244221
अमरोहा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया , अमरोहा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2025 के अवसर पर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया . इस कार्यक्रम में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की . कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने वाले आमजन को गुलाब का फूल भेंट कर आभार व्यक्त किया गया और आमजन से सीटबेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
परतावल चौकी के सामने अचानक सड़क पर आए व्यक्ति से टकराई बाइक, चार वर्षीय बच्ची समेत चार घायल
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल पुलिस चौकी के सामने सोमवार शाम करीब 4 बजे सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टेम्पो की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पनेवा-पनई निवासी रुबीना (26), सदीफ़ून निशा और चार वर्षीय सालेहा खातून बरगदही मजार से दर्शन कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर चालक के पीछे दो महिलाएं और एक बच्ची सवार थीं। जानकारी के अनुसार, परतावल चौकी के बगल में कई महीनों से खड़े एक ट्रक के पास से कोटवा निवासी करीमुल्लाह उर्फ कल्ला अचानक सड़क पर आ गया। उसी समय गोरखपुर की ओर से आ रही हीरो डिलक्स बाइक (संख्या UP56 BH 9247) उससे टकरा गई। अचानक सामने आने के कारण बाइक चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और हादसा हो गया। हादसे में करीमुल्लाह उर्फ कल्ला के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं चार वर्षीय सलीहा खातून के सिर में भी चोट लगी है। रुबीना और सदीफ़ून निशा भी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीमुल्लाह उर्फ कल्ला शराब के नशे में था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही परतावल पुलिस मौके पर पहुंची और टेम्पो की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी परतावल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
सिकंदरा राव में बंबा में तैरता मिला शव, क्षेत्र में फैली
Kheria Kalan, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ हाथरस। सिकंद्राराऊ क्षेत्र के खेरिया पुल के निकट स्थित बंबा में सोमवार को एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को बंबा में तैरता देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को बंबा से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
झDALavyad me aanganbadi karmiyon ne sthayikaran sahit lamit maango ke liye andolan tez kiya
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी स्थाईकरण सहित लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। आज सैंकडो आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहले शहर में एक बड़ी रैली निकाली और उसके बाद मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट पहुंचकर दो घंटे से अधिक समय तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और भजन-गीत गाकर विरोध जताया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। सारे मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र होगा। जिलाध्यक्ष मंजू कारपेंटर ने बताया कि संगठन ने सरकार पर बार-बार आश्वासन देने लेकिन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि आंदोलन के दौरान वार्ता और जल्द समाधान का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ। इससे प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं में नाराजगी बढ़ रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन सेनेटरी नेपकिन वितरण का कार्य बंद कर इसे संबंधित विभाग को सौंपने की मांग की है। आईसीडीएस से जुड़े कार्यों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान, बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार 1 अप्रैल 2025 से सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्मिकों को ग्रेच्युटी का आदेश जारी करने और लंबित भुगतान करने की मांग भी उठाई गई है। आंगनबाडी कार्यकर्ताओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी 200 रुपए और शहरी क्षेत्रों में 750 रुपए भवन किराया दिया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार अधिक किराया देने के निर्देश दे चुकी है। कई कार्यकर्ताओं ने निर्धारित मानकों के अनुसार अधिक किराये पर भवन लिए हैं, लेकिन उन्हें एक वर्ष से भवन किराये का भुगतान नहीं मिला है। इसके अलावा सामुदायिक गतिविधियों, सीबीई, प्रोत्साहन राशि तथा राज्य और केंद्र सरकार से जुड़े अन्य लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण करने की भी मांग की गई है।0
0
Report
Advertisement
खाटूधाम में नए अफसरों ने बाबा श्याम के दरबार में कदम रखा
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में नवनियुक्त अधिकारियों ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर अपने कार्यकाल की शुरुआत की। इस अवसर पर व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। खाटूश्यामजी में नवनियुक्त थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ईओ सहदेव चारण तथा कनिष्ठ अभियंता पूरणमल कुमावत ने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन कर अपने नए कार्यभार की शुरुआत की। अधिकारियों ने बाबा श्याम से सफल, निष्पक्ष एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए आशीर्वाद और दुआएं मांगी। इसके बाद व्यापार मंडल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से तीनों अधिकारियों का साफा, श्याम दुपट्टा, पुष्पमाला एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी, मंत्री श्याम सुंदर पुनिया, कोषाध्यक्ष गिरीराज माटोलिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास, बेहतर कानून-व्यवस्था और जनहित के कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।0
