244235
गजरौला के नॉर्दर्न इंडिया सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में रही नवरात्र उत्सव की धूम
Gajraula, Uttar Pradesh:कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राकेश मोहन गर्ग ने बताया कि आज भी समाज में बुराइयां विद्यमान हैं। उनको मिटाने और धर्म की स्थापना के लिए दुर्गा और काली जैसे अवतारों की जरूरत है। विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के द्वारा जहां बच्चों को उनकी संस्कृति से परिचित कराया गया। वहीं बच्चों को इतिहास से भी अवगत कराया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत ने पैदल कोडमदेसर भैरव मंदिर दर्शन किये; स्वागत मिला
Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से खबर डिप्टी मेयर बनने के बाद भी पंकज गहलोत की सादगी बरकरार बीकानेर से पैदल यात्रा करते हुए कोडमदेसर भैरव मंदिर पहुंचे पंकज गहलोत मित्र मंडली के साथ जयकारे लगाते हुए पैडल निकले डिप्टी मेयर रास्ते में जगह-जगह लोगों ने दी बधाइयां, पंकज गहलोत का किया स्वागत डिप्टी मेयर बनने के बाद पहली बार कोडमदेसर भैरव मंदिर के दर्शन के लिए पैदल यात्रा मित्रों के साथ आम श्रद्धालु की तरह पैदल चलते नजर आए पंकज गहलोत कोडमदेसर भैरव मंदिर पहुंचकर भैरव बाबा के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना0
0
Report
यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath ने पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी. उन्होंने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की ऐसी अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उनका चिंतन आज भी समावेशी, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का प्रेरणास्रोत है.0
0
Report
Gas cylinder से आग: सबंंग के दसग्राम कॉलाबागान में घर जलकर एक युवक घायल
Kharagpur, West Bengal:Gas लिकेज के जेरেই आग? सबंग के दसग्रাম, कॉलाबागान क्षेत्र में गैस सिलिंडर से आग लगने के कारण घर में धुआं और लपटें उठीं। रात के वक्त रसोई चल रही थी, अचानक गैस सिलिंडर में आग लगने से परिवार के सदस्य बाहर भागे। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की पर flames blankets के समान flames लगभग एक घंटे तक जलते रहे। दमकल ने देर से पहुँचकर आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन इस घटना में হাসिबुल मल्लिक नामक युवक घायल हो गया, जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारम्भिक सूचना के अनुसार गैस लिकेज ही आग का कारण हो सकता है। रात की अंधेरी गलियों में कॉलाबागान क्षेत्र में इस घटना ने लोगों में दहशत फैलाकर रख दी।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में महिला सुरक्षा के लिए हाई-लेवल मीटिंग, चोकसी, पुलिस तैनाती की तैयारी
Muzaffarpur, Bihar:हाल ही के दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों में जिस तरह से छात्राओं और महिलाओं के साथ छेरखानी की घटनाएं घटित हुई है, उसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और इसके लिए मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद देर शाम मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी के साथ एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है और कई घंटो तक चली हाई लेवल मीटिंग के बाद कई दिशा निर्देश जारी किए गए. साथ ही मीटिंग के दौरान सख्त निर्देश जारी किए गए कि लापरवाही करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. दरअसल हाल के दिनों में बिहार के जमुई, समस्तीपुर, लखीसराय, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर जिले में एक के बाद एक महिलाओं के साथ घटना घटित हुई है. उसके बाद अब पुलिस मुख्यालय महिला सुरक्षा को लेकर सख्त नजर आ रही है, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से बिहार के सभी जिले के पुलिस कप्तान को महिला सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति बनाने का निर्देश जारी किया गया है ताकि छात्राएं निर्भीक होकर स्कूल और कॉलेज जा सकें और महिलाएं निर्भीक होकर अपने घरों से बाहर निकल सकें और उनके साथ किसी तरह की कोई अनहोनी न हो. मुख्यालय का निर्देश के बाद देर शाम मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई. इस हाई लेवल मीटिंग में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी सहित तमाम डीएसपी इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्ष मौजूद रहे. साथ ही इस हाई लेवल मीटिंग के दौरान पुलिस दीदी भी मौजूद रही. हाई लेवल मीटिंग को लेकर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हाल के दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों में जिस तरह से महिलाओं के साथ घटना घटित हुई है, उसके बाद अब महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आज जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ एक बड़ी बैठक की गई है जिसमें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई है. वही इस चर्चा के दौरान स्कूल और कॉलेज वाले इलाके में विशेष चोकसी वर्तने का निर्देश सम्बंधित पुलिस अधिकारियो को दिया गया है. जबकि भीड़ भार वाले इलाके जैसे मॉल, बाजार और जहां पर महिला, युवती और छात्राओं की अत्यधिक भीड़ होती है वहां पर महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी. पुलिस दीदी और स्थानीय थाना आपस में सामंजस्य बैठा कर लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आएंगे. वहीं थाने की गस्ती को भी अलर्ट मोड में रखा गया है जिसकी निगरानी अब डीएसपी रैंक के अधिकारी के द्वारा किया जाएगा और जरूरत के अनुसार वरीय अधिकारी भी शहर में निकल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे.0
