icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भरूच के झगड़िया चौराहे के पास LCB ने शराब से भरी ट्रक पकड़ी

Bharuch, Gujarat:ભરૂચ ભરૂચના ઝઘડિયા ત્રણ રસ્તા નજીક LCB એ દારૂ ભરેલી ટ્રક ઝડપી પાડી પ્લાસ્ટિકના કેરેટની આડશમાં લઈ જવાતો વિદેશી દારૂનો જથ્થો ઝડપાયો. ટ્રકમાંથી વિદેશી દારૂ-બીયરના કુલ 11,916 નંગ મળી આવ્યા. પאַקડાયેલા મુદ્દામાલની કિંમત રૂ. 22.55 લાખથી વધુ હોવાનું સામે આવ્યું. ટ્રક, મોબાઈલ સહિત કુલ રૂ. 32.57 લાખનો મુદ્દામાલ કબजे કરાયો. દામણથી રાજપીપળા તરફ દારૂ લઈ જવાતો હોવાનું પ્રાથમિક તપાસમાં ખુલ્યું. દારૂના મામલામાં વોન્ટેડ આરોપી દિનેશ વસાવા ભાજપનો આગેવામાં હોવાનો ખુલાસો. દિનેશ વસાવાની પુત્રી નર્મદા જિલ્લા પંચાયતમાં ભાજપના સભ્ય.
0
0
Report

बैरिया बस स्टैंड पर खड़ी बस में भीषण आग, पूरी बस जलकर राख

Muzaffarpur, Bihar:Slug-мुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी भीषण आग, धू धू कर जल गई पुरी बस,यात्रियों में मची अफरा-तफरी,आस पास में खड़े अन्य बसों जलती बस से किया गया दूर,बस कर्मचारियों और दमकल कर्मियों की मदद से बस में लगी आग पर पाया गया काबू. मुजफ्फरपुर से बड़ी ख़बर सामने आ रही हैं,जहाँ बैरिया बस स्टेंड में खड़ी एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पुरी बस धू धू कर जलने लगी. बस में लगी आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे पूरे बस पड़ाव मे अफरा तफरी मच गया और यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गया और आग की लपटें उठती देख बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों में अप्रिय घटना की आशंका से डरे यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. वही जलती हुई बस के आसपास में लगे बसों को तत्काल वहां से हटाया गया और दमकल कर्मियों की बस में आग लगने की सूचना दी गई. वहीं तत्काल बस कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की,लेकिन आग इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि उनके कंट्रोल से बाहर था,जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है.आग लगने के समय बस खाली थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि बस में आग कैसे लगी. फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर का बैरिया बस स्टैंड उत्तर बिहार का प्रमुख बस स्टैंड है.यहां से पूरे बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों के लिए भी सैकड़ों बसों का परिचालन होता है.इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात और बस सेवाओं पर असर पड़ा.पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारणों (जैसे शॉर्ट सर्किट) का पता लगा रही है.इसके पूर्व भी बीते वर्ष बस स्टैंड में खड़ी चार यात्री बसों में आग लग गई थी.हालांकि उस समय भी किसी यात्री को कोई क्षति नहीं हुई थी,लेकिन एक बार फिर इस तरह बस में अचानक आग लग जाना कहीं ना कहीं बैरिया बस स्टैंड के सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो रहा है. बाइट - लाल बाबू, बस स्टाफ
0
0
Report
Advertisement

