244235
रोटरी क्लब भरतियाग्राम और जेबीएफ ने गंगा की सफाई के लिए बांटे कूड़ेदान
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला के गंगाधाम तिगरी में आयोजित एक कार्यक्रम में रोटरी क्लब भरतियाग्राम और जेबीएफ ने गंगा को साफ-सुथरा रखने के लिए अस्थाई ढाबा संचालकों और रेहड़ी वालों को कूड़ेदान बांटे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुनील दीक्षित ने पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए गंगा के किनारे सफाई बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षकों और समुदाय के सदस्यों ने भी भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरूद के पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव
Thanabhawan, Uttar Pradesh:शामली.... रिपोर्ट:- अमित तरार एक 19 वर्षीय युवक का शव नहर किनारे सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास मौजूद बगीचे में अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया प्रथम प्रथम दृष्टिय मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के थाना भवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा निवासी निखिल पुत्र राजेंद्र उर्फ बिट्टू कश्यप उम्र करीब 19 वर्ष का शव गांव से बाहर ही बड़ी नहर के पास स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास बगीचे में अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह जब सिंचाई विभाग का कर्मचारी योगेंद्र डाक बंगले पर पहुंचा उसने शव देखा तो घटना की सूचना थाना भवन पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए युवक की पहचान निखिल पुत्र राजेंद्र उर्फ बिट्टू कश्यप के रूप में हुई तो परिजनों को भी सूचना दी गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि निखिल मानसिक रूप से कुछ परेशान चल रहा था। वह घर से अचानक निकल गया था। अब सूचना मिली है कि उसका शव मिला है निखिल के पिता हलवाई का काम करते हैं वह घर से बाहर काम पर गए हुए थे।निखिल दो भाई और दो बहन थे। परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य को जुटा रही है।0
0
Report
वाराणसी में देव दीपावली: 24 नवंबर को लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और ड्रोन शो
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा, "कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जनपद वाराणसी में देव दीपावली का आयोजन किया जाता है, जो इस बार 24 नवंबर को है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह-सुबह गंगा जी में स्नान करते हैं, अलग-अलग कुंडों में, पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इसके अतिरिक्त सायंकाल यहां पर बृहद कार्यक्रम का भी आयोजन होता है, जिसमें सभी घाटों को सजाया जाता है, लाइटिंग होती है, सभी जगहों पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है, वहां पर आतिशबाज़ी का शो होता है, लेज़र शो होता है, इस बार ड्रोन शो भी प्रस्तावित है। इस प्रकार बहुत तरह के कार्यक्रम होते हैं, 10 लाख से ज़्यादा लोग इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हैं। इन सभी चीज़ों की तैयारी वर्तमान में प्रशासन कर रहा है...0
0
Report
पिता की डांट से आहत किशोरी की मौत: चूहा मारने की दवा खाकर मामला
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाना में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां पिता की डांट से आहत होकर 16 वर्षीय किशोरी ने चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। दरअसल, ग्राम मुहाना निवासी 16 वर्षीय करिश्मा की फोटो किसी अन्य व्यक्ति की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगी हुई थी। इस बात की जानकारी होने पर उसके पिता ने नाराजगी जताई और उसे डांट दिया। बताया जा रहा है कि पिता की डांट से किशोरी काफी आहत हो गई। इसी के बाद उसने चूहा मारने की दवा खा ली。 कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसका उपचार किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है。0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में वीर शहादत के याद में हॉल ऑफ फेम, राज्यपाल ने की सराहना
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में देशभक्ति और शहादत का माहौल देखने को मिला। मौका था देश के वीर जवानों की शहादत और उनके बलिदान को याद करने का। इस खास अवसर पर बेगूसराय में जिला प्रशासन की ओर से हॉल ऑफ फेम का निर्माण कराया गया, जहां देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही साथ लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार समेत वीर सपूतों की श्रद्धांजलि अर्पित किया।कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने मीडिया और जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि देशभक्ति और वीर जवानों के बलिदान की कहानियों को लगातार लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनसे प्रेरणा ले सकें।दरअसल, बेगूसराय में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के माता-पिता ने उनसे मुलाकात कर इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया था। उन्होंने परिजनों को कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया था और अपना वादा निभाते हुए यहां पहुंचे।