Back
कांवड़ यात्रा के दौरान गुलदार का हमला: 8 वर्षीय अनिकेत की हालत स्थिर
VAVINEET AGARWAL
Feb 14, 2026 17:15:41
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा जनपद के गांव दड़ियाल निवासी आठ वर्षीय भोले अनिकेत पर कांवड़ यात्रा से हरिद्वार से लौटते समय बिजनौर जनपद के नहटौर कोतवाली रोड पर गांव दरबारपुर के पास अंधेरे का फायदा उठाकर घाट लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया, गनीमत ये रही कि कांवड़ियो का जत्था साथ होने की वजह से तेंदुआ 8 वर्षीय शिवभक्त अनिकेत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया। अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव दड़ियाल निवासी आठ वर्षीय अनिकेत पर कांवड़ यात्रा से लौटते समय गुलदार ने हमला कर दिया। घटना शुक्रवार तड़के बिजनौर जनपद के नहटौर कोतवाली रोड पर गांव दरबारपुर के सामने की है, जहां हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के जत्थे पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक धावा बोल दिया। दीपेंद्र कुमार का पुत्र अनिकेत, जो कक्षा दो का छात्र है, परिजनों के साथ कांवड़ ला रहा था। अचानक हुए हमले में गुलदार के पंजों से उसके हाथ और पेट पर गहरे घाव हो गए और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर अन्य शिवभक्त मौके पर दौड़े तो गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस ने घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई। शनिवार को जत्थे के साथ हसनपुर पहुंचने पर घटना की जानकारी सामने आई, ग्रामीणों ने कांवड़ मार्ग पर गुलदार की बढ़ती सक्रियता पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल वन विभाग की टीम तैनात कर गुलदार को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 14, 2026 18:30:350
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 14, 2026 18:30:180
Report
0
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 14, 2026 18:16:440
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 14, 2026 18:16:240
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 14, 2026 18:16:070
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 14, 2026 18:15:470
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 14, 2026 18:15:250
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 14, 2026 17:46:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 14, 2026 17:45:580
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 14, 2026 17:45:370
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 14, 2026 17:45:140
Report