icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244235
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow16 Sept 2024, 11:48 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नलखेड़ा में बगलामुखी मंदिर हादसे के पीछे प्रशासन-जनप्रतिनिधियों पर सवाल

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास हुए दर्दनाक हादसे को लेकर सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार बापू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए हैं। विधायक ने हादसे को नलखेड़ा नगर और जनप्रतिनिधियों के लिए कलंक बताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। वीओ- मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक भेरूसिंह परिहार ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और मंदिर क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते आठ लोगों की जान गई और दो परिवारों में मातम पसरा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन को तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो जनता के सहयोग से सड़कों पर उतरना पड़ेगा। सभा में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताई। सभी ने बगलामुखी मार्ग स्थित नाले की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की। अंत में मृतकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया。
0
0
Report

बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व चांदी के सिक्के चोरी

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। कोतवाली बिसवां क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब एक लाख रुपये नकद और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मोहल्ला बादल पुरवा निवासी आदिल इकबाल पुत्र अनवर खान लखनऊ में रहते हैं। उनका मकान बंद था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखी नकदी व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी पीड़ित के चचेरे भाई ने उन्हें दी। सूचना मिलते ही वह बिसवां पहुंचे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मेलन आयोजित, बृजमनगंज से चार लोग आमंत्रित

Baisar, Uttar Pradesh:*महराजगंज पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मेलन आयोजित, बृजमनगंज से चार लोग आमंत्रित* *महराजगंज।* आज पुलिस लाइन सभागार महराजगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* ने की। इस कार्यक्रम में बृजमनगंज थाने से 4 लोगों को आमंत्रित किया गया था - 1. राकेश जायसवाल - नगर अध्यक्ष, बृजमनगंज 2. जगदम्बा जायसवाल 3. शिव श्रीवास्तव 4. प्रियंका जायसवाल पत्नी गौरव जायसवाल इस दौरान बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल, शिव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपना परिचय प्रस्तुत किया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक से सोशल मीडिया के सदुपयोग, अफवाहों को रोकने व जनजागरूकता को लेकर चर्चा कर अपने सुझाव दिए। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी आमंत्रित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बधाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए एक ग्रुप बनाकर सभी को जोड़ा जाएगा ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके।
0
0
Report

मेवाड़ में निवेदिता मेनन के उदयपुर आगमन पर करणी सेना का कड़ा विरोध

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के विद्या भवन ऑडिटोरियम में रमा मेहता स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होने आ रही जेएनयू की रिटायर प्रोफेसर निवेदिता मेनन का मेवाड़ ने विरोध शुरू हो गया है। करणी सेना सहित अन्य हिंदूवादी धार्मिक संगठनों ने मेनन के उदयपुर में आने पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी वे यहां आती है तो विरोध का सामना करना पड़ेगा। दरअसल उदयपुर के रामा मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा उदयपुर में सुरक्षा निगरानी - परिवार, राष्ट्र और अभद्र महिला विषय पर 23 सितंबर को एक लेक्चर का आयोजन किया जा। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से रिटायर प्रो निवेदिता मेहता को आमंत्रित किया हैं। कार्यक्रम सामने आते ही इसका विरोध शुरू हो गया हैं। करणी सेना के संभाग अध्यक्ष परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि सीजेपी का प्रोटेस्ट हो या अन्य कार्यक्रम निवेदिता मेनन द्वारा राष्ट्र विरोधी बयान दिए हैं। ऐसे में मेवाड़ की धरा पर स्वीकार्य नहीं हैं। बाइट- डॉ. परमवीर सिंह दुलावत, संभाग अध्यक्ष, करणी सेना बाईट- रविकांत त्रिपाठी,
0
0
Report
Advertisement

यूपी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने 92 साल के बुजुर्ग के पैर की चोट देख खुद सहायता की

Deoria, Uttar Pradesh:यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही का एक बेहद आत्मीयता से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। आप को बात दे कि कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही अपने गृह जनपद देवरिया के विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के दौरे के दौरान अंतर्गत ग्राम सखनी के रहने वाले लखी चंद्र विश्वकर्मा बुजुर्ग व्यक्ति से मिले जिनके पैर में मोच थी। तो मंत्री जी ने अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद खड़े होकर बुजुर्ग के पैर को अपने हाथ में ले लिया। वही तस्वीरों में आप देख सकते है कि उन्होंने बुजुर्ग के पैर को सही तरीके से घुमाने हिलाने और मोच से राहत पाने के लिए स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करके दिखाया। उन्होंने बुजुर्ग को यह बताया कि पैर को कैसे धीरे-धीरे हिलाना है जिससे पैर का सूजन और दर्द कम हो सकेगा। वहीं आपको बता दे जनपद में जब भी योग शिविर का आयोजन होता है कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और योग करने की सलाह भी देते हैं। इस बुजुर्ग के प्रति सेवा भाव करने के वीडियो को सोशल मीडिया पर मंत्री जी की काफी तारीफ की जा रही है। वहीं इस संबंध में जब हमने फोन पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से बात की उन्होंने बताया की विगत कल मैं उस गांव में एक कार्यक्रम में गया था। विश्वकर्मा जी प्रधान रहे हैं और रिटायर्ड प्रधानाचार्य रहे। उनकी उम्र 92 साल के करीब है और चुनाव में मेरे प्रस्तावक भी रहे हैं। उनके पैर में मोच लगी थी तो उन्हीं को देखने चला गया।
0
0
Report