0
Report
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन सैनी के जन्मदिन पर प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन सैनी के जन्मदिन पर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य, फूल सिंह मीणा, बीजेपी प्रदेश पदाधकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने पूर्व अध्यक्ष मदन सैनी को याद किया। इस मौके राठौड़ ने कहा कि मदन सैनी सरल और शांत स्वभाव के कार्यकर्ता थे। उनका जीवन हमेशा सादगीपूर्ण रहा। आज कार्यकर्ता उनके कार्यकाल को याद कर रहे हैं।0
0
Report
नंदकिशोर गोयनका के निधन पर संवेदना संदेश
Noida, Uttar Pradesh:नंदकिशोर गोयनका के निधन पर संवेदना संदेश0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद: उत्पाद विभाग के चार अफसरों पर FIR, मारपीट और अवैध वसूली का आरोप
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कानून के रखवालों पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्पाद विभाग की टीम पर चेकिंग के नाम पर गुंडागर्दी, मारपीट और राहगीर से लाखों रुपये की अवैध वसूली करने का एक गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में विभाग के एक-दो नहीं, बल्कि चार पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ हुलासगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस कार्रवाई के बाद से उत्पाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मामला हुलासगंज थाना क्षेत्र के चुहड़मल चौक का है। दरअसल नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मनीचक गांव निवासी अम्पु कुमार ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, 9 मार्च 2026 की सुबह जब वे चुहड़मल चौक के पास से गुजर रहे थे, तभी वाहन जांच के नाम पर उत्पाद विभाग की टीम ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि गाड़ी रोकने के बाद वहां तैनात अधिकारियों ने न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि पीड़ित के साथ जमकर मारपीट भी की। इतना ही नहीं, अधिकारियों ने पीड़ित का मोबाइल और गाड़ी की चाबी तक छीन ली और उनके सहयोगी के पास रखे 60 हजार रुपये जबरन निकाल लिए। पीड़ित अम्पु कुमार ने उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर रंजीता सिंह, एएसआई संतोष कुमार और नरदीप सिंह शामिल हैं। पीड़ित का आरोप बेहद चौंकाने वाला है। उनका कहना है कि मारपीट और 60 हजार रुपये छीनने के बाद भी अधिकारियों का मन नहीं भरा। उन्होंने पीड़ित को शराब के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इस केस से बचने के नाम पर डरा-धमकाकर पीड़ित से कुल 2 लाख 10 हजार रुपये की मोटी रकम वसूल ली गई। इस घटना के बाद पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाने के बाद डीएम छिरिड वाई भूटिया ने एडीएम के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मामले की जांच कराई गई। जांचोपरांत मामला सही पाए जाने के बाद उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर समेत चार अधिकारियों के खिलाफ हुलासगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। इधर पुलिस ने चारों नामजद अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। हालांकि, इस पूरे विवाद और लगे गंभीर आरोपों पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि मेरे और मेरे टीम पर लगाये गए सारे आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाले शराब तस्कर है। वे नहीं चाहते है कि इस इलाके ने कोई कार्रवाई हो। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषी अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
भीनमाल हत्याकांड: निष्पक्ष त्वरित जांच, परिवार को 50 लाख और सरकारी नौकरी की मांग
Jaipur, Rajasthan:भीनमाल : अभय राजपुरोहित हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र, न्यायिक जांच समिति गठन और त्वरित जांच की मांग, पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग, दोषियों को कठोर सजा दिलाने की उठाई मांग। भीनमाल सिरोही जिले के आमलारी गांव निवासी अभय राजपुरोहित हत्याकांड की निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी जांच की मांग को लेकर सोमवार को भीनमाल में विप्र फाउंडेशन एवं ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अभय राजपुरोहित की हत्या से ब्राह्मण समाज सहित पूरे प्रदेश में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों ने इस घटना को कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच समिति गठित करने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी को राजकीय सेवा में स्थायी नियुक्ति तथा दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई कर कठोरतम सजा दिलाने की मांग भी उठाई। ज्ञापन सौंपने के दौरान दिनेश कुमार दवे, मानाराम पुरोहित, रमेश शर्मा, वासुदेव अवस्थी, जगदीश रामावत, रमेश दवे, जवाहर पुरोहित, करणाराम पुरोहित, प्रेमसिंह राजपुरोहित, माधव ठाकुर सहित विप्र फाउंडेशन एवं ब्राह्मण समाज के अनेक पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
नंद किशोर गोयनका का निधन, Subhash Chandra समेत समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। श्रद्धेय नंद किशोर जी ने सेवा, सादगी, मानवीय मूल्यों और समाजहित को अपने जीवन का ध्येय बनाया। राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ उन्होंने अपने सिद्धांतों एवं मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। वैश्य समाज के संगठन, सामाजिक समरसता तथा अग्रोहा धाम के विकास में उनका अमूल्य योगदान सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। उनका प्रेरणादायी जीवन समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा। इस दुःख की घड़ी में गोयनका परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।0
0
Report
Datia विधानसभा उपचुनाव के नामांकन रैली में Narottam Mishra भावुक, Ashutosh Tiwari समर्थक
