244235
भारतीय किसान यूनियन असली ने की गांव-गांव सभाएं
Gajraula, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन असली के जिला प्रवक्ता नरेश चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को गांव-गांव जाकर सभाएं की गईं। संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। यूनियन ने गन्ना विभाग की विवादित नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। 17 सितंबर को गन्ना विकास परिषद कार्यालय धनौरा की तालाबंदी की जाएगी। गन्ना विभाग अमरोहा अभी विवादित गन्ना वैरायटी 05009 और 05011 की स्थिति साफ नहीं कर रहा है। इसके विरोध में 17 सितंबर को गन्ना परिषद धनोरा में प्रदर्शन होगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा के व्यापार-उद्योग ठप, बेरोजगारी बढ़ी और अपराध खतरनाक बढ़े
Kaithal, Haryana:सरकार की गलत नीतियों से लगातार हरियाणा में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है- बजरंग गर्ग हरियाणा में गांव स्तर पर छोटे व मध्यम उद्योग लगभग 70 प्रतिशत बंद हो चुके हैं- बजरंग गर्ग हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ने के कारण प्रदेश में नशा व अपराध बढ़ा है- बजरंग गर्ग हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा व्यापारी व उद्योगपतियों से लूटपाट, हत्या, फिरौती की वारदातें की जा रही है- बजरंग गर्ग कैथल में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों से जेल और विदेश में बैठे बदमाशों द्वारा फिरौती मांगी जा रही है। कॉल आते हैं कि इतने रुपए तैयार रखना। ऐसी स्थिति हरियाणा के अंदर इस समय बनी हुई है। जेलों में अपराधियों के पास मोबाइल कहां से आते हैं, ऐसे में लगता है कि जेलों के प्रशासन की मिलीभगत है। वो भी घुसपैठ में शामिल हैं। गर्ग ने कहा कि अगर किसी जेल से बदमाशों का व्यापारियों के पास कॉल आता है तो सरकार को चाहिए कि संबंधित जेल के प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। जेल तो अपराध का अड्डा बन गई हैं। बजरंग दास गर्ग रविवार को व्यापार मंडल की ओर से सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रामकुमार बंसल को संगठन का जिला प्रधान नियुक्त किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम के एक कार्यक्रम में कई जिलों की पुलिस लगा दी जाती है। थाने व चौकी खाली हो जाते हैं। पुलिस की सुरक्षा जनता के लिए है। अगर जनता की सुरक्षित नहीं तो फिर ऐसी सुरक्षा का क्या फायदा है। अपराधियों के साथ-साथ कई बार अधिकारियों द्वारा भी व्यापारियों को तंग करने के मामले सामने आते हैं। अगर हरियाणा में कोई अधिकारी व्यापारियों को अनावश्यक रूप से तंग करेगा तो उसे कॉलर पकड़ कर दीवार से चिपका देंगे, उसको बख्शेंगे नहीं। सांप को मारना है तो पहले उसकी मां को मारो उन्होंने कहा कि, अगर सांप को मारना है तो सांप की मां को मारना होगा। अपराधियों के आकाओं की मुंडी जेल में ही रगड़ दी जाए तो बाहर उनके गुर्गे सांस तक नहीं निकालेंगे। इस समय अपराधियों के बीच ये चल रहा है कि चार गोली पुलिस को लग गई और चार अपराधियों को लग गई। इससे कुछ नहीं होने वाला है। व्यापारी राजस्व भी देते हैं और डर के मारे फिरौतियां भी देनी पड़ती हैं। कहा- हरियाणा में व्यापार और उद्योग ठप हो रहे उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में व्यापार और उद्योग ठप हो रहे हैं। गांवों में 70 प्रतिशत छोटे उद्योग बंद हो गए। उद्योग बंद होने के कारण हरियाणा में लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। हरियाणा में लगातार बेरोजगारी के कारण नशा और अपराध बढ़ गया। garg ने कहा कि, व्यापारी जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जिस दिन लूट, हत्या या फिरौती की घटना न होती हो। ऐसे में सरकार पूरी तरह विफल हो रही है। सरकार को चाहिए कि व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाए। व्यापार बढ़ेगा तो रोजगार बढ़ेगा और रोजगार मिला तो सरकार के खजाने में भी धन पहुंचेगा। सरकार को उद्योगों के लिए पॉलिसी बनानी चाहिए।0
0
Report
हिसार की मिठाई दुकान लिफ्ट हादसे में हलवाई की मौत, परिजन बोले मर्डर
Hisar, Haryana:हिसार के नागोरी गेट स्थित एक मिठाई की दुकान पर लिफ्ट में फंसने से एक हलवाई की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांव कुंभा खेड़ा का रहने वाला 33 साल का जसबीर हलवाई का काम करता था। जसबीर नागोरी गेट स्थित कल्पना स्वीट्स पर काम करता था। आज सुबह 5:00 बजे उसके साथी ने उसे उठाया और ऊपर दूसरी मंजिल पर जाकर सोने को बोल दिया। इसके बाद जसबीर लिफ्ट में बैठकर दूसरी मंजिल पर जा रहा था। अचानक बीच में उसकी गर्दन लिफ्ट में फंस गई जिससे कुछ ही मिनट में उसने दम तोड़ दिया। जसबीर के परिजन मौके पर पहुंच गए। जसबीर के पिता का आरोप है कि दुकान में उसका मर्डर हुआ है। इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।0
0
Report
ताल में डूबने से चारा काटने गए व्यक्ति की मौत, घंटों बाद मिला शव
