icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow22 Jan 2025, 12:52 pm

अमरोहा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन चालकों को प्रशिक्षण

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2025 के तहत परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के आदेशानुसार, उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन/सड़क सुरक्षा श्री महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में सेफ ड्राइव रोड सेफ्टी फाउंडेशन द्वारा मण्डी धनौरा के ब्लूबर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न विद्यालयों के वाहन चालकों को चालन विनियमन 2017 के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में उप संभागीय परिवहन अधिकारी श्री महेश कुमार शर्मा और सेफ ड्राइव रोड सेफ्टी फाउंडेशन के संस्थापक तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य श्री अनिल कुमार जग्गा भी उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केवलादेव के लिए अनोखा एंथम लॉन्च, विश्व धरोहर की कहानी उजागर

Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान ने राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह–2026 के अवसर पर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को समर्पित एंथम का किया विमोचन एंकर राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह–2026 के अवसर पर राजस्थान वन विभाग द्वारा केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर की असाधारण प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित केवलादेव एंथम – “Where the World Gathers” (जहाँ दुनिया मिलती है) का विमोचन किया गया। इस एंथम की परिकल्पना केवलादेव को महज एक संरक्षित क्षेत्र के रूप में नहीं, बल्कि ऐसी जीवंत विरासत के रूप में प्रस्तुत करना है, जो भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर विश्वभर के प्रकृति प्रेमियों, लोगों और संस्कृतियों को एक सूत्र में जोड़ती है। प्रतिवर्ष प्रवासी पक्षी हजारों किलोमीटर की यात्रा कर विभिन्न महाद्वीपों से केवलादेव के आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र में लौटते हैं। वैश्विक प्रवासी पक्षी आवासों के नेटवर्क में केवलादेव की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन पक्षियों का मौसमी आगमन विश्वभर के पक्षी प्रेमियों, छायाकारों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, संरक्षणवादियों एवं प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करता है। इस प्रकार केवलादेव जैव विविधता और मानव अनुभवों के अद्भुत संगम स्थल के रूप में स्थापित हुआ है। यह एंथम संगीत और दृश्य माध्यमों के जरिए प्रकृति एवं मानव के इसी अनूठे संगम को अभिव्यक्त करने का प्रयास है। यह उद्यान की समृद्ध जैव विविधता, स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों के महत्वपूर्ण आवास के रूप में इसकी पारिस्थितिक महत्ता तथा भरतपुर शहर की सांस्कृतिक पहचान, इतिहास और विरासत के साथ इसके गहरे संबंधों का उत्सव है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में केवलादेव ऐसी प्राकृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका महत्व इसकी भौगोलिक सीमाओं से कहीं अधिक व्यापक है। एंथम की केंद्रीय विषयवस्तु “Where the World Gathers – जहाँ दुनिया मिलती है” इस आर्द्रभूमि के वैश्विक महत्व को प्रतिबिंबित करती है — एक ऐसा स्थान जहाँ पक्षी महाद्वीपों की सीमाएँ पार करते हैं, लोग देशों की सीमाओं से परे आकर जुड़ते हैं और प्रकृति विभिन्न संस्कृतियों एवं पीढ़ियों के बीच संबंध स्थापित करती है। यह इस विचार को सुदृढ़ करता है कि केवलादेव केवल भरतपुर या राजस्थान की गौरवशाली धरोहर नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक विरासत है। इस पहल के माध्यम से राजस्थान वन विभाग का उद्देश्य केवलादेव की कहानी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक जनसमुदाय तक पहुँचाना, इसके पारिस्थितिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, जिम्मेदार प्रकृति-आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित करना तथा आर्द्रभूमि एवं जैव विविधता के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रेरित करना है। यह एंथम वस्तुतः पूरी दुनिया के लिए एक आमंत्रण है — केवलादेव को जानने, इसकी जीवंत विरासत को अनुभव करने और इसके संरक्षण की यात्रा में सहभागी बनने का। केवलादेव – जहाँ दुनिया मिलती है।
0
0
Report
Advertisement

भोजपुर के सभी थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित, बच्चों की समस्याओं का समाधान

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में अब हर थाने के अंदर चाइल्ड हेल्प डेस्क होगा,जिसमें बच्चों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। अपराध अनुसंधान विभाग कमजोर वर्ग के आदेश पर भोजपुर जिले के 39 थाना और ओ पी में आज विधिवत रूप से चाइल्ड हेल्प डेस्क का गठन किया गया और इस हेल्प डेस्क के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। यह हेल्प डेस्क थाने के अंदर एक कमरे में स्थापित होगा जहां बच्चे से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के लिए पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।पुलिस की इस सराहनीय कदम को मिल का पत्थर माना जा रहा है।
0
0
Report

