icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: पेपर 8 हजार में पकड़ा गया, मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता फरार

Thane, Maharashtra:परीक्षा पेपर फुटी के ताजा मामले में महाराष्ट्र राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पेपर २७ जून को फुटने की खबर सामने आई. महाराष्ट्र टीईटी पेपर उत्तर प्रदेश के महीम पत्रम प्रायवेट लिमिटेड प्रेस में छपाई के लिए दिया गया था. इस प्रेस में काम कर रहे नरेशकुमार मौहर उर्फ निकी ने मुख्य फरार आरोपी बिजेंद्र गुप्ता के साथ मिलकर पेपर के चारों सेट छापे. पेपर ८ हजार रुपये में पकड़ा गया और बाद में दलालों के जरिए ८०,००० रुपये तक बेचा गया. भिवंडी में दो दिन पहले पुलिस सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया; आगे १२ व्यक्ति तक हिरासत में लिए गए. मुख्य सूत्रधार बिजेंद्र गुप्ता (रा. बिहार) और सोनू फरार हैं. पुलिस अधिकारी डॉ. विजय मराठे ने जानकारी दी.
0
0
Report

बीसलपुर नगरपालिका कर घोटाले में आत्महत्या: आरोपियों पर जांच तेज, मंत्री-नेता के नाम सामने

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत की बीसलपुर नगरपालिका के कर घोटाले में ससपेंड कर्मचारी उपेंद्र शर्मा ने एक दिन पहले आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक ने सुसाइड नोट में नगर पालिका अध्यक्ष पति एवं भाजपा नेता अमन जयसवाल व ईओ नगरपालिका शमशेर सिंह पर प्रताड़ना व वसूली का आरोप लगाया था। मामले में जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आज तीन सदस्यी टीम गठित की है उनका कहना है जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के रहने वाले उपेंद्र शर्मा नगर पालिका में फोर्थ क्लास कर्मचारी थे। बावजूद उपेंद्र से कर की वसूली कराई जा रही था पिछले वर्ष उन पर लाखों के गबन का आरोप लगा। आरोप है नगर पालिका अध्यक्ष के पति अमन जयसवाल व ईओ नगर पालिका शमशेर सिंह ने डरा धमकाकर उनसे 23 लाख रुपए भी वसूल लिए, जो उन्होंने जमीन बेच कर दिए। इसके बावजूद उन्हें जेल भिजवा दिया अब जेल से छूटने के बाद भी दुबारा नौकरी पर रखने के लिए रुपए की मांग की जा रही थी। जिससे आहत होकर उपेंद्र ने आत्मघाती कदम उठाया। अब कल फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। उपेंद्र के भाई ने नगर पालिका अध्यक्ष पति व ईओ पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं फिलहाल डीएम ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
0
0
Report
Advertisement

अनिल फिरोजिया ने जन्मदिन पर दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को उपकरण वितरित किये

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में 90 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में मोटराइज्ड ट्राइसिकल, श्रवण यंत्र, वॉकिंग स्टिक सहित 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य के उपकरण लाभार्थियों को दिए गए। सांसद के अनुसार, इन उपकरणों का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने में सहायता करना है। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के अलावा जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

कतरास के निजी स्कूल के बाहर इंटर के छात्र पर हमला; तीन अज्ञात युवक

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरास स्थित निजी स्कूल के बाहर मंगलवार को दिनदहाड़े एक इंटर के छात्र प्रियंशु राज (निवासी रामकनाली OP क्षेत्र) पर तीन अज्ञात युवकों ने कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल छात्र को तत्काल स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर तोपचांची और कतरास थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच घायल छात्र से मामले की जानकारी लिया। एक छात्र तोपचांची थाना क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ता है, जबकि दूसरा छात्र समूह कतरास थाना क्षेत्र के स्कूल में पढ़ाई करता है। दोनों छात्र गुट की मारपीट कतरास थाना क्षेत्र में हुई है। घायल छात्र ने कहा कि तीन युवक बुलेट मोटरसाइकिल से आए थे। इनमें से एक स्थानीय निजी स्कूल की ड्रेस पहने हुए था। छात्र का दावा है कि हमलावर एक प्रतिष्ठित स्कूल के केमिस्ट्री शिक्षक का नाम लेते हुए उसे जबरन झाड़ियों की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर डंडे से वार किया और उसके बैग में केरोसिन तेल डाल दिया, जिससे बैग में रखी किताबें जल गईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए कतरास थाना और तोपचांची थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान व घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घायल छात्र की माँ मंजू देवी ने कहा कि गर्मी छुट्टी खत्म होने के बाद से बेटा स्कूल नही जा रहा था। आज स्कूल गया तो उस पर हमला कर दिया गया। बेटे के मोबाइल में धमकी भरा मैसेज अन्य लड़के भेज रहा था। केमेस्ट्री के ट्यूशन टीचर के पढ़ाने को लेकर शिकायत बेटे ने किया था। स्कूल प्रबंधन से कोई शिकायत नही है। हमला बेटे पर स्कूल से बाहर किया गया है। घटना क्यों किन कारणों से हुआ जानकारी नही है। वही कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि दो अलग अलग निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रो में मारपीट की घटना हुई है। मारपीट में घायल छात्र से पूछताछ किया गया है। कतरास थाना में मामला दर्ज किया जाएगा। घायल छात्र की स्थिति सामान्य है।
0
0
Report
Advertisement

