icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमरौहा के नौगावा सादात में मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदला, वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावा सादात थाना क्षेत्र के कस्बे में फरीदी मस्जिद के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक मारपीट में बदल गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरी वारदात को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। फिरहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

रायपुर से मुंबई के लिए चौथी फ्लाइट शुरू, रोज़ 600 यात्री कर पाएंगे यात्रा

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर से मुम्बई के लिए चौथी फ्लाइट शुरू,अब रोजाना करीब 600 लोग जा सकेंगे मुम्बई रायपुर को आज एक और हवाई सौगात मिल गई। मुंबई के लिए चौथी नियमित फ्लाइट आज दोपहर से शुरू हो गई। करीब दो साल के इंतजार के बाद शुरू हुई इस नई सेवा से अब यात्रियों को सुबह और शाम के साथ दोपहर में भी सीधी उड़ान का विकल्प मिल गया है। नई फ्लाइट की टिकट बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी और शुरुआती किराया करीब 7 हजार रुपये रखा गया है। मुंबई से रायपुर आने वाले यात्रियों के लिए किराया लगभग 6500 रुपये है। नई उड़ान मुंबई से दोपहर करीब 12.30 बजे रवाना होकर 2.25 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद रायपुर से 2.55 बजे उड़ान भरकर शाम 4.35 बजे मुंबई पहुंचेगी। दोपहर के समय शुरू हुई इस सेवा से कारोबार, इलाज, रिश्तेदारी, पर्यटन और निजी काम से यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से इस समय स्लॉट में फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी। नई फ्लाइट जुड़ने से रायपुर मुंबई रूट पर सीटों की संख्या भी बढ़ गई है। अब तक इस मार्ग पर रोजाना करीब 400 सीटें उपलब्ध थीं, जो अब बढ़कर लगभग 600 हो जाएंगी। सीटें बढ़ने से टिकट मिलने में आसानी होगी और किराए पर भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मुंबई रायपुर रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार ज्यादा रहती है। इसी वजह से यह शहर राजधानी से सबसे व्यस्त हवाई मार्गों में शामिल है। फिलहाल दिल्ली के बाद मुंबई और हैदराबाद ऐसे शहर हैं, जहां रायपुर से सबसे अधिक उड़ानें संचालित होती हैं। इससे पहले मुंबई, रायपुर और विशाखापट्टनम को जोड़ने वाली एक सेवा फरवरी 2023 में बंद हो गई थी। उसके बाद चौथी फ्लाइट का इंतजार किया जा रहा था। आज नई उड़ान शुरू होने से वह इंतजार खत्म हो गया। अब यात्रियों की नजर रायपुर प्रयागराज और रायपुर जयपुर सीधी उड़ानों पर है, जिनके फिर से शुरू होने की मांग लगातार उठ रही है।
0
0
Report
Advertisement

3 मिनट में हाईटेक चोरी: डॉक्टर की लग्जरी क्रेटा कार शातिरों के कब्जे में

Alwar, Rajasthan:“3 मिनट में हाईटेक चोरी! डॉक्टर की लग्जरी क्रेटा कार उड़ा ले गए शातिर, CCTV में कैद वारदात” अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के 245 सुभाष नगर में रविवार तड़के एक ऐसी चोरी हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। ज्योति चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र मित्तल की अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम से लैस लग्जरी क्रेटा कार को चोरों ने फिल्मी अंदाज़ में चंद मिनटों में पार कर दिया। घटना रविवार सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। डॉ. मित्तल ने बताया चोर स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए थे और बेहद प्रोफेशनल तरीके से उनकी गाड़ी को निशाना बनाया। हैरानी की बात यह है कि जिस कार को बिना रिमोट के खोलना लगभग नामुमकिन माना जाता है, उसे चोरों ने पलक झपकते ही खोल लिया और फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं। फुटेज से यह साफ संकेत मिलते हैं कि चोरी में हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कार का लॉक सिस्टम बाईपास किया गया। बाइट: डॉ सतेंद्र मित्तल, कार मालिक इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अब अपनी गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि अगर हाई सिक्योरिटी सिस्टम भी सुरक्षित नहीं है, तो आम वाहन मालिकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। फिलहाल डॉ. मित्तल ने एनईबी थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है और शातिर चोरों की तलाश जारी है।
0
0
Report