0
Report
नवादा के हिसुआ में नौ युवकों ने शैलेंद्र कुमार पर हमला, चाकू-गोली की धमकी
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित महिला कॉलेज के पास रात भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी के भाई शैलेंद्र कुमार पर हमला कर दिया गया। शैलेंद्र के अनुसार, वह बाइक से नगर परिषद उपाध्यक्ष के घर जा रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक से पहुंचे करीब नौ युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने पिस्टल से भी हमला किया और चाकू व ब्लेड से वार किया। शैलेंद्र ने बताया कि हमलावरों ने उनके भाई धर्मेंद्र का नाम लेकर गोली मारने की धमकी दी। सभी ने चेहरे ढक रखे थे। घटना के बाद जख्मी को हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जानकारी पर डीएसपी सुरेश प्रसाद और थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टर और जख्मी से जानकारी ली। बेहतर इलाज के लिए शैलेंद्र को नवादा रेफर किया गया। डीएसपी के अनुसार युवक खतरे से बाहर है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। डीएसपी ने कहा चाकू मारी गई है. ब्लड भी मारी गई है. नौ लोग शामिल थे पूरे मामला की जांच की जा रही है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर हरदिया मेले से अपहृत नाबालिग की पटना में बरामदगी, देहव्यापार नेटवर्क का पर्दाफाश
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के हरदिया मेला से अपहृत नाबालिग बच्ची को पुलिस ने पटना से सकुशल बरामद कर लिया. बरामद नाबालिग बच्ची के खुलासे के बाद पुलिस के देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा करते हुए पटना और मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर महिला समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं छापेमारी के दौरान गायब एक और दूसरी नाबालिग बच्ची को भी बरामद किया गया है. मुजफ्फरपुर के हरदिया मेला से गायब नाबालिग बच्ची के बरामदगी के बाद पूछताछ के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ और पुलिस ने नाबालिग बच्ची के चौकाने वाली बयान के बाद कई ठिकानों पर छापेमारी कर एक बड़े नेटवर्क का उद्भेदन किया और इस धंधे में शामिल दो महिलासह 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पूरे मामले को लेकर बताया कि फरबरी माह कथैया थाना क्षेत्र से हरदिया मेला में से एक बच्ची गायब हो गई थी और उसको लेकर कथैया थाना में अपहरण का केस दर्ज किया गया था. जिसके के बाद बच्ची की बरामदगी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार काम कर रही थी, ग्रामीण एसपी के अनुश्रवण और पश्चिमी-01 एसडीपीओ के नेतृत्व में बनाई गई और विशेष टीम में शामिल कथैया थाने की पुलिस लगातार तकनीकी जांच के अधार पर काम कर रही थी. इसी बीच मिली सूचना के आधार पर पटना के रामकृष्ण नगर इलाके में छापेमारी की, जहां से अपहृत नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया और पुलिस ने मौके से मामले में संलिप्त एक महिला समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया. बच्ची से पूछताछ में सामने आया कि बच्ची को पहले मुजफ्फरपुर लाया गया था. यहां उसे कथित तौर पर अवैध देह व्यापार में धकेल दिया गया. कुछ दिनों बाद उसे पटना भेज दिया गया. बच्ची से पूछताछ के बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिले और उसकी निशानदेही और गिरफ्तारी से पूछताछ के आधार पर मुजफ्फरपुर में भी अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई. जिसके बाद यहां से भी एक महीला और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया. पटना के रामकृष्ण नगर से पुलिस ने बिट्टू कुमार, शमीता कुमारी, सुजीत कुमार और मकान मालिक गिरिजा यादव को गिरफ्तार किया. इसके बाद मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की ओपी इलाके में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी कर अनीता कुमारी, आशीष कुमार और भूषण झा को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से पूछताछ और जांच के दौरान बच्ची को बंधक बनाकर अवैध देह व्यापार कराने की बात सामने आई. पुलिस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. पुलिस की छापेमारी के दौरान एक अन्य जगह से जिले से गायब एक दूसरी नाबालिग बच्ची को भी बंधक से मुक्त कराया गया. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि दूसरी बच्ची को किस तरह वहां लाया गया था और इस नेटवर्क में कौन कौन लोग शमिल हैं. वहीं मुजफ्फरपुर में छापेमारी के दौरान कुछ मकान मालिक फरार मिले हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. एसएसपी ने बताया कि मामले में आगे की जांच और कार्रवाई अभी जारी है और जल्द ही कुछ और खुलासा होगा.0
0
Report
Advertisement
मुकेश नर्सिंगहोम में डॉक्टर की लापरवाही से गई,अग्निवीर में भर्तीजवान की मौत,दीपावली पर होनीथी,जोइन