फलोदी नगरपरिषद सभापति पद के लिए कल त्रिकोणीय मुकाबला तय

Jodhpur, Rajasthan:फलोदी नगरपरिषद सभापति पद के जंग का फैसला कल एंकर - फलोदी नगर परिषद चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब नगरपरिषद सभापति पद को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ होने लगी है। अध्यक्ष पद के लिए कल मतदान होगा, जिसमें भाजपा की ओर से मेघराज कल्ला, कांग्रेस की ओर से कांता व्यास व निर्दलीय के तौर पर पुर्व सभापति पन्नालाल व्यास मैदान में हैं। सभापति पद के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबले होने से अब सभी की निगाहें नगरपरिषद के सभापति पद के चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं। बता दे रहे नगर परिषद चुनाव में जनता ने भाजपा के 20 पार्षद, कांग्रेस के 13 व 7 निर्दलीय पार्षदों को जीत दिलाई है। इस बार फलोदी नगरपरिषद सभापति पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होने से ऐसे सभापति पद का चुनाव महत्वपूर्ण बन गया है। फलोदी मे भाजपा का सभापति बनने की चर्चा जोरो से है। हालांकि अंतिम तस्वीर मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी। सभापति पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। सभापति पद के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में लॉरेंस गैंग के दो गुर्गे धर दबोचे, बड़ी वारदात टली

Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर में एजीटीएफ की टीम और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने आज एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को धर दबोचा है यह दोनों गुर्गे जोधपुर में किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे एजीटीएफ की टीम को मिले इनपुट के आधार पर इस पूरी कार्रवाई को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया पकड़े गए दोनों बदमाशों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित है राजेंद्र उर्फ बिल्ला और जसकरण उर्फ कट्टा दोनों की तलाश पंजाब व राजस्थान पुलिस कर रही थी दोनों हत्या के मामले में फरार चल रहे थे Carāve के बारे में बताते हुए एडीसीपी जोधपुर ईस्ट नरेंद्र देवड़ा ने बताया कि इनपुट मिलते ही पुलिस की टीमें अलर्ट हो गई और पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया और इसी अभियान के तहत इन दोनों बदमाशों को पड़कर सलाखो के पीछे पहुंचा दिया गया है आप को बता दे कि फिरौती और हत्या के मामले में लॉरेंस गैंग पिछले काफी समय से चर्चा में है और संभवतया कुछ इसी तरह की वारदात यह गैंग जोधपुर में करने वाली थी लेकिन पुलिस की सजाता से बड़ी वारदात होने से पहले की दोनों को पकड़ लिया गया
0
0
Report

अजमेर के भिनाय में अज्ञात हमलावरों ने टोल पर अंधाधुंध फायरिंग कर हड़कंप मचाया

Noida, Uttar Pradesh:अजमेर के भिनाय से बड़ी खबर बांदनवाड़ा टोल पर अंधाधुंध फायरिंग से मचा हड़कंप स्कार्पियो में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने टोल इंचार्ज की खिड़की पर की फायरिंग अचानक हुई फायरिंग से टोल पर मची अफरा-तफरी गनीमत रही कि फायरिंग में कोई जनहानि नहीं हुई वारदात के बाद हमलावर मौके पर स्कार्पियो छोड़कर फरार सूचना मिलते ही सरवाड़, केकड़ी और भिनाय पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ा जबकि तीन से चार अन्य उनके साथी हुए मौके से फरार सभी के हाथ में बताई जा रही पिस्टल पिसागन थाना पुलिस थाने पर लेकर पहुंची बदमाश को
0
0
Report

शामली के फर्जी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, संचालक ने दी धमकी