राज्यपाल ने जिला प्रशासन की व्यवस्था और हॉल ऑफ फेम के निर्माण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने देश को ऐसे कई वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे वीरों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देशभक्ति का वातावरण केवल एक दिन नहीं, बल्कि समय-समय पर समाज के बीच तैयार किया जाना चाहिए। वहीं बिहार के विकास पर अपनी बात रखते हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा कि बिहार देश का सेंटर ऑफ ग्रेविटी है। करीब 13 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरी तरह साकार होगा, जब बिहार भी विकसित होगा।उन्होंने कहा कि बिहार में अच्छी सरकार और बेहतर नेतृत्व मौजूद है। हालांकि, उच्च शिक्षा को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था में और सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार की प्रगति की यात्रा शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।सेना के अनुशासन, समर्पण और बलिदान पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सेना का वातावरण दूसरे क्षेत्रों से बिल्कुल अलग होता है। वह खुद करीब 40 वर्षों तक सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनके पिता भी सेना में रहे थे। उन्होंने कहा कि सेना का हर जवान एक लक्ष्य लेकर चलता है और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करता है।उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिकों को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। देश की सुरक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है।बेगूसराय की धरती और यहां की कृषि क्षमता की तारीफ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह दूसरी बार बेगूसराय आए हैं। रास्ते में चारों तरफ पानी और हरियाली देखकर उन्हें इस क्षेत्र की प्राकृतिक संपन्नता का एहसास हुआ। उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी बेहद उपजाऊ है और यहां उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। जरूरत है इन संभावनाओं को सही तरीके से विकसित करने की।कुल मिलाकर बेगूसराय में आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों की शहादत, उनके त्याग और बलिदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बना। राज्यपाल ने जिस तरह वीर जवानों के सम्मान और देशभक्ति की भावना को समाज में जीवित रखने का संदेश दिया, उससे निश्चित रूप से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी。0
0
Report
नवादा के कबल गांव में हिंदू रीति-रिवाज से जात-पांत तोड़ प्रेमी जोड़े की शादी
Nawada, Bihar:नवादा में प्रेम कहानी का अनोखा अंत, हिंदू रीति-रिवाज से पूरे गांव की मौजूदगी में एक-दूसरे के हुए प्रेमी जोड़े बिहार के नवादा जिले के कबल गांव में प्रेम और विवाह की एक अनोखी कहानी सामने आई है। जहां यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने देख लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और चोरी-छिपे मुलाकात कर रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो प्रेमी जोड़े ने भी अपनी सहमति दे दी। शुरुआत में लड़की के परिवार की ओर से नाराजगी भी देखने को मिली, लेकिन दोनों बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद गांव के लोग ही बाराती बन गए और पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह करा दिया। खास बात यह रही कि दोनों अलग-अलग जाति से आते हैं, लेकिन उन्होंने जात-पात की दीवार तोड़कर एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना। अब इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। प्रेमी जोड़ा ने दावा किया कि वह लोग बालिक है। कुईरी बीघा का लड़का है तो कबल की लड़की बताई गई है।0
0
Report
कुलगाम एनकाउंटर दूसरा दिन जारी, सुरक्षा बलों का घेरा कड़ा
Kulgam, Kulgam Encounter Continues for Second Consecutive Day; Security Forces Maintain Tight Cordon Kulgam: The encounter in Kulgam district continued for the second consecutive day today. As reported earlier, one militant was claimed to have been killed during the exchange of fire yesterday. Following the incident, gunfire fell silent from both sides. However, security forces continue to maintain a tight cordon around the entire area. All movement routes in Laroo, Kulgam and adjoining villages remain under the security forces' cordon, with movement restricted in the area. It is pertinent to mention that senior officers of the CRPF and Jammu and Kashmir Police also visited the spot yesterday evening and reviewed the ongoing operation.0
0
Report
Advertisement
