया में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले विक्रांत उर्फ़ विक्की त्यागी का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है जो कि पश्चिमी यूपी का एक बड़ा डॉन बन गया था और 16 फरवरी 2015 में उस समय विक्की त्यागी की हत्या कर दी गई थी जब वह पेशी के दौरान कोर्ट में आया हुआ था। शामली के गांव बहावड़ी निवासी सागर मलिक ने कोर्ट के अंदर ही विक्की त्यागी को गोलियों से भूनकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 10:01:13Noida, Uttar Pradesh:A Buffalo got mad and created chaos, Nalasopara East
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 11, 2026 10:01:010
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 11, 2026 10:00:320
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 11, 2026 10:00:220
Report
KSKashish Singh
FollowMar 11, 2026 09:52:54Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने की वजह से मेन कोर्स के आइटम तैयार नहीं हो सके। कैंटीन में सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट जैसे अन्य आइटम ही मिल पाए।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 09:52:400
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 11, 2026 09:52:220
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 11, 2026 09:52:020
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 11, 2026 09:51:450
Report
KSKamal Solanki
FollowMar 11, 2026 09:50:520
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 11, 2026 09:50:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 09:50:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 09:49:510
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 11, 2026 09:49:400
Report