icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244245
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow12 Mar 2025, 08:18 am

Amroha - होली पर उज्ज्वला की सौगात: अमरोहा में 5723 परिवारों को गैस सब्सिडर

Amroha, Uttar Pradesh:

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अमरोहा में 5723 पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण हुआ। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के साथ हुआ। जिलाधिकारी निधि गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि होली और दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर से महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी। जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा, सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नगर पालिका अध्यक्ष सती जैन ने उज्ज्वला से लाभान्वित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशास

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

22 दिन बाद भी लापता युवती का सुराग नहीं, भाकियू ने कोतवाली का घेराव कर किया धरना

Shrvan PanditShrvan PanditFollowJust now
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पँडित शामली शामली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 22 दिन पहले लापता हुई युवती की बरामदगी न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर कोतवाली का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द युवती को बरामद करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के बुढाना तहसील अध्यक्ष अंकुर बालियान ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालाबाद (यदि गांव का नाम यही है) से 22 दिन पहले एक युवती लापता हो गई थी। मामले की सूचना परिजनों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी थी, लेकिन 22 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस युवती का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार लगातार पुलिस के चक्कर काट रहा है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। भाकियू नेताओं ने कहा कि यदि जल्द युवती की बरामदगी नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले में प्रभावी कार्रवाई कर युवती को सकुशल बरामद करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
0
0
Report

लखीमपुर खीरी धौरहरा तहसील के जालिम नगर घाट पर श्रावण मास को लेकर श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन एलर्ट।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow2m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी।श्रावण माह के दृष्टिगत डी एम अंजनी कुमार सिंह, एस पी डॉ.ख्याति गर्ग ने जालिमनगर घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कटान के चलते घाट पर स्नान पर रोक रहेगी।श्रद्धालुओं के लिए पवित्र जल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।सभी से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील। श्रद्धालुओं के लिए शारदा नदी में जल भरने स्नान आदि के लिए सुरक्षा की दृष्टि से चेतावनी होडल भी लगाई गई है। नदी के किनारो पर टीन लकड़ी की बल्लियों से बेरीकेडिंग की गई है। जालिम नगर घाट पर आने वाले वह मंदिर में जल बेलपत्र चढ़ाने में कोई असुविधा न होने पाए इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण अध्यक्ष मिश्रा जालिम नगर घाट व मंदिर पर प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए नजर आए।
0
0
Report

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी: पनीर में स्टार्च मिलावट और गंदगी सामने

Ranchi, Jharkhand:ज़ी न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है। नोएडा के वायरल वीडियो के बाद अब रांची में भी खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। शहर के कई बेकरी, रेस्टोरेंट और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। जांच के दौरान कई जगहों पर गंदगी मिली, तो वहीं खाने में इस्तेमाल होने वाले पनीर में स्टार्च की मिलावट भी सामने आई। नोएडा के वायरल वीडियो के बाद रांची का खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसीएमओ के नेतृत्व में विभाग की टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में बेकरी, रेस्टोरेंट और फूड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की विशेष जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान कई रेस्टोरेंट के किचन बेहद अनहाइजीनिक पाए गए। साफ-सफाई के मानकों की अनदेखी और खाद्य पदार्थों के रख-रखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच के दौरान खाने में इस्तेमाल होने वाले पनीर की भी जांच की गई। मौके पर किए गए टेस्ट में कई जगहों पर पनीर में स्टार्च की मिलावट मिलने के संकेत मिले, जिसके बाद विभाग ने सैंपल जब्त कर आगे की लैब जांच के लिए भेज दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे。
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में नशामुक्त युवा अभियान: 31 जुलाई को विविध प्रतियोगिताएं

Dungarpur, Rajasthan:नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान" माय भारत की ओर से 31 जुलाई को एसबीपी कॉलेज में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं\n\nयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित 'माय भारत' की ओर से डूंगरपुर जिले के युवाओं के लिए "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान" के तहत 31 जुलाई को जिले के सबसे बड़े सरकारी एसबीपी कॉलेज में नशा मुक्ति बेस विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।\n\nपत्रकार वार्ता में माय भारत के जिला युवा अधिकारी शुभम पुर्बिया और एसबीपी कॉलेज के प्रिंसिपल गणेशलाल निनामा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत समूह लोकगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, लघु फिल्म/रील निर्माण, नारा लेखन और कविता लेखन सहित कुल आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं, और प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 31 जुलाई 2026 को एसबीपी राजकीय महाविद्यालय, डूंगरपुर में किया जाएगा। यहाँ चयनित विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में डूंगरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय "नशा मुक्त युवा कॉन्क्लेव" में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहाँ माननीय केंद्रीय गृह मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। यह अभियान केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं को नशा मुक्त भारत के संकल्प से जोड़ने, समाज में जन-जागृति बढ़ाने, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने का एक व्यापक राष्ट्रीय अभियान है।
0
0
Report