बाम्बोली में खेल मैदान मांग पर युवाओं का आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Alwar, Rajasthan:अलवर। ग्राम पंचायत बाम्बोली में खेल मैदान की मांग को लेकर गांव के युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। युवाओं का कहना है कि गांव में पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान नहीं है। ऐसे में क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की प्रैक्टिस के लिए युवाओं को 5 से 7 किलोमीटर दूर दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। इससे उनका समय और आने-जाने का खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। युवाओं के मुताबिक कुछ महीने पहले आयोजित प्रशासन गांवों के संग और सेवा शिविर के दौरान भी खेल मैदान की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। उस समय प्रशासन की ओर से मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड में खेल मैदान के लिए जमीन दर्ज होने की जानकारी है, लेकिन मौके पर इस जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा बताया जा रहा है। युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित जमीन की वास्तविक स्थिति की जांच कराई जाए और यदि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है तो उसे कब्जामुक्त कराया जाए। इसके बाद जमीन का समतलीकरण कर चारदीवारी सहित खेल मैदान की मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं। ग्रामीण पवन चौधरी ने कहा कि गांव में जमीन की कमी नहीं है, लेकिन खेल मैदान के लिए युवाओं की मांग पर सुनवाई नहीं हो रही। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। उन्होंने प्रशासन से सरकारी जमीन की जांच कर उसे खेल मैदान के लिए उपलब्ध कराने की मांग की। युवाओं का कहना है कि शाम के समय दूसरे गांवों में प्रैक्टिस के लिए आने-जाने में कई बार सुरक्षा संबंधी परेशानी भी सामने आती है। गांव में ही खेल मैदान उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास का बेहतर माहौल मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। युवाओं ने प्रशासन से खेल मैदान के लिए चिन्हित जमीन की जांच, कब्जा हटाने, मैदान का समतलीकरण, चारदीवारी और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के साथ ही सरकारी शिविर में दिए गए आश्वासन पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। अब ग्रामीणों और युवाओं की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है。
0
0
Report

भजनलाल शर्मा ने राजसमंद में पंचायतीराज के लिए जनता से सीधा संवाद किया

Rajsamand, Rajasthan:- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद - प्रशासकों से संवाद के मुख्यमंत्री ने राजसमंद में हर सरकारी योजना में बहुत अच्छा काम करने की बात बोली मुख्यमंत्री की एकाएक प्रशंसा मिलने से गदगद हुए जिले के सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि - CM ने राजसमंद जिले से ओलानाखेड़ा प्रशासक दिनेश वैष्णव से किया संवाद - राजसमंद जिले से सभी विधायक एवं पंचायतों के प्रशासक रहे मौजूद राजसमंद एंकर- जयपुर में आयोजित राज्य-स्तरीय कार्यक्रम के तहत राजसमंद जिले में भी भव्य जिला स्तरीय आयोजन किया गया। यह आयोजन मार्बल गैंगसा एसोसिएशन के बी.एल. व्यास मेमोरियल सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान राजसमंद जिले के चारों विधायक सहित बड़ी संख्या में जिलेभर के वर्तमान ग्राम पंचायत प्रशासक (पूर्व सरपंच) और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासकों से संवाद के मुख्यमंत्री ने राजसमंद में हर सरकारी योजना में बहुत अच्छा काम होने की बात बोली, मुख्यमंत्री की एकाएक प्रशंसा मिलने से गदगद हुए जिले के सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि वियो 01- कार्यक्रम में स्थानीय विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। भजनलाल शर्मा ने पंचायतीराज संस्थाओं और सरपंचों को देश के विकास की धुरी बताया है। उन्होंने कहा कि गांव के व्यक्ति की समस्या के समाधान और हर उम्मीद का पहला केंद्र सरपंच होता है। इसलिए सरपंच का यह पहला लक्ष्य होना चाहिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमन्द व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए वह गांव के लोगों के बीच जाकर निरंतर संवाद करे। कार्यक्रम के दौरान CM ने राजसमन्द जिले से ओलानाखेड़ा प्रशासक दिनेश वैष्णव से संवाद किया । मुख्यमंत्री का संबोधन
0
0
Report
Advertisement

