Auraiya - चेकिंग करते समय चोरी की दो बाइक व तमंचा सहित अभियुक्त गिरफ्तार
Phaphund, Uttar Pradesh:एसपी औरैया, के दिशा निर्देशन व अपर एसपी ,औरैया व सीओ अजीतमल, के निर्देशन में थानाध्यक्ष फफूंद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामलखन, राजपूत उर्फ कल्लू ,को मंगलवार रात्रि करीब 1 बजे ककोर रोड ग्राम करही मोड पर वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रामलखन, राजपूत उर्फ कल्लू, उपरोक्त के पास से चोरी की गई दो बाइक व एक देशी तमंचा और दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