बागमती का जलस्तर बढ़ा, कटरा पीपा पुल बंद, ग्रामीणों में बाढ़ का खतरा

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली बागमती के जलस्तर में वृद्धि से कटरा पीपा पुल चढ़ा पानी, औराई कटरा का अवागवन हुआ बाधित, लोगों में संभावित बाढ़ को लेकर दहशत का माहौल, जिला प्रशासन अलर्ट. नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद अब मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर वृद्धि से पीपा पुल पानी चढ़ जाने से अवागवन बाधित है. अब औराई कटरा का रूट बंद होने से लोगों को साथ 70 किलोमीटर की दूरी तय कर जाना पड़ रहा है. औराई इलाके के लोगों के लिए कटरा का पीपा पुल सुगम रास्ता माना जाता है. इसके बंद होने से अब औराई के लोगों के लिए या तो सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर होकर या फिर दरभंगा जिला के बॉर्डर बेनीबाद होकर ही रास्ता तय करना पड़ेगा जिसे लोगों को अब 60 से 70 किलोमीटर की एक्सट्रा दूरी तय करनी पड़ेगी. वहीं दूसरी ओर बागमती नदी में लगातार जलस्तर के वृद्धि होने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच संभावित बाढ़ के मध्य नजर दहशत का माहौल है और लोगों पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. दरअसल इन दिनों लगातार नेपाल और बिहार के तराई इलाकों में हो रही बारिश के बाद अब बिहार की प्रमुख नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. जिसके कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के ऊपर एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है लोगो को अपने परिवार और मवेशियों की चिंता सताने लगी है. वहीं मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली बागमती नदी में लगातार हो रही जल वृद्धि के बाद कटरा में बने पीपा पुल पर वाहन और आम लोगों का आवागमन बंद हो गया है. जिसके कारण दर्जनों गांव का संपर्क कटरा प्रखंड कार्यालय से टूट गया है और अब दर्जनों गांव के लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें कटरा प्रखंड कार्यालय जाने के लिए अतिरिक्त दूरी अब तक करनी पड़ेगी. वहीं लगातार बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है, तटबंधों की सुरक्षा नाव की व्यवस्था और आम लोगों की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में आ गया है. बागमती में बढ़ते जल स्तर को लेकर बागमती प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि कटोझा के समीप बागमती खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रहा है और बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए सभी बांधों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है. साथ ही औराई कटरा को जोड़ने वाली पीपा पुल पर पानी चढ़ जाने के कारण रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है, फिलहाल बागमती में बढ़ते पानी को देखते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है. मौके से पूरी जानकारी दे रहे हैं हमारे संवाददाता मणितोष कुमार. बाइट - विपिन कुमार, कार्यपालक अभियंता, बागमती प्रमंडल, रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी
0
0
Report