चलती स्कूटी पर चाकूबाजी: ट्रैफिक पुलिस ने जान बचाई, डीजीपी डिस्क सम्मान तय

Kota, Rajasthan:चलती स्कूटी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, CCTV में कैद पूरी वारदात: ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों ने दौड़कर बचाई युवक की जान, मिलेगा DGP डिस्क सम्मान कोटा शहर के घोड़े वाले बाबा सर्किल पर दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में चार बदमाश चलती स्कूटी पर सवार युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में हुई और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी के अनुसार बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक को घेरकर उस पर लगातार चाकू से वार किए। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल राकेश मीणा और राजाराम विश्नोई ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत मौके की ओर दौड़ लगा दी। दोनों जवानों को अपनी ओर आता देख हमलावर घबरा गए और मौके से फरार हो गए। पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण गंभीर रूप से घायल युवक की जान बच गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पुलिसकर्मियों की बहादुरी और तत्परता साफ नजर आती है। महज 15 सेकंड के भीतर की गई उनकी कार्रवाई को पुलिस विभाग ने भी सराहा है。 कोटा शहर पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल राकेश मीणा और राजाराम विश्नोई के इस साहसिक कार्य को देखते हुए दोनों के नाम डीजीपी डिस्क (Director General of Police Disc) सम्मान के लिए प्रस्तावित किए हैं। प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है और जल्द ही दोनों जवानों को सम्मानित किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सतर्क और साहसी पुलिसकर्मी समय पर कार्रवाई कर किसी की भी जान बचा सकते हैं। वहीं पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

संसदीय समिति ने Meta, X, Google को तलब, महिलाओं- बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया कंपनियों को संसदीय समिति का समन संसद की आईटी और कम्युनिकेशन समिति की बैठक 3 अगस्त को शाम 4 बजे होगी । जिसमें इन कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है。 * *बैठक में मुख्य रूप से आम लोगों की प्राइवेसी और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी। समिति यह जानना चाहती है कि * महिला और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा रही है? * किसानों, ग्रामीणों, मजदूरों और आम नागरिकों के डेटा की गोपनीयता कैसे सुरक्षित रहेगी? * सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सरकार के पब्लिक ऑर्डर और कानून-व्यवस्था से जुड़े नियमों का पालन कैसे कर रहे हैं?
0
0
Report

कांग्रेस ने मिशन 2027 के लिए जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बांटी

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर मिशन 2027 को फतह करने को लेकर कॉंग्रेस ने भी कमर कस ली है । जिसको लेकर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने आज जनपद के सभी ब्लाको में कार्यकारणी का विस्तार कर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है । संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने खासा उत्साह देखा गया । बीओ 1 / 2027 के विधानसभा चुनाव को करीब आते ही राजनैतिक पार्टीया भी सक्रिय हो गयी है। मिशन 2027 को लेकर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा आज कर्णप्रयाग के ब्लाक सभागार में कार्यकरणी का विस्तार कर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है । पार्टी की जिम्मेवारी मिलने पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया । पार्टी की मजबूती के लिए कॉंग्रेस द्वारा महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गयी है। बाईट / सुरेश कुमार डिमरी , जिलाध्यध कॉंग्रेस कमेटी चमोली बाईट / उत्तम तोपाल , ब्लाक महामंत्री कर्णप्रयाग
0
0
Report

बस्ती में NH-28 पर बस में लगी आग, यात्रियों ने सुरक्षित बचाव किया

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती में नेशनल हाईवे-28 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। चलती बस से धुआं उठता देख चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धूकर जलने लगी। बास्ती में आलम बाग से गोरखपुर जा रही चारबाग डिपो में करीब 20 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए यात्री आनन-फानन में बस से नीचे कूद गए। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का काफी हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के NH-28 स्थित छोटी रूधौली के पास की बताई जा रही है। बस में आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकल जाने से एक बड़ी जनहानि टल गई। बाइट 1 बस चालक बाइट 2 परिचालक ( कन्डक्टर)
0
0
Report
Advertisement

महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर माफी मांगी, वीडियो असली, भ्रम फैलने का दावा

