Back
हसनपुर में रसोई गैस किल्लत से उपभोक्ताओं का उग्र प्रदर्शन
VAVINEET AGARWAL
Mar 25, 2026 10:47:46
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा, जहां लोगों ने सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया
अमरोहा जनपद के हसनपुर में बुधवार सुबह रसोई गैस की भारी किल्लत ने लोगों को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया। कई दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं ने खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। जाम लगते ही सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन बी आर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए जाम खुलवाया। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम हसनपुर से वार्ता की और गैस एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश दिलवाए।
दिग्विजय सिंह भाटी ने कहा कि समय पर बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को भी कई-कई दिन लाइन में लगना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया और लोगों को इसी तरह परेशान होना पड़ा, तो भारतीय किसान यूनियन बी आर अंबेडकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी और दोबारा जाम लगाने से भी पीछे नहीं हटेगी।
वहीं गैस एजेंसी संचालक ने सप्लाई में दिक्कत का हवाला देते हुए स्थिति को सामान्य करने का दावा किया, लेकिन उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि अन्य एजेंसियों पर वितरण सुचारू है, जबकि यहां उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर लोग शांत हुए और जाम खोल दिया गया। इसके बाद गैस वितरण शुरू हुआ, जहां सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। प्रशासन ने एजेंसी संचालक को व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KBKuldeep Babele
FollowMar 25, 2026 11:47:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 25, 2026 11:47:130
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 25, 2026 11:47:000
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 25, 2026 11:46:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 25, 2026 11:46:000
Report
JPJai Pal
FollowMar 25, 2026 11:45:36Haldwani, Uttar Pradesh:अंबेडकर जयंती पर BJP की मेगा तैयारी!
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 25, 2026 11:45:280
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 25, 2026 11:45:140
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 25, 2026 11:38:57145
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 25, 2026 11:38:13239
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 25, 2026 11:37:58377
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 25, 2026 11:37:43201
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 25, 2026 11:37:24252
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 25, 2026 11:37:09381
Report