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... हॉस्पिटल में आर्मी के जवान की मौत एंकर.... जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के कैराना रॉड पर स्थित मुकेश नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक नोजवान की मौत हो गयी। म्रतक युवक की आर्मी की भर्ती प्रकिया पूरी हो गयी थी। जवान की मौत के बाद परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि पेट के दर्द के बाद बीपी डाउन होने पर ऑपरेशन किया है । ...... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी मैं कैराना रोड स्थित मुकेश नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही से एक नवयुवक के दर्दनाक मौत हो गई। वही म्रतक युवक के परिजनों ने पेट में दर्द होने की शिकायत पर भर्ती किया था।जहां उसका बीपी डाउन हो गया।और आरोप है कि फिर डॉक्टर ने बिना जांच पड़ताल किए उसका जल्दी बाजी में ऑपरेशन कर दिया।जहा ऑपरेशन करने के दौरान युवक की मौत हो गई। म्रतक युवक आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत का रहने वाला सावन पुत्र धर्मवीर बताया गया है।जहा म्रतक सावन युवक आर्मी (अग्निवीर )में भर्ती हो गया था। जिसकी दीपावली के समय जॉइनिंग होनी थी। पेट में दर्द होने के बाद परिजनों द्वारा किए गए, भर्ती और डॉक्टर की लापरवाही के चलते आर्मी कै होने वाले जवान ने जान गवा दी।घटना के बाद परिजनों ने जमकर हॉस्पिटल पर हंगामा किया है।और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।घटना के दौरान हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सावन की अग्निवीर मैं भर्ती हो गया था।और बस जॉइनिंग करना रह गया था। बाइट ... म्रतक का बड़ा भाई वही इस मामले में मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची है पीड़ितों के द्वारा शिकायत करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नोडल अधिकारी की टीम मामले की जांच पड़ताल करेगी और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाइट ... डॉक्टर दीपक चोधरी नोडल अधिकारी ....आपको बता दे,की एक बार फिर डॉक्टर की लापरवाही के चलते जहां एक परिवार ने अपना नौजवान बेटा को गवा दिया है वहीं दूसरी ओर डॉक्टर की लापरवाही से ही देश की सेवा करने वाला एक जवान लापरवाही की भेंट चढ़ गया है।0
0
Report
खाद्य विभाग ने पान राज और सितार पान मसाला पर बिक्री-भंडारण प्रतिबंध लगाया
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पान मसाला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद पान राज पान मसाला और सितार पान मसाला के विक्रय और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 22 अप्रैल 2026 को दोनों पान मसालों के नमूने लिए थे। नमूनों को जांच के लिए रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों उत्पादों को असुरक्षित पाए जाने पर विभाग ने इन पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई की। अब जिले में इन दोनों पान मसालों की बिक्री और स्टॉक रखने वालों पर विभाग की नजर रहेगी। प्रतिबंध के बावजूद किसी दुकान या प्रतिष्ठान में दोनों उत्पाद बिकते या भंडारित मिले तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बाद पान मसाला कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है。0
0
Report
बस्तर में इंद्रावती नदी उफान पर, खाटीगुड़ा डैम के गेट खुलने के बाद तटीय इलाकों में हाई अलर्ट; SDRF त
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग में लगातार जारी मूसलाधार बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। पड़ोसी राज्य ओडिशा में भारी आवक के बाद खाटीगुड़ा डैम के गेट खोले जाने से नदी में जलप्रवाह अचानक तेज हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए संवेदनशील घाटों पर SDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी तटों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
बहराइच में 6 साल के बच्चे को सांप ने डसा, परिवार में मातम
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: घर में सो रहे 6 साल के मासूम को सांप ने डसा, मौत से परिवार में कोहराम बहराइच. थाना खैरीघाट इलाके के रायपुर थालिया गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घर में सो रहे 6 साल के मासूम बच्चे को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक के चाचा संवारी लाल गौतम ने बताया कि मृतक उनका भतीजा है। जिसका नाम रितेश कुमार है और उम्र 6 साल है। उसके पिता का नाम जगन्नाथ कुमार है. परिजनों के अनुसार रितेश घर के अंदर सो रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते और उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि उनका गांव रायपुर थैलिया है। थाना खैरी घाट सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
जयपुर पहुंचे BJP के नए प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, स्वागत समारोह