NEET-UG जांच अब मोतिहारी तक: उज्जवल राज की गिरफ्तारी

Motihari, Bihar:NEET-UG और Re-NEET UG की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे रोज नई गिरफ्तारियां हो रही है। मोतिहारी के संतोष जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद उज्वल राज नाम के मेडिकल स्टूडेंट की भी गिरफ्तारी हो गई है। NEET-UG और Re-NEET UG मामले में अब तक मोतिहारी के दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। संतोष जायसवाल जहां सरगना के तौर पर चिह्नित हुआ था वही उज्ज्वल राज की भूमिका की जांच शुरू हो गई है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने उज्जवल राज को 11 अगस्त को पटना स्थित आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के परीक्षा केंद्र के बाहर से गिरफ्तार किया । उज्जवल MBBS अंतिम वर्ष का छात्र है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि NEET-UG और Re-NEET UG में हुई कथित अनियमितताओं से उज्वल का किस स्तर तक संबंध था । उज्जवल राज मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर पंचायत के भगवानपुर टोला का रहने वाला है। वैसे तो गांव में कई सम्पन्न लोगों का घर है पर उन तमाम संपन्न लोगों से ज्यादा आलीशान घर उज्ज्वल राज का ही है जबकि उसके पिता का कोई ठोस व्यवसाय नहीं है। उक्त व्यक्ति यह भी बताते है कि उज्व्वल की जगह दूसरे ने एक्जाम देकर उज्ज्वल को मेडिकल के इक्जाम में पास करवाया था। उज्वल पिछले कई दिनों से मेडिकल में एडमिशन करवाने के नाम पर छात्रों से पैसा लेता रहा था। गांव के जनप्रतिनिधि का दावा है कि उसने कम से कम पैसा लेनदेन का दस से ज्यादा पंचायती भी किया है। गांव के लोग बताते है कि कथित रूप से उज्ज्वल कई वर्षों से मेडिकल में एडमिशन करवाने वाले सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था। उज्जवल पर नीट पेपर उपलब्ध करवाने के अभी आरोप लगा है जिसका सच आगे के जांच में सामने आ सकेगा। उज्वल की गिरफ्तारी की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गया है। हर कोई बस एक ही चर्चा कर रहा है कि आखिर गलत का अंजाम सामने आ ही गया। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग है जो उज्वल राज को होनहार बता रहे है तो ज्यादातर उज्वल राज की अकूत संपत्ति को लेकर आश्चर्य भी व्यक्त कर रहे है। लोगो की नजर अब आर्थिक अपराध इकाई की आगे की जाँच पर टिकी हुई है कि उनके जांच में क्या कुछ निकलकर सामने आता है। सूत्रों की माने तो उज्ज्वल राज से जुड़ा छतौनी थाना क्षेत्र का एक युवक, नगर थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित कोचिंग से जुड़ा एक युवक और कल्याणपुर थाना क्षेत्र का एक युवक सभी एडमिशन से लेकर नौकरी और डीग्री दिलाने का जिम्मा लेते थे जो अब आर्थिक अपराध इकाई के रडार पर है।
0
0
Report
Advertisement

मुंब्रा देवी के नारे से हिंदू राष्ट्र की राजनीति गर्म, राणे का नया दावा

Mumbai, Maharashtra:मुंब्रा में एक बार फिर हिंदू मुस्लिम राजनीति गरमायी इसके पहले mim की नगरसेविका ने पूरे मुंब्रा को हरा करने की बात कर राजनीतिक विवाद शुरू किया था इस बार मंत्री नितेश राणे ने मुंब्रा को लेकर बयानबाजी की है मंत्री नितेश राणे ने मुंब्रा में हिंदुत्व के मुद्दे पर आक्रामक बयान देते हुए कहा कि आज से कोई भी मुंब्रा नहीं बोलेगा, बल्कि ‘मुंब्रा देवी’ बोलेगा। नितेश राणे ने कहा, “यह मुंब्रा नहीं, मुंब्रा देवी है। यह देश हिंदू राष्ट्र है, किसी के अब्बा का पाकिस्तान नहीं है।” उन्होंने हिंदू समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र और हिंदू महाराष्ट्र की बात सभी को बतानी है। यह महादेव की भूमि है और यह शहर आपका है। किसी के डर से मुंब्रा देवी को छोड़ने की जरूरत नहीं है। राणे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस की ओर से यह भरोसा दिलाने के लिए एक मंत्री यहां आया है कि यहां के हिंदू समाज को डरने की जरूरत नहीं है। हिंदुत्व विचारों वाले मुख्यमंत्री मंत्रालय में बैठे हैं और कोई भी आपकी तरफ टेढ़ी नजर से नहीं देखेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “जो भी डराने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ यह नितेश राणे एक घंटे में यहां आ जाएगा।” नितेश राणे ने हिंदू समाज से मुंब्रा देवी परिसर में अपनी ताकत बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि “मुंब्रा देवी का यह इलाका कल भी भगवा था, आज भी भगवा है और कल भी भगवा रहेगा।”
0
0
Report

स्वतंत्रता दिवस की शाम हाथियों का झुंड कोसी नदी पार करता दिखा

Noida, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस की शाम को इन हाथियों के झुंड को कोसी नदी पार करते हुए देखा गया। रामनगर जंगल में यह घटना बताई जा रही है। एंकर: जिम कार्बेट नेशनल पार्क के हाथियों के झुंड ने अपने अनोखे अंदाज में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं, तथा वन्य जीवों के प्राकृतिक कॉरिडोर और रास्ते बाधित न हों और ये हाथी इसी तरह बिना डर और रुकावट के अपने जंगल में स्वच्छंद विचरण करते रहें, ताकि हर जीव अपनी आज़ादी का हक़ महसूस कर सके। यह वीडियो दीप रजवार द्वारा बनाया गया है और सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
0
0
Report