सादुलपुर के लम्बोर बड़ी गांव में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Churu, Rajasthan:घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला 2 नामजद सहित 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज सादुलपुर क्षेत्र के लम्बोर बड़ी गांव में देर रात एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर मुकदमा कायम किया. थाना अधिकारी राजेश कुमार सिंहहग ने बताया कि घायल अमर सिंह पुत्र भैराराम जाट, निवासी मलवास हाल लम्बोर बड़ी ने बताया कि वह पेशे से कारीगर है और करीब 5 साल पहले संदीप पुत्र जागेराम जाट के कहने पर हरियाणा के सिंडवा गांव में उसके मामा के घर दरवाजे का काम किया था. काम का भुगतान हो गया था, लेकिन बाद में दरवाजे की फिटिंग को लेकर बार-बार कॉल कर उसे बुलाया जाता रहा. कई बार काम ठीक करने के बाद भी शिकायतें आती रहीं. पीड़ित के अनुसार 25 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे यसवंत नामक व्यक्ति ने फोन कर गाली-गलौच करते हुए दरवाजा ठीक करने या पैसे लौटाने की मांग की. इसके बाद रात करीब 7:30 बजे के बीच संदीप उसके घर आया और फोन काटने को लेकर विवाद करते हुए धमकी दी कि रात को तेरी गर्दन काट देंगे और चला गया. पीड़ित ने बताया कि रात करीब 3 बजे संदीप, उसका भाई सोनू और तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति घर की दीवार कूदकर अंदर घुस आए. संदीप ने उसकी छाती पर बैठकर मुंह दबा दिया, जबकि अन्य लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से उसके हाथ-पैरों पर हमला किया. बचाव के दौरान उसके दोनों हाथों में भी चोटें आईं. शोर मचाने पर उसकी बहन लक्ष्मी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी भाग गए. घायल के अनुसार हमलावर जान से मारने की नीयत से हमला करने आए थे. घटना में उसके दोनों हाथों और पैर में गंभीर चोटें आई हैं.
0
0
Report

काशी में पीएम मोदी का 14 किमी रोड शो, विश्वनाथ मंदिर में दर्शन

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी के सांसद और पीएम नरेंद्र मोदी का 29 अप्रैल को भव्य रोड शो। बनारस स्टेशन से लेकर विश्वनाथ मंदिर तक 5 प्रमुख केंद्रों पर होगा स्वागत। कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी पुष्पवर्षा, डमरू और ढोल-नगाड़ों से होगा अभिनंदन। पीएम मोदी करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन। भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने स्वागत की तैयारियों को दिया अंतिम रूप। पहली बार PM मोदी करेंगे 14 किलोमीटर लंबा रोड शो. अब तक केवल 5 किलोमीटर का कर चुके हैं रोड शो। BLW गेस्ट हाउस से निकलने के बाद पहला स्वागत बनारस रेलवे स्टेशन के ठीक सामने सड़क किनारे बने मंच के से होगा। इसके अलावा दूसरा स्वागत पुलिस लाइन चौराहा, तीसरा लहुराबीर चौराहा चौथा मैदागिन चौराहा एवं पांचवां काशी विश्वनाथ धाम होगा। सुबह 7:30 बजे से PM Modi करेंगे रोड शो की शुरुआत। BLW मैदान में बने एलीपैड से हरदोई के लिए होंगे रवाना。
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ के मनोहरथाना में चीता KP3 से दहशत, जंगलों में लगातार निगरानी