Shamli, Uttar Pradesh:शामली स्लग ... फर्जी हॉस्पिटल पर कार्यवाही करने गयी टीम को धमकी एंकर ....शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे अजंता टॉकीज के पास श्री एम एस हॉस्पिटल में कार्रवाई करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ धक्का मुक्की और कहासुनी के बाद अस्पताल संचालक और उसके भाई ने धमकी दी। अस्पताल संचालक का पिता शामली में किसी तहसीलदार के यहां पर चपरासी का कार्य करता है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी दीपक चोधरी ने उक्त मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस से मदद मांगी है और अस्पताल में कुछ चीजें को सीज करने की बात कही थी। आपको बता दे कि शामली जनपद में चल रहे फर्जी हॉस्पिटलों पर कार्रवाई करने को लेकर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग हरकत में है। उसी के चलते जहां 2 दिन पहले कांधला के एक अस्पताल कोशिश किया है वहीं उसी क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पेट्रोल पंप के पीछे अजंता टॉकीज के पास श्री एस हॉस्पिटल पर कार्रवाई करते हुए जब वहां मौजूद स्टाफ डॉक्टर से उनके डॉक्यूमेंट मांगे गए तो उनके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं थे। उसी के चलते जब नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक चौधरी में डॉक्टर को डिग्री व अन्य प्रमाण पत्र और रजिस्ट्रेशन के कागज मांगे तो कोई भी कागज वह नहीं दिखा पाए। इसके बाद नोडल अधिकारी की टीम कार्रवाई करने लगी तो अस्पताल संचालक वह उसके भाई ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बदसलूजी की और धमकी دینے लगे मामले को बढ़ता देख मौके से नोडल अधिकारी दीपक चौधरी की टीम वहां से निकल गई तो वहीं आरोपी अस्पताल संचालक व उसके भाई ने अपने पिता के तहसीलदार के यहां नौकरी करने का हवाला देते हुए गुंडागर्दी की और सरकारी कार्य में बदली पीड़ित नोडल अधिकारी ने अब इस मामले में शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई के लिए मदद मांगी है वहीं उन्होंने बताया कि वह आज दिल्ली रोड अजंता टॉकीज के पास श्री एम एस हॉस्पिटल कार्रवाई करने लगे तो वहां मौजूद अस्पताल संचालन के द्वारा अस्पताल संचालक में उसके भाई और दो-तीन स्टाफ के लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की धमकी दी और उन्हें वहां से निकलते हुए दोबारा ना आने की चेतावनी दी स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक चौधरी ने वहां मौजूद डॉक्टर से कागज मांगे तो कोई भी मौजूद व्यक्ति डॉक्टरी से संबंधित कोई कागज नहीं दिखा पाए। वहीं गौर करने वाली बात है कि चोरी और ऊपर से सीना जोरी,आखिर किसके दम पर इतना काम हो रहा है। वही जब कुछ देर घटना होने के बाद अस्पताल संचालक के पिता मजिस्ट्रेट की गाड़ी लेकर खुद पहुंचे जहां घटना के बाद मजिस्ट्रेट की गाड़ी तस्वीरों में दिख रही हैं। वही तहसीलदार की सरकारी गाड़ी एक चपरासी या अर्दली किस तरीके से लेकर जा सकता है यह सवाल खड़े हो रहे हैं। बाइट डॉक्टर दीपक चोधरी नोडल अधिकारी शामली
0
0
Report
Advertisement

जोतीया के गणेश पंडाल में बेटी बचाओ, पेड़ लगाओ, प्लास्टिक मुक्त संदेश

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर-जहां एक तरफ भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के लोग उनकी प्रतिमा को स्थापित कर अलग-अलग पंडाल बनाए हुए हैं तो वही गोंडा में स्थापित भगवान गणेश का एक पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जो अलग-अलग संदेश दे रहा है।जी हां जोतिया गांव में नवयुवक मित्र मंडल सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति की तरफ से आयोजित गणेश पूजन में कुछ अलग तरीके से पंडाल को सजाया गया है। जहां पर गणपति बप्पा भक्तों को सुख समृद्धि के आशीर्वाद के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शिक्षा भी दे रहे हैं। पंडाल में स्थापित गणेश प्रतिमा के दोनों हाथों में एक तरफ पर्यावरण का संदेश है तो दूसरी तरफ बेटी बचाओ का बेटी बचाने की अपील है। प्रतिमा के ठीक नीचे लगे गमले में 'एक पेड़ मां के नाम' व 'सांस हो रही कम, आओ पेड़ लगे हम' का संदेश देते हुए पोस्टर लगाया गया है। इसके अलावा मंडप के दोनों तरफ रखे गए गमलों में सर्व शिक्षा अभियान,प्लास्टिक मुक्त अभियान,मिशन शक्ति अभियान तथा जल संरक्षण का पोस्टर लगाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह सभी पोस्टर गांव के बच्चों ने तैयार किए हैं। गणपति का दर्शन करने वाले वाले श्रद्धालु इस अनूठी पहल की खूब सराहना कर रहे हैं। जोतिया गांव में नव युवक मित्र मंडल की तरफ से प्रति वर्ष श्रीगणेश पूजन महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में ग्रामीण बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। पांडाल में लगने वाला फूल भी मुंबई मंगाया जाता है। महोत्सव में आने वाला खर्च गांव के लोग ही उठाते है। इस वर्ष यहां चौथे वर्ष का कार्यक्रम हो रहा है। पूजा पांडाल में गणेश जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है। प्रतिमा के दोनों हाथों में पोस्टर है जिसमे जागरुकता से संबंधित संदेश लिखे गए हैं जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एक पेड़ मां के नाम,प्लास्टिक मुक्त अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण स्वच्छता जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेश लिए गए हैं। यह पोस्टर यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं और लोग बच्चों की इस पहल की खूब सराहना कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top