डूंगरपुर से कांवड़ यात्रा की शोभायात्रा कल धनेश्वर महादेव मंदिर जलाभिषेक के साथ

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर बेणेश्वर त्रिवेणी संगम से कांवड़ लेकर डूंगरपुर रवाना हुए कांवड़िए, कल सावन सोमवार को धनेश्वर महादेव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में सावन के पावन माह में शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के तहत शहर के युवाओं का जत्था आज बेनेश्वर धाम पहुँचा ओर सोम माही जाखम के त्रिवेणी संगम से कांवड़ लेकर हर हर महादेव के जयकारों के साथ डूंगरपुर के लिए रवाना हुए। कल कांवड़िये शहर के धनेश्वर महादेव temple में कांवड़ में भरे पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बॉडी - कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु सबसे पहले बेणेश्वर धाम पहुंचे। यहां त्रिवेणी संगम में आस्था की डूबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने बेणेश्वर महादेव मंदिर सहित राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवड़ियों ने आबुदर्रा घाट से पवित्र जल भरा। जल को कांवड़ में धारण कर सभी श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए डूंगरपुर के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों की अलग-अलग टुकड़ियां रास्ते में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ीं। कांवड़िये शहर में पहुंचने पर पुलिस लाइन के सामने स्थित ओटे पर कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा। यहां पवित्र जल से भरी कांवड़ों को सुरक्षित रखा जाएगा। वही वागड़ में श्रावण मास के पहले सोमवार पर 17 अगस्त को कांवड़ यात्रियों की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कांवड़िए कंधों पर पवित्र जल से भरी कांवड़ लेकर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे। शोभायात्रा के दौरान शहरवासियों की ओर से कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु शहर के प्रमुख धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक करेंगे। कांवड़िए भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करेंगे। सावन के अवसर पर होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है.
0
0
Report
Advertisement

डोंगरगांव हत्या: अवैध संबंधों के आरोप, चाकू से वार में युवक की मौत

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गाडरवारा के राजीव वार्ड का रहने वाला बताया जा रहा है। परिजनों ने हत्या के पीछे अवैध संबंधों को वजह बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद गाडरवारा थाने में मृतक के परिजनों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। डोंगरगांव थाना क्षेत्र में बीती रात हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी के उसके साढ़ू भाई के साथ अवैध संबंध थे और इसी विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन गाडरवारा थाने पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और हत्या के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या की असली वजह और घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report

पिड़ावा में दंपति विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला, महिला की जयपुर में मौत

Jaipur, Rajasthan:पिड़ावा ( झालावाड़ )घरेलू विवाद में कुल्हाड़ी के वार से घायल हुई महिला की जयपुर में उपचार के दौरान हुई मौत, मृतका के शव का आज जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में करवाया जाएगा पोस्टमार्टम, मृतका हसीना पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश करने गई थी, आरोपी को पुलिस ने कर लिया है डिटेन, पिड़ावा शहर के दलेलपुरा मोहल्ले की घटना पिड़ावा(झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के पिड़ावा शहर में पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश करने गई एक महिला कुल्हाड़ी के वार से गंभीर रूप से घायल हो गई थी।जिसकी जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
0
0
Report

चंदौली के इंटर कॉलेज में शारीरिक दंड के वीडियो से शिक्षा विभाग में हड़कम्प

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... जीआईसी इण्टर कालेज मे छात्र को सार्वजनिक दंड देने का वीडियो वायरल आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों से कथित दुर्व्यवहार का मामला प्रधानाचार्य पर कक्षा-9 के छात्र से मारपीट और बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप स्वतंत्रता दिवस समारोह में दूसरे छात्र को मंच पर कान पकड़कर उठक-बैंठक कराने का वीडियो वायरल वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी, शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग पीड़ित छात्र के परिजनों का आरोप—शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई छात्रों के साथ शारीरिक दंड और अपमानजनक व्यवहार को लेकर उठे गंभीर सवाल जिला विद्यालय निरीक्षक से मामले में पक्ष जानने का किया गया प्रयास, फोन नहीं उठा अब वायरल वीडियो और छात्रों के आरोपों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी नजर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का बताया जा रहा वायरल वीडियो चकिया कोतवाली क्षेत्र कस्बे मे स्थिति है इण्टर कालेज बाइट: पीड़ित छात्र रितेश भारती बाइट: छात्र की माता बिंदु देवी बाइट: छात्र के साथ पढ़ने वाला उसका भाई बाइट: छात्र के पिता राजेश कुमार भारती
0
0
Report
Advertisement

शराब के नशे में घर घुसने और बाइक तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों पर केस