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में चीता KP3 के आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। रविवार देर रात चीते ने एक गोवंश के बच्चे का भी शिकार किया। सोमवार सुबह से उसकी लोकेशन चंदीपुर व पचेटा गांव के जंगलों में बताई जा रही है, जिस पर वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है。 सहायक वन संरक्षक मुकेश सहजवान ने बताया कि कूनो पार्क से निकला चीता KP3 बारां जिले के शेरगढ़ और हरनावदाशाहजी क्षेत्र से होते हुए झालावाड़ जिले की मनोहरथाना चंदीपुर रेंज तक पहुंचा है। बीते तीन दिनों से यह चीता हरनावदा क्षेत्र के जंगलों में घूम रहा था। अब इसकी गतिविधियां झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में देखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात चीता भटगांव के जंगल से आगे बढ़ा। कचनारिया खुर्द, कोटड़ा कागला से होते हुए झालावाड़ जिले की सीमा में अर्जुनपूरा और गणेशपुरा से सटे जंगलों में उसकी गतिविधियां दर्ज की गईं। चीते की लोकेशन लगातार बदल रही है, जिस पर वन विभाग झालावाड़ तथा कूनो पार्क से पहुंची टीमें पैनी निगाह रख रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी जानकारी के लिए वन विभाग या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करने की अपील की है।
0
0
Report

किशनगंज में 100 किमी/घंटा तूफान से खेत-फसल बर्बाद, बिजली व्यवस्था बिगड़ी

Kishanganj, Bihar:शनिवार की देर रात किशनगंज में आयी प्रलयकारी तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज में शनिवार देर रात शुरू हुई तेज तूफान का व्यापक असर जिले में देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन की टीम प्रभावित इलाके में जाकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सामान्य जीवन बहाल करने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग की टीम नुकसान हुए इलाके में बिजली बहाल करने के लिए प्रयासरत है। कई इलाके में बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गयी है। वहीं उन्होंने कहा किसानों की फसल नुकसान का मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है; फसल नुकसान का आंकलन के लिये कृषि विभाग की टीम को लगाया गया है। गौरतलब है कि शनिवार देर रात शुरू हुई तेज हवाएं लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। इसके बाद तेज बारिश भी हुई, जो सुबह करीब तीन बजे तक जारी रही। जहां टीन शेड वाले घरों की छतें उड़ गईं, जिले के कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए। तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी मक्का और आम की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है; जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए और पोल क्षतिग्रस्त हो गये थे।
0
0
Report

दिल्ली में भीषण गर्मी: पानी की व्यवस्था और अस्पताल तैयारी तेज

Delhi, Delhi:दिल्ली में अब लगातार गर्मी बढ़ती ही जा रही है जो तापमान है वह 40 डिग्री के पार है और आने वाले दिनों में संभावना है 50 डिग्री तक पहुंच जाएगा मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया हुआ है अभी येलो अलर्ट है और जैसे जैसे तापमान और बढ़ेगा तो ऑरेंज अलर्ट होगा और एकदम एक्सट्रीम के लिए रेड अलर्ट हो जाता है बढ़ती गर्मी को देख प्रशासन भी एक्शन मोड में है दिल्ली सरकार ने हीट वेव एक्शन प्लान भी जारी कर दिया है जिसके तहत अब स्कूलों में वॉटर बिल मैंडेटरी है जगह-जगह वाटर एटीएम और वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं पब्लिक प्लेस पर बस स्टॉप पर जगह-जगह पानी पीने की सुविधा की जा रही है ताकि कोई भी प्यास ना रहे सब कुछ जागरूक किया जा रहा है अस्पतालों में इमरजेंसी बेड तैयार है ताकि अगर हीट स्ट्रोक या डिहाइड्रेशन के केसेस आए तो किसी को भी दिक्कत ना हो सुविधा उपलब्ध रहे इंडिया गेट पर इतनी गर्मी में भी लोग घूमने पहुंचे हैं पर अपने आप को ढका हुआ है चुन्नी का इस्तेमाल कर रहे हैं टोपिया का काले चश्मे का जिससे धूप से बचाव हो सके इंडिया गेट से टूरिस्ट की बाइट साथ ही में विजुअल और वॉकथ्रू
0
0
Report
Advertisement