अली जैदी की रक्षा मंत्री से मुलाकात, वक्फ़ संपत्तियों पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:प्रेस विज्ञप्ति नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने आज भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चेयरमैन अली जैदी ने उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड में अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान किए गए विविध महत्वपूर्ण कार्यों, सुधारों एवं वक़्फ़ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में माननीय रक्षा मंत्री जी को विस्तृत जानकारी दी। माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने अली जैदी द्वारा वक़्फ़ बोर्ड के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा उन्हें अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर भाजपा नेता अमील शम्सी भी उपस्थित रहे。
0
0
Report

बामनिया के बयान से बंसवाड़ा की चुनावी सभा में सियासी तल्खी, पुलिस पर सवाल

Banswara, Rajasthan:नॉट - इस खबर के वीओ साथ में अटैच है。 जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के बासला गांव में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक अर्जुन सिंह बामनिया के बयान से सियासी विवाद खड़ा हो गया। मंच से विधायक ने प्रसाशन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए थाना अधिकारियों,एसपी और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए। बामनिया ने कहा कि पुलिस अधिकारी लोगों को डरा-धमका रहे हैं और उनसे पूछा जा रहा है कि चुनाव कौन लड़ेगा। विधायक ने सवाल उठाया कि पुलिस किस नियम के तहत लोगों से इस तरह की जानकारी मांग रही है। सभा में विधायक ने पुलिस अधिकारियों को लेकर कहा कि जो अधिकारी आज भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, वे एक साल बाद उनके पास आएंगे और तब उनसे काम कराने की सिफारिश करेंगे। इसी दौरान उन्होंने ऐसे अधिकारियों के लिए मंच से ‘दलाल’ शब्द का इस्तेमाल किया। विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है। चुनावी सभा में दिए गए इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से निष्पक्ष तरीके से काम करने की बात कही。 वीओ - वीडियो
0
0
Report
Advertisement

हिण्डौन में 70वीं राज्य टेबल टेनिस: दूसरे राउंड रोमांचक मुकाबले सम्पन्न

Karauli, Rajasthan:हिण्डौन में 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के मुकाबले संपन्न, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आलाबाड़ा के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस (छात्र-छात्रा 14 वर्ष) प्रतियोगिता के मुकाबले शुक्रवार को आयोजित हुए। संयुक्त संचालन सचिव एवं प्रधानाध्यापक अंजू शर्मा तथा मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा और नवल सिंह ने बताया कि गत दिवस से चल रही इस प्रतिस्पर्धा में 35 से अधिक जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने टेबल पर अपनी कलाइयों का हुनर और स्पिन शॉट दिखाकर प्रतिद्वंद्वियों को हराया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश शुक्ला, एसीबीओ व कोऑर्डिनेटर दयाल सिंह सोलंकी, आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय व्यवस्थापक रामचंद्र सिंह, प्रधानाचार्य नानक चंद गुप्ता, तोमन सिंह, विकास कुमार गुप्ता, व्याख्याता कृष्ण बिहारी पाठक, संयुक्त संचालन सचिव अंजू शर्मा, जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह, हरीश पाठक तथा फील्ड मार्शल नवल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ करवाया। आदर्श विद्या मंदिर के मधुकर भवन के इंडोर हॉल में टेबल टेनिस के दूसरे राउंड के मुकाबले खेले गए।
0
0
Report

श्रीमाधोपुर अजीतगढ़ हाईवे पर टेंपो-स्विफ्ट भिड़ंत, 9 घायल, 5 गंभीर

Sikar, Rajasthan:लोकेशन: श्रीमाधोपुर, सीकर। हादसा अजीतगढ़ रोड पर श्रीमाधोपुर के पास हुआ। टैम्पों में 9 लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, पाँच घायलों को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाली और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करवाया। बताया गया कि टेंपो मूंडरू की तरफ से श्रीमाधोपुर आ रहा था, जबकि स्विफ्ट कार श्रीमाधोपुर की ओर जा रही थी। माधव होटल के पास सड़क पर बने गड्ढों से बचते समय दोनों वाहन टकरा गए। टेंपो में काम कर रहे मजदूर लावणी का काम कर लौट रहे थे, बामरड़ा जोहड़ा गांव के निवासी बताए गए। घायल लोगों में राकेश बावरिया अनुराग, पूजा देवी, कुंती देवी, विमला देवी भवानी शंकर, बिकू देवी, धोलि देवी और हिमांशु शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस ने नियम मानने वालों को गुलाब और सेल्फी,न मानने वालों को स्टीकर से नसीहत