Noida, Uttar Pradesh:Madhya Pradesh: BJP leader Narottam Mishra gets emotional during the nomination rally of BJP candidate from Datia, Ashutosh Tiwari, ahead of the Datia by-elections.0
0
Report
संभल: 54 लाख घोटाला, DPMU पद पर नियुक्ति पर बवाल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। 54 लाख के गवन के मामले में फंसे रिटायर्ड DIOS के DPMU पद पर नियुक्ति का हैरान करने वाला मामला. माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने मामले की जानकारी के बाद DM अंकित खंडेलवाल को भ्रष्टाचार के मामले में फंसे श्यामा कुमार को DPMU पद से हटाए जाने के निर्देश जारी किए. 54 लाख के भ्रष्टाचार के मामले में फंसे रिटायर्ड DIOS श्यामा कुमार को नियमों को दरकिनार कर DPMU जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने से उठ रहे हैं सवाल. DPMU श्यामा कुमार प्रधानाचार्य पद पर तैनाती के दौरान मूल सेवा पंजिका में वेतन निर्धारण की गलत एंट्री कर 53 लाख 98 हजार 908 की धनराशि हड़पने के मामले की जांच में फंसे हैं. संभल जनपद में अधिकारियों के भ्रष्टाचार के मामलों के चलते सरकारी सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं. DPO चंद्रभूषण यादव के 64 लाख के भ्रष्टाचार, DPRO सी पी सिंह की रिश्वत खोरी के चर्चित मामले समेत भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आ चुके हैं. शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर शिकंजा कसने की बात कही है.0
0
Report
Advertisement
द्वारका IG अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई जेरियाट्रिक OPD शुरू
New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-9 स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अलग से जेरियाट्रिक ओपीडी का शुभारंभ किया गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से बुजुर्ग मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द इलाज मिल सकेगा। नई ओपीडी का उद्घाटन दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह और पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि यह विशेष ओपीडी बुजुर्गों के इलाज को अधिक सरल, तेज और सुविधाजनक बनाएगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस जेरियाट्रिक ओपीडी में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा दी जाएगी, जिससे उन्हें कम समय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इस पहल का अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग मरीजों और उनके परिजनों ने भी स्वागत किया।0
0
Report
यमुनानगर में सास की तेरहवीं के दौरान हरप्रीत कौर की संदिग्ध मौत, जांच शुरू
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर में एक दर्दनाक और संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जिस घर में सास की तेरहवीं की रस्म निभाई जा रही थी, उसी घर में 30 वर्षीय हरप्रीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीओ : हरप्रीत कौर की शादी वर्ष 2016 में गांव बेड़थल निवासी राजीव चौहान से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज और घरेलू विवादों को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले भी उसके साथ मारपीट हुई थी। रविवार को सास की तेरहवीं में मायके वाले भी शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान भी हरप्रीत के साथ विवाद हुआ। परिवार उसे अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन समझाइश के बाद वापस लौट गया। रात करीब 10 बजे हरप्रीत ने अपने भाई से फोन पर बात की। इसके कुछ देर बाद उसकी बेटी ने वीडियो कॉल कर बताया कि मां की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें लगातार उल्टियां हो रही हैं। परिजन तुरंत यमुनानगर पहुंचे, लेकिन तब तक हरप्रीत को निजी अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीओ : मायके पक्ष का आरोप है कि हरप्रीत को जहरीला पदार्थ दिया गया या ऐसी परिस्थितियां बनाई गईं, जिनसे उसकी मौत हुई। पुलिस ने पति राजीव चौहान, ननद डॉली, ननद रीतू और देवरानी नेहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट : हरदेव सिंह, मृतका के पति। बाइट : सुनीता देवी, मृतका की मां।0
0
Report
कैमूर में रील पर पुलिस रेड: पिस्तौल नहीं, लाइटर निकला
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले में एक सोशल मीडिया रील पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई अब प्रशासन के लिए गले की फांस बन गई है। दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का कथित पिस्तौल के साथ रील बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आधी रात को भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव मोहम्मद फिरोज राईन के घर पर छापेमारी की। हालांकि, पुलिसिया कार्रवाई के बाद जो सच सामने आया, उसने पूरे मामले को पलट कर रख दिया। वह कथित हथियार असल में पिस्तौल नहीं, बल्कि पिस्तौल के आकार का एक सिगरेट लाइटर था। इस पुलिसिया रेड को असंवैधानिक और प्रताड़ना बताते हुए वामपंथी संगठनों और अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैमूर कलेक्ट्रेट भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रखी। बाद में भभुआ एसडीएम और डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और जाम खुलवाया। माले नेता फिरोज राईन और किसान सभा के प्रांतीय सचिव अशोक बैठा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना किसी जांच या वारंट के आधी रात को घर में घुसकर अभद्र व्यवहार किया और उनके भाई को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में वह लाइटर भी दिखाया, जिसे पुलिस पिस्तौल समझ बैठी थी। कार्यकर्ताओं ने नए एसपी से मांग की है कि बिना पुख्ता जांच के इस तरह की दमनकारी कार्रवाई करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए।0
0
Report
Advertisement