उज्जैन के वाकणकर ब्रिज: 35 डिग्री तिरछेपण आरोप गलत, अधिकारी बोले सच

Ujjain, Madhya Pradesh:वाकणकर ब्रिज को 35 डिग्री घुमाने और जमीन बचाने के आरोप पर बोले सेतु निगम EE पंत - न लागत बड़ी न लंबाई, स्वीकृत एलाइनमेंट पर चल रहा काम उज्जैन। वाकणकर ब्रिज के पास बन रहे नए पुल को 35 डिग्री तक तिरछा करने और रसूखदारों की जमीन बचाने के आरोपों पर सेतु निगम के EE पीएस पंत ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण 2025 में स्वीकृत एलाइनमेंट के अनुसार ही किया जा रहा है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। EE पीएस पंत ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा जहां कार्य स्वीकृत हुआ था वहीं कार्य किया जा रहा है। इसमें 35 डिग्री जैसी कोई बात नहीं है। यह कार्य वर्ष 2025 में ही स्वीकृत हो गया था। पुल को लेकर जो भी बातें कही जा रही हैं वह सत्य नहीं, मनगढ़ंत हैं। उन्होंने बताया कि इस पुल को शुरुआत से ही हरिफाटक चौराहे पर मिलाया जाना था। कारण यह है कि सिंहस्थ की दृष्टि से यहां एक बड़े जंक्शन का निर्माण किया जा रहा है। इस चौराहे पर PWD रोड, ROB, अंडरपास और इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन भी जुड़ेगा। इसी वजह से पुल को इसी स्थान पर लाया जा रहा है। किसी रसूखदार की जमीन नहीं आ रही पंत ने कहा पुल के एलाइनमेंट में किसी भी रसूखदार की कोई जमीन नहीं आ रही है। जो कार्य 2025 से स्वीकृत है उसी के तहत कार्य किया जा रहा है। हमने पुल निर्माण के दौरान कोई संशोधन नहीं किया है। स्मार्ट पार्किंग वाली बात पर उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों की राय-मशविरे से किया जा रहा है और ब्रिज स्वीकृत एलाइनमेंट पर ही काम चल रहा है। समानांतर पुल क्यों नहीं बनाया...? टेक्निकल वजह बताई वाकणकर ब्रिज के पास समानांतर पुल न बनाने के पीछे EE पंत ने टेक्निकल कारण बताया। आपने कहा कि अगर दोनों ब्रिज पास में बनाते तो यहां ब्लैक स्पॉट बन जाता। इंदौर की ओर से तेज गति से आने वाले वाहन और चौराहे पर जाने वाले अन्य वाहनों की आए दिन दुर्घटनाएं होतीं। इसी को ध्यान में रखकर इस ब्रिज को समानांतर बनाने की बजाय पार्किंग की ओर बनाया गया है, जो तकनीकी रूप से पूरी तरह सही है। लागत और लंबाई में कोई अंतर नहीं पुल की लागत और लंबाई बढ़ने के दावों पर भी पंत ने कहा कि पुल के निर्माण के लिए ना तो कोई 100 मीटर की लंबाई बढ़ाई गई है और ना ही इसकी लागत में कोई अंतर आया है। यह पुल पहले भी 240 मीटर का बन रहा था और अभी भी इतना ही है। प्रोजेक्ट की डिटेल * कुल लागत - 64.99 करोड़ रुपए * पुल की लागत - 16.7 करोड़ रुपए * टेंडर - 14.65 करोड़ रुपए * पुल की लंबाई - 240 मीटर * चौड़ाई - 12 मीटर जानिए क्या है मामला..? शहर में चर्चा है कि इस पुल को बनाने वाले अफसरों ने कुछ रसूखदारों की जमीन बचाने के लिए ब्रिज को 35 डिग्री तक तिरछा कर दिया है। आरोप है कि नियमों के अनुसार इसे पुराने पुल के समानांतर बनना था, लेकिन एक हिस्सा करीब 100 मीटर दूर बना दिया गया। इससे सरकार पर 1 से 1.5 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा。
0
0
Report
Advertisement

