Back
हुड्डा का आरोप: पंचकूला FD घोटाला बीजेपी सरकार की फेक्ट्री, उच्चस्तरीय जांच की मांग
VRVIJAY RANA
Mar 25, 2026 11:47:13
Chandigarh, Chandigarh
पंचकूला नगर निगम FD घोटाले पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी प्रतिक्रिया
कहा- घोटालों की फेक्ट्री है बीजेपी की सरकार, होनी चाहिए उच्चस्तरीय जांच
चंडीगढ़, 25 मार्च । भाजपा सरकार में विकास का बेशक एक भी काम ना होता हो, लेकिन रोज नए-नए घोटाले जरूर होते हैं। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। पंचकूला नगर निगम में सामने आए 160 करोड़ रुपये के FD घोटाले पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा, “यहां फर्जी FD कागजात जमा कर जनता के करोड़ों रुपये चट कर दिए गए। इतना बड़ा घोटाला सरकारी मिलीभगत के बिना संभव ही नहीं है। इसलिए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में इससे पहले भी अनगिनत घोटाले हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “590 करोड़ के IDFC घोटाले के बाद अब पंचकूला नगर निगम में भी ऐसा ही घोटाला सामने आया है। मंडियों में आलू खरीद भावांतर के नाम पर भी घोटाला जारी है। इसके अलावा नदिया- जंगल-पहाड़ भी नही छोड़े गए सरकारी संरक्षण में माफिया ने तक़रीबन मोरनी डिवीज़न व यमुनानगर डिवीज़न में पिछले तीन-चार महीने में सेकड़ों करोड़ के ख़ैर के कीमती पेड़ चोरी हो चुके हैं ।
हुड्डा ने जोर देकर कहा कि इन सभी घोटालों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि जनता के पैसे की लूट रुके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 25, 2026 13:04:48Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:Bhopal
मुस्लिम स्कॉलॉलर और AIMIM नेता तौक़ीर निजामी को बयान देना पड़ा महंगा
AIMIM ने पार्टी से किया टर्मिनेट
कुछ दिन पहले तौकीर निजामी ने दी थी ईद पर मुसलमानों को मुसलमानों से ही सामान खरीदने की सलाह
पार्टी ने आइडियोलॉजी के खिलाफ बताया बयान
0
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 25, 2026 13:04:400
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 25, 2026 13:04:250
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 25, 2026 13:03:320
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 25, 2026 13:03:180
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 25, 2026 13:02:590
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 25, 2026 13:02:430
Report
OBOrin Basu
FollowMar 25, 2026 13:02:250
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowMar 25, 2026 13:02:020
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 25, 2026 13:01:280
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 25, 2026 13:00:210
Report
452
Report
434
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 25, 2026 12:49:28644
Report