चंदौली के नए डीएम शैलेश कुमार ने कार्यभार संभाला, शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने संभाला कार्यभार, मीडिया से रूबरू होकर बताई अपनी प्राथमिकताएं - बोले- आम जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण मेरी पहली प्राथमिकता - गरीब और साधारण व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे - जनसुनवाई, विकास कार्य और विभागों के बीच समन्वय पर रहेगा विशेष फोकस - जनगणना और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर - 18 से 19 वर्ष के युवाओं को मतदाता बनाने के लिए स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में चलेगा विशेष अभियान - शादी के बाद दूसरे बूथों पर शिफ्ट हुई महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर रहेगा फोकस - काला नमक चावल की ब्रांडिंग और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ODOP के तहत करेंगे प्रयास - फरियादियों की धैर्यपूर्वक सुनवाई और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण होगा। - डीएम बोले- सीधा संवाद और ई-ऑफिस के जरिए कामकाज में तेजी लाई जाएगी, किसी भी स्तर पर पत्रावलियां नहीं रुकनी चाहिए - नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कलेक्ट्रेट में मीडिया से बातचीत के दौरान रखीं अपनी प्राथमिकताएं - कलेक्ट्रेट भवन और परिसर का नवागत डीएम ने मातहत अधिकारीयों सँग किया निरीक्षण。0
0
Report
चिराग पासवान ने कहा: यूपी में LJP राम विलास चुनाव लड़ेगी; संगठन मजबूत कर रहे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "ये बात तय है कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी... अभी चुनाव में समय है। फिलहाल हम लोग पार्टी के संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के विचारों को घर-घर लेकर जाने का प्रयास कर रहे हैं। पूरी ताकत सिर्फ पार्टी के संगठन, पार्टी की सोच को घर-घर लेकर जाने पर है। गठबंधन होगा, नहीं होगा, जब चुनाव समीप आएंगे तब यह फैसला होगा."0
0
Report
KGMU में गैर-शैक्षणिक पदों की जॉइनिंग देरी पर अभ्यर्थियों ने प्रशासन से मुलाकात की
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: KGMU में गैर-शैक्षणिक पदों पर चयनित सैकड़ों अभ्यर्थी जॉइनिंग में देरी के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलने पहुंचे। चयनित अभ्यर्थी कुलपति और कुलसचिव से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे। विज्ञापन संख्या 230/Recruitment Cell/2024 के तहत विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर हुआ है चयन। PR, OT असिस्टेंट, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट पदों पर अभ्यर्थियों का चयन। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कराया गया। अभ्यर्थियों का आरोप, सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद छह महीने से जॉइनिंग लंबित। जॉइनिंग में देरी के चलते चयनित अभ्यर्थी आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। अभ्यर्थियों ने जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने और कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की। लंबित नियुक्ति प्रक्रिया का शीघ्र निस्तारण कर जॉइनिंग कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाई आवाज।0
0
Report
Advertisement
राणा सांगा की प्रतिमा के भूमि पूजन पर घिरी सपा सांसद, उठने लगे सवाल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा सदन में राणा सांगा को गद्दार कहने का मामला क्षत्रिय समाज ने घटना के बाद सपा सांसद के घर से 200 मीटर दूर भव्य राणा सांगा की प्रतिमा स्थापित करने को किया भूमि पूजन भाजपा विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने संजय प्लेस स्पीड कलर लैब को बाहर भव्य प्रतिमा लगाने का दिया था प्रस्ताव सदन से प्रस्ताव पास होने के बाद 38 लाख रूपये से ज्यादा की कीमत की बन रही 12 फुट से ज्यादा ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा सपा सांसद के बयान पर बोले विधायक धर्मपाल सिंह ऐसे व्यक्ति की कोई औकात नहीं जिस पर बात की जाए क्षत्रिय समाज के महापुरुष राणा सांगा वीर योद्धा थे जिन्होंने कई युद्ध लड़े और जीते शरीर पर 80 घाव होने के बाद भी हार नहीं मानी और युद्ध लड़ते रहे उनकी जब ये प्रतिमा यहां लगेगी तो सर्व समाज को होगा गर्व बाइट डॉ धर्मपाल सिंह/भाजपा विधायक0
0
Report
सुलताना में दीपावली सजावट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं दीपावली सजावट प्रतियोगिता के विजेता दुकानदारों का सम्मान तीन सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाली दुकानों को मिले प्रशस्ति पत्र जितेंद्र मिष्ठान भंडार, रिद्धि-सिद्धि कैंटीन और श्री बालाजी फल-सब्जी भंडार सम्मानित झुंझुनूं जिले के सुलाना कस्बे में दीपावली पर्व पर आयोजित सजावट प्रतियोगिता के विजेता दुकानदारों को नगर पालिका की ओर से सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया जींद के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाले तीन दुकानदारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंद्र सिंह लांबा और बूटीराम गढ़वाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया जींद ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान कस्बे के बाजारों में आकर्षक सजावट को प्रोत्साहित करने और उत्सवी माहौल बनाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई थी। इसमें कस्बे के दुकानदारों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया। दुकानदारों की ओर से की गई सजावट ने बाजार की सुंदरता बढ़ाने के साथ दीपावली के उत्साह को भी दोगुना किया। प्रतियोगिता में सजावट के आधार पर कमेटी की ओर से तीन सर्वश्रेष्ठ दुकानों का चयन किया गया। इनमें जितेंद्र मिष्ठान भंडार के जोगेंद्र सिंह, रिद्धि-सिद्धि कैंटीन के मुकेश कुमार और श्री बालाजी फल-सब्जी भंडार के चिरंजीलाल सैनी शामिल रहे। नगरपालिका में आयोजित सम्मान समारोह में तीनों विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनिया जींद ने कहा कि नगर पालिका की ओर से इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य कस्बे को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के साथ व्यापारियों को भी अपने प्रतिष्ठानों की बेहतर सजावट के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में सामूहिक सहभागिता से सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल बनता है।0