प्रधानाचार्य के तबादले पर आंदोलन का समझौता, ग्रामीण-छात्रों ने किया धरना स्थगित

Sri Ganganagar, Rajasthan:एकर_ बख्तावरपुरा पंचायत क्षेत्र के चक 1 डीडब्ल्यूएसएम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरदीप नोखवाल के स्थानांतरण के विरोध में चल रहा आंदोलन पांचवें दौर की वार्ता में समझौता हो गया, वहीं ग्रामीण और छात्रों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया, मंगलवार को चौथे दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। लगातार चार दिनों से धरने पर बैठेह ग्रामीणों, अभिभावाकों और विद्यार्थियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सूरतगढ़ के लिए पैदल कूच शुरू कर दिया। हालांकि शाम को उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा, विधायक डूंगरराम गेदर और किसान नेता राकेश बिश्नोई की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद प्रशासन के आश्वासन पर बीकानेर कूच स्थगित कर दिया गया तथा धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई。 ग्रामीणों का कहना था कि यदि शिक्षा विभाग के अधिकारी पहले ही दिन गंभीरता दिखाते और मौके पर पहुंचकर संवाद करते तो आंदोलन इतना नहीं बढ़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग केवल खानापूर्ति करता रहा, जिससे विद्यार्थियों और ग्रामीणों को तेज धूप में पैदल कूच के लिए मजबूर होना पड़ा。 मंगलवार को ग्रामीणों के पैदल कूच के दौरान प्रशासन ने उन्हें रोकने और समाधान निकालने के लिए लगातार तीन दौर की वार्ता की। पहले चरण में सीबीईओ सर्वेश कुमारी ने ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद तहसीलदार विनोद कड़वासरा वार्ता में शामिल हुए, फिर तीसरे दौर में तहसीलदार, सीबीईओ सर्वेश कुमारी और एसीबीईओ राकेश भाम्भू ने मिलकर समाधान का प्रयास किया। वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों पर आंदोलन के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और स्पष्ट कहा कि जब तक प्रधानाचार्य गुरदीप नोखवाल का तबादला निरस्त नहीं होगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। इसी दौरान ग्रामीणों ने सूरतगढ़ की बजाय सीधे शिक्षा निदेशालय, बीकानेर तक पैदल कूच करने का ऐलान कर दिया। दूसरी ओर तेज धूप के बावजूद कई छात्र-छात्राएं और ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे。 शाम को उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा की पहल पर विधायक डूंगरराम गेदर और किसान नेता राकेश बिश्नोई की मौजूदगी में फिर वार्ता हुई। इस दौरान एसडीएम ने जिला कलेक्टर और शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर ग्रामीणों को उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने बीकानेर कूच स्थगित करने तथा चार दिनों से चल रहा धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी。 हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। पूरे आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों में प्रधानाचार्य गुरदीप नोखवाल की विद्यालय में पुनः पदस्थापना को लेकर भारी उत्साह और एकजुटता देखने को मिली。 शिक्षक के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, भावनाओं के आगे बदला विभाग का फैसला प्रधानाचार्य गुरदीप नोखवाल ने एक साल पहले चक 1 डीडब्ल्यूएसएम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदभार ग्रहण किया था, उन्होंने स्कूल में 6 कमरे जन सहयोग से स्कूल में विकास कार्य करवाए थे, वही एक दान दाता को प्रेरित कर एक बीघा जमीन स्कूल के नाम करवाई थी, इसलिए ग्रामीण व छात्र प्रधानाचार्य गुरदीप नोखवाल का स्थानांतरण होते ही आंदोलन शुरू कर दिया था,
0
0
Report

जयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 66 सिलेंडर जब्त

Jaipur, Rajasthan:Anchor-शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 66 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर, चार रिफिलिंग बांसурियां और एक रेगुलेटर सहित रबर पाइप जब्त किए हैं। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रवर्तन के तहत जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन और जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में गठित सतर्कता दल ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। खोनागोरियान थाना क्षेत्र के देविका नगर-बंध्या रोड इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग का संचालन पाए जाने पर 45 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर और चार बांसुरियां जब्त की गईं। इसी क्षेत्र में ऑटो रिक्शा के जरिए गैस सिलेंडरों के अवैध परिवहन और कालाबाजारी का मामला सामने आने पर 12 घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए गए। वहीं खातीपुरा स्थित झारखंड मोड़ पर जोधपुर मिष्ठान भंडार में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर नौ घरेलू सिलेंडर, एक रेगुलेटर और रबर पाइप जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि शहर में अवैध गैस भंडारण, रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या संलिप्तता मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध गैस रिफिलिंग, भंडारण या कालाबाजारी की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की सके।
0
0
Report