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया पहुंचे जयपुर。 राजस्थान बीजेपी के प्रभारी बनने के बाद पहली बार आए है जयपुर。 वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से जयपुर पहुंचे भाटिया。 भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राजेश मंगल भी पहुंचे जयपुर प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया के साथ दिल्ली से जयपुर पहुंचे राजेश मंगल संजय भाटिया का बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित बीजेपी कार्यकताओं ने किया स्वागत संजय भाटिया ने कहा - मेरी जड़े राजस्थान से जुड़ी है सब मिल कर काम करेंगे 1-2-1 संजय भाटिया0
0
Report
बुटवा जंगल में 21 वर्षीय संजय कुमार खैरवार का नरकंकाल मिला, परिजनों में हलचल
Singrauli, Madhya Pradesh:बुटवा के जंगल में मिला 21 वर्षीय युवक का नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी. चितरंगी थाना क्षेत्र का मामला, बुटवा के घने जंगलों में मिला युवक का नरकंकाल. मृतक की पहचान बुटवा निवासी 21 वर्षीय संजय कुमार खैरवार (पिता बली खैरवार) के रूप में हुई. 21 अप्रैल को अचानक घर से हुआ था गायब, 24 अप्रैल को परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट. परिजनों के अनुसार मानसिक विक्षिप्त था मृतक युवक. कंकाल मिलने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल. पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा, मौत के कारणों की पड़ताल जारी0
0
Report
Advertisement
बाघ ने वृद्ध को किया हमला; गंभीर घायल, नागपुर रेफर
Seoni, Madhya Pradesh:बाघ ने किया वृद्ध पर हमला सिवनी जिले के कुरई विकासखंड अंतर्गत खेत के पास भैंस चराते समय 65 वर्षीय वृद्ध के ऊपर बाघ ने हमला बोल दिया। बाघ के हमले से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए कुरई अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें नागपुर रेफर कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार टेकचंद अवथरे ग्राम चिखली उम्र 65 वर्ष भैंस चराते समय अपने खेत के पास मौजूद बाघ ने सामने से अटैक किया। बाघ के हमले से वृद्ध ने अपने आप को बचाया। वही भाग जब जंगल की ओर भाग गया तब गंभीर रूप से घायल वृद्ध किसी तरह गांव पहुंचा जहां परिजनों ने उपचार के लिए कुरई अस्पताल लेकर पहुंचे यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुरई से नागपुर रैफर किया गया0
0
Report
सिवनी में अवैध महुआ शराब निर्माण बंद, चार क्विंटल से अधिक लहान नष्ट
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ डूण्डासिवनी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बाम्हनदेही और जंगलटोला के जंगलों में पुलिस ने दबिश देकर नाले किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखा करीब 4 क्विंटल 5 किलो महुआ लहान नष्ट किया है। मौके से शराब बनाने की भट्टी और मटके भी बरामद किए गए हैं। वीओ-1: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सिवनी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में डूण्डासिवनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बाम्हनदेही और जंगलटोला के जंगल में नाले के किनारे अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है। वीओ-2: सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। जंगल में नाले के किनारे झाड़ियों की तलाशी लेने पर ड्रम और डिब्बों में छुपाकर रखा गया करीब 4.05 क्विंटल महुआ लहान बरामद हुआ। इसके साथ ही शराब बनाने की भट्टी और मटके भी पुलिस के हाथ लगे। वीओ-3: पुलिस ने मौके पर ही बरामद महुआ लहान और शराब बनाने की सामग्री को विधिवत नष्ट कर दिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने वाले आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। वीओ-4: पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में डूण्डासिवनी पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई0
0
Report
सिवनी में अवैध शराब के बड़े जखीरे पर पुलिस की दबिश, आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में अवैध शराब के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खंडहर मकान में छिपाकर रखी गई करीब 362 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शराब को आगामी त्यौहारों और 2 अक्टूबर के दौरान ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था। सिवनी के गंज वार्ड में रेलवे लाइन किनारे एक खंडहर मकान में कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खंडहर मकान में बिक्री के लिए भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास कर रहे 26 वर्षीय अमन राय को पकड़ लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर खंडहर मकान की तलाशी ली गई, जहां खाकी कार्टूनों में कुल 42 पेटी शराब बरामद हुई। इसमें 33 पेटी देशी प्लेन शराब, 7 पेटी देशी मसाला शराब, मैकडॉवेल नंबर-1 रम के 48 नग और ओल्ड मोंक रम की 12 बोतलें शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब की कुल मात्रा 362 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 71 हजार 280 रुपये है। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग शराब दुकानों से शराब एकत्रित कर आगामी त्यौहारों और 2 अक्टूबर के दौरान ऊंचे दामों पर बेचने के लिए जमा करने की बात बताई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमन राय के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से आबकारी एक्ट के दो और जुआ एक्ट के तीन मामलों समेत कुल सात आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।0
0
Report
Advertisement
