Back
ASI पर हत्या का आरोप: अंबाला के गांव में अमन की मौत के बाद तहलका
AKAMAN KAPOOR
Mar 25, 2026 11:37:43
Ambala, Haryana
अंबाला के गांव हिम्मतपुरा के 23 साल के अमन का शव नाले में मिलने के मामले में पुलिस ने अपने ही एएसआई पर मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। अमन और उसके साथी अशोक को ASI मोहनलाल ने 21 तारीख की आधी रात को सार्वजनिक रूप से शराब पीते हुए पकड़ा था, इसके बाद दोनों युवकों को थाने लाया गया। आरोप है कि मेडिकल के बहाने अशोक को मोहन लाल वापस नागरिक अस्पताल ले गया और उसे छोड़ दिया लेकिन अमन दो दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचा और उसका शव दो दिन बाद नाले में मिला। अमन पेशे से इलेक्ट्रीशियन था और उसका दोस्त अशोक पेंटर था। अशोक की मां लाइफलाइन अस्पताल में एडमिट थीं। थाने में भी उनके साथ मारपीट की बात परिजनों ने बताई। देर रात अंबाला छावनी के पुलिस कर्मियों ने अशोक को मेडिकल करने की बात कही और उसे अपने साथ ले गए लेकिन बीच रास्ते ही उसे छोड़ दिया गया। सुबह 3:00 बजे अमन के घर फोन करके कहा गया कि उनका बेटा थाने में है उसे आकर ले जाएँ, लेकिन परिजन थाने पहुंचे तो उन्हें वापस लौटा दिया गया कि अमन थाने से जा चुका है। परिजनों को बाद में सूचना मिली कि अमन का शव नाले में मिला है और परिजन ASI मोहन लाल पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले में ASI मोहन लाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव के पोस्टमार्टम तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 12:46:150
Report
139
Report
155
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 25, 2026 12:37:37Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर के रामपुर गांव के रकबे के खसरा नम्बर 864 पर पूर्व से ही कब्जा व निर्माण है अब मौजूदा स्थिति मे इस प्रॉपर्टी पर बजाज बाइक की एजेंसी है और पिछली तरफ मकान बने हुए है. इस जमीन का मौजूदा रेट =50 हजार रूपये गज है
143
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 25, 2026 12:37:27102
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 25, 2026 12:37:0660
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 25, 2026 12:36:54195
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 25, 2026 12:36:2157
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 25, 2026 12:35:55167
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 25, 2026 12:35:42201
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 25, 2026 12:35:21197
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 25, 2026 12:34:55200
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 25, 2026 12:34:3087
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 25, 2026 12:34:1195
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 25, 2026 12:31:45218
Report