पूर्णिया में ज्ञान संगम 2026 का भव्य समापन, साहित्यिक-विविधता ने माहौल गरिमा से भरा

Purnia, Bihar:पूर्णिया में ज्ञान, साहित्य और संस्कृति के विराट समागम ज्ञान संगम का हुआ भव्य समापन. 'ज्ञान संगम 2026' का तृतीय दिवस रहा ऐतिहासिक. पूर्णिया के विद्या विहार आवासीय विद्यालय स्थित रमेश चंद्र मिश्रा सभागार में आयोजित तीन दिवसीय “ज्ञान संगम 2026” का तृतीय एवं अंतिम दिवस रविवार को अत्यंत गरिमामय, विचारोत्तेजक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. सब हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट (SHRI) द्वारा आयोजित इस साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव ने अपने अंतिम दिन भी ज्ञान, भाषा विविधता, युवा सृजन और सांस्कृतिक विमर्श का सशक्त मंच प्रदान किया. गौरतलब है कि इस महोत्सव का शुभारंभ 24 अप्रैल को दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ था. तीनों दिनों तक पुस्तक स्टॉल, कला प्रदर्शनी और विविध सांस्कृतिक गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. समापन दिवस पर भी पूर्णिया एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, बुद्धिजीवी, छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक और शिक्षाविद उपस्थित हुए और विभिन्न सत्रों में सक्रिय सहभागिता निभाई. कार्यक्रम के तृतीय दिवस की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे “Poetry of Our Time (Other Languages)” विषयक सत्र से हुई, जिसे किफायतुल्लाह को समर्पित किया गया. अध्यक्षता श्री मृत्युंजय कुमार सिंह ने की. इस सत्र में डॉ. हरिप्रियारी देवी थोकचोम, श्री यमुना प्रसाद बसाक, श्री कपिल देव कल्याणी, प्रो. एस. एल. वर्मा, श्री सदानंद सुमन एवं श्री राजा पुनियानी ने विभिन्न भाषाओं की समकालीन कविता पर अपने विचार साझा किए.
0
0
Report
Advertisement

महिलाओं के 33% आरक्षण पर विधानसभा में राजनीतिक संघर्ष—उमंग सिंघार का बयान

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विधानसभा विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू होने से पहले दोनों दलों ने विधायक दलों की बुलाई बैठक विधायक दलों की बैठक में दोनों दलों ने बनाई रणनीति दोनों दलों की बैठक हुई खत्म नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान विधानसभा में रखेंगे मांग मौजूदा विधानसभा,लोकसभा सीटों पर दिया जाए आरक्षण : नेता प्रतिपक्ष बगैर परिसीमन के ही महिलाओं को आरक्षण दिया जाए महिला आरक्षण को लेकर एक अशासकीय संकल्प हम ला रहे हैं क्या सरकार उस पर चर्चा करेगी : नेता प्रतिपक्ष सरकार रोज विपक्ष की निंदा करता है क्या सदन निंदा प्रस्ताव के लिए है : नेता प्रतिपक्ष बगैर परिसीमन के महिलाओं का आरक्षण दिया जाए बाइट नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार वही भाजपा विधायक दल की बैठक से बाहर निकले विधायक मंत्रियों ने कहा संकल्प लेकर आ रहे हैं महिलाओं को 33% आरक्षण मिले कांग्रेस नहीं चाहती महिलाओं को उनका अधिकार मिले。
0
0
Report

सिरगिट्टी ब्रिज के नीचे अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सिरगिट्टी ब्रिज के नीचे एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है, जहाँ अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी उमेश गिरी के रूप में हुई है, जो रायपुर से भोपाल की यात्रा पर था। जानकारी के अनुसार, उमेश ट्रेन के बी-5(B5) कोच में सवार था और सिरगिट्टी ब्रिज के पास अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुँचा, जहाँ मृतक की तलाशी लेने पर मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हाउस नंबर H-150, सेक्टर-1, पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास, तेलीबांधा, काशीराम नगर, रायपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है, फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top