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रतनपुर अन्हारबारी गांव में रविवार सुबह पशुओं के लिए चारा काटने गए एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, रतनपुर अन्हारबारी गांव निवासी संभारु निषाद (40) रविवार सुबह गांव के पश्चिम स्थित ताल के पास पशुओं के लिए चारा काटने गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ताल के किनारे उनके कपड़े मिले, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पास में खेल रहे बच्चों ने बताया कि संभारु पानी होने से कपड़े उतारकर ताल के किनारे घास काट रहे थे। आशंका जताई गई कि पानी अधिक होने के कारण वह गहरे हिस्से में चले गए और डूब गए। सूचना मिलते ही गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से ताल में जाल डालकर कई घंटों तक तलाश अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद उनका शव ताल से बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि ताल से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण,शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया पौधारोपण
Mohkampur, Uttar Pradesh:विकास खण्ड गैसड़ी के ग्राम नचौरा में रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान _वन महोत्सव-2026_ के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह “शैलू” ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर पौधारोपण किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शैलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज से पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा “पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तर प्रदेश और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ हम सभी को आगे आना होगा। आइए, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाकर धरती माँ को हरित, स्वच्छ और समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें।” कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में सभी को पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ दिलाई गई। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू द्वारा गैसड़ी एवं पचपेड़वा दोनों ब्लॉक में दर्जनों जगह पौधा रोपण किया गया0
0
Report
नागौर में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन शुरू, 28 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे
Nagaur, Rajasthan:नागौर राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से आज से शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा. आज सुबह आठ बजे से प्रथम पारी की परीक्षा शुरू हुई. वहीं यह परीक्षा 12 जुलाई से 17 जुलाई तक दो पारीयों में आयोजित की जाएगी. नागौर जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहाँ लगभग 28 हजार अभ्यर्थी शामिल होने हैं. वहीं परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मजबूत व्यवस्था की गई. वहीं जिला समन्वयक अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया ने बताया कि आज से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन शुरू हुआ है जो 17 जुलाई तक आयोजित होगा. वही परीक्षा दो पारीयों में आयोजित की जाएगी. वही पहली पारी में 5849 अभ्यर्थी शामिल होने थे लेकिन पहली पारी में 64 प्रतिशत ही अभ्यर्थी उपस्थित हुए. परीक्षा को लेकर सभी इंतजाम किये जा चुके हैं. किसी प्रकार की नकल जैसी संभावना को रोकने के लिए भी स्पेशल टीम का गठन किया गया है. और पुलिस की साइबर टीमों द्वारा भी इसकी निगरानी की जा रही है.0
0
Report
पटना के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर रंग-रोगन, नंद किशोर राम लिए तैयार
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास, जहां पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रहती थीं, अब मंत्री नंद किशोर राम के लिए तैयार किया जा रहा है। इस बीच आवास के मुख्य गेट का रंग हरे से बदलकर केसरिया किया जा रहा है。 राजधानी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। यह वही सरकारी आवास है, जहां लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने परिवार के साथ रहती थीं। हाल ही में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी द्वारा आवास खाली किए जाने के बाद अब इसे मंत्री नंद किशोर राम के लिए तैयार किया जा रहा है。 आवास में रंग-रोगन और अन्य आवश्यक तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। इसी क्रम में मुख्य प्रवेश द्वार (मेन गेट) का रंग भी बदला जा रहा है। पहले हरे रंग का रहा मुख्य गेट अब केसरिया रंग में रंगा जा रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है। सरकारी आवास को नए आवंटी के अनुरूप व्यवस्थित करने का काम जारी है। फिलहाल भवन की साफ-सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि मंत्री नंद किशोर राम जल्द ही यहां प्रवेश कर सकें।0
0
Report
Advertisement
सीमा पर तैनात सैनिक ने बेटे के लिए न्याय की मांग, FIR दर्ज हो