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow11m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज शाहजहांपुर ट्रैफिक पुलिस ने खास अभियान चलाया। लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने वाले लोगों को फूल देकर उन्हें सम्मानित किया और उनके साथ सेल्फी ली। साथ ही नियमों का पालन न करने वालों को उनकी गाड़ी पर स्टिकर लगाकर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए हिदायत दी गई। ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान पुवायां तहसील में चलाया, जहां ट्रैफिक पुलिस के सीओ और यातायात पुलिस कर्मियों ने लोगों को यातायात के लिए जागरूक किया। यातायात नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित करते हुए उन्हें एक-एक फूल दिया गया। हेलमेट लगाने वाले चालकों के साथ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने सेल्फी ली और फोटो खिंचवाये। जबकि नियम ना मानने वालों को हिदायत देकर उनकी गाड़ी पर हेलमेट लगाने को लेकर स्टीकर चिपकाए गए। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाना और चौपहीयां वाहनों पर सीट बेल्ट लगाने से चालक सुरक्षित रहता है और उसका जीवन बचा रहता है। आजकल सबसे ज्यादा दुर्घटना में जनहानि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के साथ होती है। ऐसे में यातायात पुलिस में लोगों से हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट लगाने की अपील की है। ताकि लोगों के जीवन को बचाया जा सके।
0
0
Report

मंडला आर्ट गैलरी: नवकृति-5 ने युवा कलाकारों की रचनात्मकता को दिल जीता

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, विद्याधर नगर। मंडला आर्ट गैलरी, स्टूडियो एवं एकेडमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कला प्रदर्शनी 'नवकृति 5वें संस्करण' का सफल समापन हो गया। संस्थापक वसुधा शर्मा के नेतृत्व में 2 से 4 अक्टूबर तक चली इस प्रदर्शनी में उभरते कलाकारों ने अपनी कल्पना को कैनवास पर जीवंत कर दिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन 2 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे गरिमामय समारोह के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया हौसला: समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 6 की पार्षद श्रीमती स्नेह लता साबू, JECRC यूनिवर्सिटी की डीन सुश्री शिवानी कौशिक और ब्लू पॉटरी के जनक शिल्प गुरु गोपाल सैनी मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार श्री रामू रामदेव और राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रीटा प्रताप ने युवा कलाकारों के कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने कहा कि मंडला आर्ट जैसे मंच ही असली प्रतिभाओं को निखारते हैं। कला के साथ कविता और संगीत का संगम: प्रदर्शनी के दौरान कला के साथ-साथ साहित्य और संगीत का भी संगम देखने को मिला। 3 अक्टूबर को आयोजित पोएट्री सेशन में युवा कवियों ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं 4 अक्टूबर को जैमिंग सेशन में संगीत और कला प्रेमियों ने जमकर भागीदारी की। तीनों दिन गैलरी सुबह 11 से शाम 7 बजे तक दर्शकों से खचाखच भरी रही। हर कैनवास ने दिया एक संदेश: इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण 8 विशेष थीम कलेक्शन रहे: - सुरभि की 'JAG KE NATH - JAGANNATH' कलमकारी कला में जगन्नाथ संस्कृति की समावेशिता को दर्शा गई। - प्रिशा की 'BLOOM IN 3D' ने क्ले फ्लोरल आर्ट से सिखाया कि हर बच्चा फूल की तरह अपने समय पर खिलता है। - गिरिशा की 'SHIVA & NANDI' ने शिव और नंदी के अटूट विश्वास के बंधन को जीवंत किया। - चार्वी की 'AADYA - SHE IS THE POWER' सबसे चर्चित रही, जिसमें कालिघाट शैली में नारी को ही नवदुर्गा की 9 शक्तियों के रूप में प्रस्तुत किया गया। - इसके अलावा अक्षिता की SCULPTED SERENITY, प्रीति की EYES OF THE WILD, परी की THE GAME OF FATE और आकार्षी की THE ETERNAL MESSAGE (गीता पर आधारित) कलेक्शन ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। संस्थापक वसुधा शर्मा ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "नवकृति का उद्देश्य सिर्फ पेंटिंग दिखाना नहीं, बल्कि हर युवा आवाज को सम्मान देना है। यह उत्सव है - Art, Emerging Voices और Creative Expression का।" प्रदर्शनी ने साबित कर दिया कि जयपुर के युवा कलाकारों में अपार संभावनाएं हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top