0
Report
उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा उत्साह से आगे बढ़ी
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में मुख्यमंत्री हुए शामिल, उज्जैन भाजपा के देशव्यापी अभियान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के तहत उज्जैन नगर और ग्रामीण इकाई द्वारा पदयात्रा निकाली गई। खास बात यह रही कि इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए । यात्रा मुख्यमन्त्री की विधानसभा के शाहिद पार्क से सांदीपनि चौराहा तक निकाली गई। यात्रा प्रारंभ होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद पार्क पर आयोजित सभा को संबोधित किया। यात्रा उज्जैन शहर व ग्रामीण क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए。 कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य उमेश नाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, जितेंद्र पंड्या, तेज बहादुर सिंह, निगम सभापति कलावती यादव, यूडीए के अध्यक्ष रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
दमोह: सांसद राहुल सिंह के बाहर प्रदर्शन पर भाजपा ने ज्ञापन देकर मुकदमा की मांग
Damoh, Madhya Pradesh:सांसद बंगले के बाहर कांग्रेसियों के पुतला दहन मामले में भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग.. दमोह में रविवार को सांसद राहुल सिंह के बाहर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का मामला अब तूल पकड़ रहा है। सांसद राहुल सिंह ने भले ही पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई हो लेकिन भाजपा को ये सब रास नहीं आ रहा है और अब भाजपाइयों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एक लिखित ज्ञापन दिया है और प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। भाजपा नेताओं के मुताबिक कांग्रेसियों का तरीका ठीक नहीं था और अलोकतांत्रिक था जिस पर कार्यवाही होनी ही चाहिए।0
0
Report
अखिलेश यादव गोरखपुर से 2027 का शंखनाद, चौरीचौरा में चुनावी मंच सज रहा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को गोरखपुर पहुंचेंगे। अखिलेश यादव समाजवादी रथ पर सवार होकर एयरपोर्ट से चौरीचौरा तक करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस दौरान जगह-जगह स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। सपा इस दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के बड़े सियासी मंच के रूप में देख रही है। चौरीचौरा की धरती से अखिलेश यादव चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 नवंबर यानी बुधवार को गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में राजनीतिक दौरे पर रहेंगे। उनका निजी विमान सुबह करीब 11:45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से वह समाजवादी रथ पर सवार होकर चौरीचौरा के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट से चौरीचौरा तक करीब 20 किलोमीटर के रास्ते में सदर, ग्रामीण और चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से होकर उनका काफिला गुजरेगा। करीब दो घंटे की इस यात्रा के दौरान हर 200 मीटर पर स्वागत की तैयारी की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और जगह-जगह स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं। इसके बाद अखिलेश यादव चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवकहिया गांव पहुंचेंगे, जहां अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू सिंह हैं। 2027 के चुनाव पर नजर: पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव का कहना है कि चौरीचौरा की ऐतिहासिक धरती से अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। मंगलवार को समाजवादी रथ के गोरखपुर पहुंचने की तैयारी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लगातार बैठकें कर रहे हैं। अखिलेश यादव का यह दौरा केवल प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके जरिए पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी अपनी चुनावी जमीन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की रणनीति पर काम कर रही है। करीब साढ़े चार घंटे के गोरखपुर प्रवास के दौरान अखिलेश यादव का यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के लिए कितना सियासी असर छोड़ता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।0
0
Report
किशनगढ़ में देर रात क्रेटा कार में आग, दमकल ने बुझाईं लपटें
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अग्रसेन विहार में घर के बाहर खड़ी एक क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और बोनट बुरी तरह जल गया। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। गनीमत रही कि आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घर के बाहर खड़ी कार में आग लगने की घटना को लेकर साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।0
0
Report
Advertisement