बीकानेर में वायरल वीडियो से हंगामा: भाटी को पदमुक्त किया गया

Bikaner, Rajasthan:मंत्री सुमित गोदारा के साथ ट्रैक्टर पर दिखे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी, वीडियो वायरल होते ही सियासी गलियारों में मची हलचल, शुरू हुई चर्चाएं, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने दिखाई सख्ती, श्याम सिंह भाटी को जिला उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से किया पदमुक्त, संगठन अनुशासन के उल्लंघन पर कांग्रेस आलाकमान का बड़ा एक्शन। बीकानेर की राजनीति में एक वायरल वीडियो ने बड़ा सियासी भूचाल ला दिया कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी का एक ट्रैक्टर पर नजर आना कांग्रेस नेता को इतना भारी पड़ा कि पार्टी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें पद से हटा दिया कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा आज श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई और लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे इस दौरान कई जगह उनका स्वागत किया गया स्वागत के दौरान एक ट्रैक्टर पर सवार मंत्री सुमित गोदारा के साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी भी नजर आए इसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया बीजेपी के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष का एक ही ट्रैक्टर पर साथ दिखाई देना पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा विपक्ष और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस आलाकमान ने मामले को गंभीरता से लिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्शन लिया और संगठन अनुशासन का हवाला देते हुए जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए। कांग्रेस का कहना है कि संगठन अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा वहीं इस कार्रवाई के बाद बीकानेर की सियासत में चर्चाएं और तेज हो गई हैं अब इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक तौर पर भी काफी अहम माना जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के कल्याणपुरी में पति ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली

New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में पत्नी की हत्या कर फरार हुए मनीष भाटी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है दर्शन रविवार की रात मनीष भाटी और उसकी पत्नी प्रियंका दोनों घर से निकले थे रविवार को प्रियंका का जन्मदिन था दोनों घर से बाहर निकले और आपस में कुछ विवाद हो गया जिसके बाद मनीष भाटी ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के नजदीक प्रियंका को दो गोली मारी घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया प्रियंका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मनीष भाटी और उसका परिवार शादी के बाद से ही प्रियंका और उन पर दहेज का दबाव बना रहे थे प्रियंका के पिता अजीत सिंह ने कहा था कि मनीष भाटी शादी के बाद से ही प्रताड़ित करता है और एक लग्जरी गाड़ी की डिमांड कर रहा था जबकि शादी के दौरान ही उन्होंने अच्छी खासी शादी की थी और 15 लाख कैश भी दिए थे उसके बावजूद मनीष भाटी और उसके परिवार का लालच काम नहीं हो रहा था इसके बाद यह घटना घटी वारदात के बाद से ही मनीष भाटी फरार चल रहा था और पुलिस मनीष भाटी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह छापेमारी कर रही थी इस बीच मंगलवार देर शाम 6:00 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली के मयूर विहार से नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर रेड लाइट के पास में जो पार्किंग का एरिया है वहां पर किसी लड़के ने सुसाइड कर लिया है जिसके बाद सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची जहां शुरू की तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है और उसकी पहचान मनीष भाटी के रूप में हुई पुलिस सूत्रों के मुताबिक मनीष भाटी ने अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली चलाई थी जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
0
0
Report

ग्वालियर में फर्जी किडनैपिंग: पति- बेटे ने डर दिखाकर गांव लौटने की साजिश रची

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर पत्नी को डराकर शहर से गांव वापस ले जाने के लिए एक मजदूर ने बेटे के साथ मिलकर अपहरण का फर्जी ड्रामा रच दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। दरअसल डबरा के चांदपुर निवासी रामखिलौनी अपनी पत्नी संगीता और बेटे राजेन्द्र के साथ नदीपार टाल पर रहकर मजदूरी करता है। पत्नी संगीता अपनी बहन ममता के साथ शादियों में काम करने जाती थी। रामखिलौनी को पत्नी का बाहर जाना पसंद नहीं था। उसने कई बार संगीता से गांव चलने को कहा, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुई। पत्नी को मनाने में नाकाम होने पर रामखिलौनी ने बेटे के साथ मिलकर साजिश बनाई। प्लान था कि बेटे के अपहरण की खबर से संगीता डर जाएगी और गांव लौटने को राजी हो जाएगी। कल दोपहर रामखिलौनी ने पुलिस को बताया कि वह बेटे राजेन्द्र के साथ उटीला मजदूरी करने जा रहा था। तभी कार से आए 4-5 बदमाशों ने राजेन्द्र को अगवा कर लिया। दिनदहाड़े किडनैपिंग की सूचना पर उटीला थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। कुछ घंटे बाद राजेन्द्र ने पिता को फोन कर बताया कि अपहरणकर्ता उसे मोहनपुर पुल के पास छोड़ गए। लेकिन पुलिस को शुरू से ही उनके बयानों में विरोधाभास दिख रहा था। सख्ती से पूछताछ में दोनों टूट गए। रामखिलौनी ने कबूल किया कि उसने खुद बेटे के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने अपने फोन भी दोस्त को दे दिए थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top