Datia, Madhya Pradesh:शराब के नशे में घर में घुसने का आरोप, फिर बाइक तोड़ने का वीडियो वायरल—दोनों पक्षों पर केस दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार एक पक्ष के सनी यादव ने आरोप लगाया कि गोपाल पांडा, ऋषि पांडा और शंभू पांडा ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की。 वहीं दूसरे पक्ष के गोपाल पांडा ने शिकायत में सनी यादव और अंश यादव पर गाली-गलौज, मारपीट, मोटरसाइकिल तोड़ने, पत्थर फेंकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं。 बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत मोनू यादव के शराब के नशे में गोपाल पांडा के घर में घुसने और महिलाओं से बदसलूकी करने के आरोप से हुई। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। कुछ देर बाद विवाद फिर बढ़ गया और मोटरसाइकिल तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया。 पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

जयपुर वार्ड आरक्षण लॉटरी से सियासी घमासान तेज

Jaipur, Rajasthan:एंकर-प्रदेश के 309 शहरी निकायों में चुनावी बिसात अब वार्ड स्तर पर बिछने जा रही है। 10,245 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को होगी। लॉटरी के साथ ही तय होगा कि किस वार्ड में एससी, एसटी, ओबीसी या अनारक्षित वर्ग का प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर सकेगा। स्थानीय स्तर पर होने वाली इस लॉट्री के नतीजे हजारों पार्षद दावेदारों की राजनीतिक किस्मत तय करेंगे। वीओ-1-प्रदेश में 309 निकाय प्रमुखों के बाद अब निकायों के वार्डोँ की लॉटरी पर दावेदारों की निगाहे टिकी हुई हैं.....तय कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त को जिला स्तर पर 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं के 10,245 वार्डों का लॉटरी के जरिए आरक्षण तय होगा....लॉटरी से हर निकाय में एससी, एसटी, ओबीसी का रिजर्वेशन तय होगा। वार्ड आरक्षण में महिलाओं को भी बड़ा हिस्सा मिलेगा। प्रत्येक श्रेणी में 33 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसके चलते प्रदेश के निकायों में इस बार 3,356 महिला पार्षद चुनी जाएंगी। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा महिला पार्षदों के चुनाव की जमीन भी अनारक्षित वार्डों में तैयार होगी। अनारक्षित महिला वार्ड में किसी भी वर्ग की महिला चुनाव लड़ सकेगी, जबकि सामान्य ओपन वार्ड में महिला-पुरुष दोनों के लिए चुनाव का रास्ता खुला रहेगा। वार्डों की आरक्षण लॉटरी केवल कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि स्थानीय राजनीति में टिकट की पूरी गणित बदलने वाली है। जिन दावेदारों ने महीनों से किसी खास वार्ड में तैयारी कर रखी है, उनकी उम्मीदें एक लॉटरी से बन भी सकती हैं और टूट भी सकती हैं। कई मौजूदा पार्षदों के वार्ड आरक्षित होने पर उनके सामने नया राजनीतिक ठिकाना तलाशने की चुनौती होगी। वहीं अनारक्षित वार्डों की संख्या ज्यादा होने से दलों के भीतर टिकट के लिए सबसे ज्यादा घमासान भी इन्हीं वार्डों में देखने को मिल सकता है। निकाय- नगर:10, वार्ड-855; नगर परिषद-47, वार्ड-2420; नगरपालिका-252, वार्ड-6970; कुल-309 निकाय, कुल वार्ड-10245। आरक्षण की तस्वीर: कुल निकाय-309, कुल वार्ड-10245; एससी- कुल वार्ड-1794; एससी-ओपन-1197; एससी-महिला-597; एसटी- कुल-395; ओबीसी- कुल-1933; सामान्य- कुल-6123; सामान्य-ओपन-4120; सामान्य-महिला-2003। संभागवार: जयपुर-91 निकाय, कुल वार्ड-2970; भरतपुर-32, कुल वार्ड-1070; जोधपुर-41, कुल वार्ड-1330; कोटा-28, कुल वार्ड-940; उदयपुर-28, कुल वार्ड-905; अजमेर-52, कुल वार्ड-1695; बीकानेर-37, कुल वार्ड-1335। बाँकी ब्योरा: सभी संभागों के अंतर्गत एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वार्डों के आंकड़े स्पष्ट हैं। लॉटरी के बाद संभावित प्रत्याशियों की जातीय, स्थानीय और संगठनात्मक ताकत के आधार पर पार्टियों की रणनीति भी नए सिरे से बनेगी। 17 अगस्त की लॉटरी के बाद तस्वीर साफ होते ही पार्षद चुनाव के लिए असली सियासी दौड़ शुरू होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top