Bageshwar, Uttarakhand:देश की सीमा पर तैनात एक सैनिक आज अपने 14 महीने के मासूम बेटे के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहा है। चमोली के रहने वाले फौजी दिनेश जोशी का आरोप है कि डिस्ट्रिक्ट अस्पताल बागेश्वर और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनके बेटे की मौत हुई। उनका कहना है कि कई जगह गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। अब उन्होंने सीमा से ही एक भावुक अपील जारी कर प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दिनेश जोशी का कहना है कि अपने बेटे की मौत के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस के सामने कई बार शिकायत रखी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने जिला न्यायालय की शरण ली। उनका दावा है कि अदालत ने संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए, लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। अब सीमा पर ड्यूटी निभा रहे दिनेश जोशी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि जब एक सैनिक को अपने ही बच्चे के लिए न्याय नहीं मिल रहा, तो आम नागरिक की स्थिति क्या होगी। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।0
0
Report
अटरू नवोदय विद्यालय में अभिभावकों का विरोध: रविवार को बच्चों से मिलने पर रोक
Baran, Rajasthan:बारां के अटरू जवाहर नवोदय विद्यालय अटरू में रविवार को अपने बच्चों से मिलने पहुंचे अभिभावकों को विद्यालय प्रशासन द्वारा मिलने की अनुमति नहीं दिए जाने पर नाराजगी फैल गई। आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने करीब सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना था कि प्रत्येक रविवार को उन्हें बच्चों से मिलने और उनके लिए आवश्यक सामान देने की अनुमति मिलती रही है, लेकिन इस रविवार बिना पूर्व सूचना के किसी भी अभिभावक को बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। इससे दूर-दराज से आए अभिभावकों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अभिभावकों को समझाइश देकर सड़क से हटा दिया। इसके बाद जाम समाप्त हो गया और यातायात पुनः सुचारु रूप से शुरू हो गया। अभिभावकों ने मांग की है कि विद्यालय प्रशासन बच्चों से मिलने का निर्धारित दिन और समय पहले से तय कर सार्वजनिक करे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो और उन्हें अनावश्यक परेशानि का सामना न करना पड़े।0
0
Report
मुजफ्फरनगर कावड़ यात्रा से पहले पुलिस-डीजे संचालकों पर सख्त निर्देश, आहत गाने नहीं
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर कावड़ यात्रा से पहले पुलिस प्रशासन अलर्ट, डीजे संचालको के साथ पुलिस प्रशासन की मीटिंग, कावड़ यात्रा को लेकर डीजे संचालकों को कड़े दिशा निर्देश, ध्वनि ऊंचाई,चौड़ाई को लेकर डीजे संचालकों को कड़े निर्देश, मीटिंग के दौरान सांप्रदायिक,जातिगत व किसी को आहत देने वाले गाने नहीं बजगे, कावड़ यात्रा के दौरान अगर डीजे संचालक नियमों का पालन नहीं करता तो होगी सख्त कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार संचालको के दिशा निर्देश, मुजफ्फरनगर की पुलिस लाइन सभागार में डीजे संचालकों के साथ मीटिंग।0
0
Report
Advertisement
निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस सेवादल का बड़ा धक्का: युवाओं- महिलाओं पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर | Rvishnusharma निकाय एवं पंचायत चुनावों से पहले कांग्रेस अपने अग्रिम संगठनों को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। PCC मुख्यालय में आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने की। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रभारी ज्योति खन्ना और गोविंद भाई पटेल भी शामिल हुए।बैठक में संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर चर्चा की गई। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने कहा कि आने वाले समय में अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को सेवादल से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए प्रदेशभर में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे。 बाइट: हेमसिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल0
0
Report
जवाई लेपर्ड ने बंदरों पर शिकार का प्रयास किया; वीडियो वायरल
Pali, Rajasthan:जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र में लेपर्ड ने बंदरों के एक झुंड का शिकार करने का किया प्रयास, घटना बाली उपखंड के सैणा गांव स्थित ब्लैक हिल पहाड़ी की बताई जा रही, चट्टानों पर बैठे बंदरों की ओर लेपर्ड तेजी से बढ़ा, लेकिन बंदरों की फुर्ती के कारण शिकार नहीं हो सका सफल, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरा घटनाक्रम करीब एक मिनट तक चला, सफारी पर मौजूद पर्यटकों ने घटना का वीडियो अपने कैमरे में किया रिकॉर्ड, जो अब सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल ।0
0
Report
