Back
औरैया सात फेरों में संग्राम,6 फेरे उल्टे कराने की बात कहकर दुल्हन ने किया इनकार ,पुलिस ने कराई शादी
Auraiya, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के दिबियापुर कस्बे में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया जब सात फेरों के दौरान दुल्हन ने फेरे उल्टे होने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। छह फेरे पूरे होते ही दुल्हन के विरोध के चलते दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद आखिरकार सातवां फेरा संपन्न हुआ और विवाह की रस्म पूरी कराई गई।
दिबियापुर कस्बे के ओवरब्रिज के निकट स्थित एक मैरिज होम में शुक्रवार रात शादी और प्रीतिभोज का कार्यक्रम आयोजित था। फफूंद थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी पंकज पुत्र नरेश चंद्र का विवाह दिबियापुर के संजय नगर निवासी सुनील कुमार की पुत्री ईशा के साथ पूर्व में 11 दिसंबर को ककोर स्थित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ था। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज और सामाजिक कार्यक्रम के तहत 27 फरवरी को प्रीतिभोज और विधिवत वैवाहिक रस्में तय की गई थीं।
शुक्रवार रात भोज और जयमाल का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। शनिवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरों की रस्म शुरू हुई। छह फेरे पूरे होने के बाद अचानक दुल्हन ने यह कहते हुए आपत्ति जता दी कि फेरे उल्टे कराए जा रहे हैं। इसी बात पर वह नाराज हो गई और उसने कुछ सामान इधर-उधर फेंक दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद मेहमान और परिजन हैरान रह गए।
दुल्हन के इस व्यवहार पर दूल्हे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लड़की मानसिक रूप से ठीक नहीं है और वह अब शादी नहीं करेगा। दूल्हे के इस बयान से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर माहौल संभालने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर दिबियापुर कोतवाली से एसआई दिनेश कुमार, रामू मौर्य और अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग समझाया और स्थिति को शांत कराया। काफी देर की बातचीत के बाद दोनों पक्ष सातवां फेरा पूरा करने पर राजी हो गए।
सुबह करीब नौ बजे पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन ने सातवां फेरा लिया। इसके साथ ही विवाह की रस्म पूरी हुई और तत्पश्चात दुल्हन की विदाई कर दी गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HSHEMANT SANCHETI
FollowFeb 28, 2026 10:32:180
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 28, 2026 10:32:000
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 28, 2026 10:31:450
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 28, 2026 10:31:070
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 28, 2026 10:30:580
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 28, 2026 10:30:12Payikapuram, Andhra Pradesh:होली के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर प्रहार जारी है... इसी कड़ी में नोएडा में भारी मात्रा में नकली पनीर को नष्ट किया गया. खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है की सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 28, 2026 10:20:48Noida, Uttar Pradesh:मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है...यहां एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया. हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है...जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
0
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 28, 2026 10:20:410
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 28, 2026 10:20:140
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 28, 2026 10:19:510
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 28, 2026 10:19:390
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 28, 2026 10:18:37Dindori, Madhya Pradesh:डिण्डौरी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकराया. चालक की मौके पर ही मौत. गाड़ासरई थाना क्षेत्र के गिरवरपुर गांव की घटना. पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जांच जारी.
0
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 28, 2026 10:18:040
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 28, 2026 10:17:500
Report
