206122
औरैया पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार ,
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना दिबियापुर और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 12 आरोपियों को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया है । 1 अप्रैल 2026 को अनेका इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े ठेकेदार मनोज कुमार ने थाना दिबियापुर में तहरीर देकर बताया कि ककोर मुख्यालय के पास चल रहे कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट से निर्माण में इस्तेमाल होने वाली लोहे की सरिया चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी और टीमों का गठन किया गया। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उमरसाना तिराहा के पास एक खाली प्लॉटिंग में दबिश दी, जहां से रात करीब 1:25 बजे 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 40 कुंतल लोहे की सरिया, एक ट्रैक्टर मय स्लाइडर बॉक्स ट्रॉली, एक सेंट्रो कार, एक i20 कार और ट्रॉली लॉक करने की चाबी बरामद की गई। बरामद माल की कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी निर्माण स्थल पर मजदूर, मिस्त्री या अन्य कार्यों में लगे थे। इन्हें साइट की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर ये लोग सुनियोजित तरीके से सरिया चोरी कर रहे थे। ट्रैक्टर की ट्रॉली को इस तरह मॉडिफाई किया गया था कि उसमें सरिया छिपाकर आसानी से ले जाया जा सके। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि अधिक पैसा कमाने के लालच में वे साइट से सरिया चोरी कर बाहर बेचने की योजना बना रहे थे। सभी आरोपी दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं और फिलहाल प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। औरैया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ बाइट - अभिषेक भारती पुलिस अधीक्षक औरैया0
0
Report
206122
औरैया पुलिस अधीक्षक ने किया नकली नोट वाले गिरोह का पर्दाफाश
Auraiya, Uttar Pradesh:-पुलिस अधीक्षक ने किया नकली नोट वाले गिरोह का पर्दाफाश -ठग कार में लगाते थे लाल नीली बत्ती -कार में लगा था जज का स्टीकर -चिल्ड्रन बैंक के 75 लाख रूपए के नोट किए गए बरामद -पांच लाख से अधिक के असली नोट भी किए गए बरामद -दो लाख 20 बीस हजार के नकली नोट भी पुलिस को मिले -एक पत्रकार की माइक आईडी भी पुलिस ने की बरामद -सदर कोतवाली में किया गया खुलासा -कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह व स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत कुमार एवं सर्विलांस टीम प्रभारी समित चौधरी अपनी टीमों के साथ रहे शामिल0
0
Report
206122
औरैया यातायात विभाग में तैनात सिपाही पति के साथ जा रही पत्नी की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के इटावा–कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। हादसे में बुलेट सवार महिला शिवी राजावत उम्र लगभग 24 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि उनके पति शिवम सिंह राजावत बाल-बाल बच गए। मृतका के पति शिवम सिंह पुत्र स्वर्गीय राजवीर सिंह राजावत उम्र लगभग 28 वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में कानपुर नगर में यातायात पुलिस में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार दोनों पति–पत्नी0
0
Report
Advertisement
206122
औरैया 16 घंटे बाद पूरी हुई NIA की रेड
Auraiya, Uttar Pradesh:16 घंटे बाद पूरी हुई NIA की रेड, NIA के अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई पर किसी भी प्रकार की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की, सूत्रों के अनुसार घंटो चली छापेमारी में NIA टीम ने व्यापारी कमल वर्मा के पम्प से 2 गाड़ियां व लाखों की नगदी व कुछ अन्य सामान को कब्जे में लिया, कब्जे में लिए सामान को लेकर निकली NIA, कब्जे में लिए सामान को लेकर सदर कोतवाली पहुंची NIA टीम,0
0
Report
206122
औरैया गोलगप्पा खाना महिला को पड़ा भारी, अचानक उतरा जबड़ा – डॉक्टरों ने किया रेफर
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जिले में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां गोलगप्पा खाना एक महिला के लिए मुसीबत बन गया। दिबियापुर से किसी काम से औरैया आई एक महिला का गोलगप्पा खाते समय अचानक जबड़ा उतर गया। स्थानीय लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