कानपुर दुष्कर्म आरोप पर भाजपा कार्यकर्ताओं का थाना घेराव, सासनी गेट में मुकदमा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग भाजपा की पूर्व मेयर शकुंतला भारती के नेतृत्व में सासनी गेट थाने में हुआ जमकर हंगामा, मुकदमा दर्ज करने को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा, सासनी गेट क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ कानपुर में ससुर और पति पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, नशीली गोलियां खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, कानपुर में चार दिन पहले युवती के साथ मारपीट कर उसे घर से निकल गया, पीड़ित महिला करो चार बार जबरन कराया गया गर्भपात, पीड़ित महिला आत्महत्या करने के इरादे से पहुंची थी मथुरा, युवती के परिजनों काफी दिनों से कानपुर में बेटी के ससुरालयों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए काट रहे थे चक्कर, कानपुर में सुनवाई नहीं होने से नाराज परिजनों ने अलीगढ़ के थाना सासनी गेट थाने का किया घेराव, भाजपा कार्यकर्ताओं के घेराव के बाद थाना सासनी गेट में पीड़ित महिला की तहरीर पर पति ससुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज, अलीगढ़ के थाना सासनी गेट के इलाके की रहने वाली युवती की कानपुर में हुई थी शादी, अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके का मामला।0
0
Report
Advertisement
बांका में दस परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष संचालन के लिए निरीक्षण जारी
Banka, Bihar:आज जिला पदाधिकारी बांका द्वारा सीएमएस उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर बांका MDN उच्च विद्यालय डुमरामा अमरपुर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर कठेल अमरपुर बांका सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था प्रवेश पहचान सत्यापन बैठने की व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को बिहार सरकार एवं परीक्षा संचालन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बांका जिले में परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं जहां परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु आवश्यक प्रशासनिक तथा सुरक्षा व्यवस्था गई।0
0
Report
श्रावणी मेला के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी पूरी, एंबुलेंस-टीम से सतर्कता बढ़ी
Deoghar, Jharkhand:निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि श्रावणी मेला को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि सावन शुरू होने से पहले विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर अंतिम रूप दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस, बाइक एंबुलेंस, चिकित्सकीय टीम, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।0
0
Report
बीकानेर बनेगा ग्लोबल टूरिज्म हब: बॉर्डर टूरिज्म और डेस्टिनेशन वेडिंग पर जोर
Bikaner, Rajasthan:पर्यटन और होटल उद्योग को मिला नया विजन, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का बड़ा संदेश वीडियो संदेश में बोलीं—Ease of Doing Business और पर्यटन विकास सरकार की प्राथमिकता बीकानेर को ग्लोबल टूरिज्म, बॉर्डर टूरिज्म और डेस्टिनेशन वेडिंग हब बनाने पर मंथन होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी रखी पर्यटन विकास की रूपरेखा बीकानेर में आयोजित होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के शपथ ग्रहण समारोह में जहां केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बॉर्डर टूरिज्म और डेस्टिनेशन वेडिंग की संभावनाओं पर जोर दिया, वहीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने वीडियो संदेश के जरिए पर्यटन क्षेत्र को लेकर सरकार का विजन साझा किया जहां होटल फेडरेशन के संभाग अध्यक्ष कुशाल पारीक और संरक्षक गोपाल अग्रवाल की अगुवाई में पर्यटन और होटल व्यवसाय के नए अवसरों पर भी विस्तार से मंथन हुआ। दीपक पारीक ने सभी अतिथियों का विशेष रूप से स्वागत किया वही बीकानेर को ग्लोबल टूरिज्म और होटल इंडस्ट्री के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में आयोजन को देखा जा सकता है होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग के शपथ ग्रहण एवं टूरिज्म एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई वहीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने, नई पर्यटन नीतियों और Ease of Doing Business पर लगातार काम कर रही है। दीया कुमारी ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित माहौल और आधुनिक सुविधाओं के कारण राजस्थान में पर्यटकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब पर्यटन केवल ऐतिहासिक स्मारकों तक सीमित नहीं है, बल्कि Experiential Tourism का दौर है, जहां पर्यटक नए अनुभवों की तलाश में आते हैं। बीकानेर में आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने इसे पर्यटन और हेरिटेज संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में बॉर्डर टूरिज्म, हेरिटेज टूरिज्म और डेस्टिनेशन वेडिंग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और गाइड सिस्टम को विकसित कर बीकानेर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
