Back
हांसी SP अमित हर्षवर्धन: 50 लाख फिरौती के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार
NSNAVEEN SHARMA
Feb 28, 2026 10:30:58
Hansi, Haryana
बाइट : हांसी SP अमित हर्षवर्धन
छोटू मिष्ठान भण्डार पर 50 लाख की फिरौती मांगने वाले मामले पर
हांसी SP अमित हर्षवर्धन की प्रेस कांफ्रेस
पुलिस ने तत्पर कार्रवाई
सीआईए नारनौंद की टीम ने दोनों आरोपियों को
hांसी गीता चौक के पास से किया काबू
दो आरोपी मात्र दो घंटे में गिरफ्तार
मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले
दोनों हांसी में मजदूरी का काम कर रहे थे लंबे समय से
रुपए की जरूरत के चलते मांगी थी फिरौती
हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने छोटू मिष्ठान भण्डार से फिरौती संबंधी पर्ची फेंकने के मामले में सीआईए स्टाफ नारनौंद द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
आपको बता दे कि दो युवकों ने मोटरसाइकिल पर छोटू मिष्ठान भण्डार पहुंचे तथा दुकान पर कार्यरत युवक लवकुश के हाथ में एक पर्ची थमाकर फरार हो गए। पर्ची में 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। उस पर हिमांशु व अनुराग नाम अंकित थे।
सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तुरंत विशेष टीमें गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी एवं स्थानीय सूचना के आधार पर सीआईए नारनौंद की टीम ने दोनों आरोपियों को गीता चौक के पास से काबू कर लिया।
हांसी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी अनुराग उर्फ बासु पुत्र कमल किशोर निवासी खुगरी, जिला छपरा (बिहार), हाल विकास नगर हांसी आरोपी पिंटू चिकन कॉर्नर पर कार्यरत था। वही दूसरा आरोपी विक्की उर्फ हिमांशु पुत्र सोनू निवासी खुगरी, जिला छपरा (बिहार), हाल विकास नगर हांसी मेहनत-मजदूरी का कार्य करता है।
व उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को आगामी कार्रवाई हेतु स्पेशल स्टाफ हांसी के हवाले किया गया। पूछताछ के दौरान अनुराग ने सुंदर नहर पुल, मुंढाल व सोरखी के बीच छुपाए गए अवैध हथियार की जानकारी दी। बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी ने निशानदेही के दौरान पहले से लोडेड अवैध कट्टे से पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी तथा मौके से भागने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चेतावनी देने के उपरांत जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी अनुराग के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी सोरखी एवं सिविल अस्पताल हांसी ले जाया गया तथा बेहतर उपचार के लिए महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने आरोपी अनुराग से एक अवैध कट्टा तथा आरोपी विक्की उर्फ हिमांशु से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
हांसी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 28, 2026 12:07:500
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 12:07:130
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:06:59Aligarh, Uttar Pradesh:अगली खबर अलीगढ़ से है...यहां नगर निगम बोर्ड की बैठक से पहले पार्षद आपस में ही भिड़ गए और काफी देर तक हंगामा चलता रहा
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब पार्षद आपस में ही टकराएंगे तो जनता से जुड़े काम कौन करेगा...
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 28, 2026 12:06:450
Report
ADAnup Das
FollowFeb 28, 2026 12:04:480
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 12:04:390
Report
ADAnup Das
FollowFeb 28, 2026 12:04:30Krishnanagar, West Bengal:ব্লক তৃণমূল কর্মীদের বিক্ষোভ,বিজেপি চক্রান্ত করে রাজ্যে বহু ভোটার এর নাম বাদ দিয়ে দিয়েছে নির্বাচন কমিশন কে কাজে লাগিয়ে, নদীয়ার কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকের বিডিও অফিস চত্তরে বিক্ষোভ তৃণমূল কর্মীদের।
0
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 28, 2026 12:04:210
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowFeb 28, 2026 12:03:560
Report
GBGovindram Bareth
FollowFeb 28, 2026 12:03:450
Report
AAafssar alaam
FollowFeb 28, 2026 12:03:35Noida, Uttar Pradesh:Saudi condemns Iranian retaliatory strikes
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 28, 2026 12:03:300
Report