Srinagar, Uttarakhand:“अगर मेरी बातों से J&K के लोगों को ठेस पहुंची है, तो मैं दिल से माफी मांगती हूं”: महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर अपनी बातों पर अफसोस जताया कहा कि वायरल वीडियो असली है, साफ किया कि बयान को गलत समझा गया; जम्मू-कश्मीर के हितों की रक्षा के लिए ज़िंदगी भर का वादा दोहराया पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रेसिडेंट और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर की गई अपनी हालिया बातों पर अफसोस जताया और कहा कि अगर उनकी बातों से जम्मू-कश्मीर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वह दिल से माफी मांगती हैं। श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, महबूबा मुफ्ती ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर घूम रहा जंतर-मंतर पर उनकी बातों का वायरल वीडियो असली था और उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्होंने कभी इसे नकली या AI से बना हुआ बताया था। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान एक खास शब्द गलती से निकल गया था, जिससे गलतफहमी और बेवजह का विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि उनका बयान जल्दबाजी में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया गया था और बाद में उसे गलत मतलब में लिया गया। महबूबा के मुताबिक, जनता को गुमराह करने या जम्मू-कश्मीर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कभी कोई इरादा नहीं था। अपने पॉलिटिकल करियर के बारे में बताते हुए, PDP चीफ ने कहा कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी के लगभग तीन दशक बिना किसी पर्सनल फायदे के पब्लिक सर्विस में लगाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके पॉलिटिकल सफर की सबसे बड़ी कामयाबी जम्मू-कश्मीर के लोगों का उन पर जताया गया भरोसा, प्यार और विश्वास है। महबूबा मुफ्ती ने कहा, “अगर मेरी बातों से जम्मू-कश्मीर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं दिल से माफी मांगती हूं। J&K के लोग मेरे अपने हैं, और अगर उन्हें मेरी बातों से दुख हुआ है, तो मुझे इसका बहुत अफसोस है।” पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पॉलिटिकल विरोधी जानबूझकर उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर और उन्हें गुमराह करने वाले तरीके से पेश करके इस विवाद से पॉलिटिकल फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनकी क्रेडिबिलिटी और पब्लिक इमेज को नुकसान पहुंचाया जा सके। अगस्त 2019 के बाद हुए पॉलिटिकल डेवलपमेंट का ज़िक्र करते हुए, महबूबा ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को बहुत सारी पॉलिटिकल और पर्सनल चुनौतियों का सामना करना पड़ा, फिर भी वह जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों, सम्मान और उम्मीदों के लिए अपनी आवाज़ उठाने से कभी पीछे नहीं हटीं। इलाके के लिए अपना कमिटमेंट दोहराते हुए, महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि उनका पॉलिटिकल संघर्ष हमेशा जम्मू-कश्मीर के हितों की रक्षा करने और वहां के लोगों की भलाई, सम्मान और उम्मीदों के लिए काम करने पर केंद्रित रहा है, उन्होंने कहा कि वह पॉलिटिकल चुनौतियों और विवादों के बावजूद लोगों के साथ खड़ी रहेंगी।
0
0
Report

टोंक में माताजी के चबूतरे पर विवाद, महिलाएं भाजपाध्यक्ष के आवास के बाहर प्रदर्शन

Tonk, Rajasthan:टोंक शहर के बनवारी लाल चौराहे के पास स्थित माताजी का चबूतरा तोड़े जाने के आरोप को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के आवास पहुंचीं। महिलाओं ने जिलाध्यक्ष को शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर का चबूतरा क्षतिग्रस्त किया है और लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चाओं में बना हुआ है, महिलाओं ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

खेत में चारा काटती महिला करंट से मौत, परिजन अस्पताल पहुंचे

Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक खेत में चारा काट रही महिला की करंट लगने से मौत दूनी थाना क्षेत्र की चांदसिंहपुरा ग्राम पंचायत के नयागांव ढिगारिया गांव में सोमवार सुबह खेत पर चारा काट रही एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई 23 वर्षीय विजया गुर्जर सुबह खेत में चारा काट रही थी। इसी दौरान वह विद्युत करंट में आने से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी。 परिजन महिला को तत्काल दूनी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर दूनी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची जहां शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया।
0
0
Report

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से लोगों को राहत

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में आज मौसम ने अचानक करवट ली और दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर हिस्से में तेज बारिश हो रही है तेज बारिश ने दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना कर दिया है जिससे लोगों को पिछले दो दिन से पड़ रही उमेश भरी गर्मी से राहत मिली है पूर्वी दिल्ली के भी कई हिस्सों में बिजली के कड़ाके के साथ लगातार तेज बारिश हो रही है मयूर विहार त्रिलोकपुरी कुंडली गाजीपुर लक्ष्मी नगर शकरपुर आदि इलाकों में इस समय तेज बारिश हो रही है वहीं मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है कि राजधानी दिल्ली वह एनसीआर के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटे में तेज बारिश और आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा फिलहाल दिल्ली एनसीआर में बदले मौसम ने दिल्ली वालों को राहत जरूर दी है
0
0
Report

महनार में किराना दुकान चोरी: CCTV फुटेज में चोर कैद

Hajipur, Bihar:वैशाली के महनार से बड़ी खबर है, जहां स्टेशन रोड स्थित एक किराना दुकान में चोरों ने बेखौफ अंदाज में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।घटना महनार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के पास स्थित रूदल किराना स्टोर की है। जानकारी के मुताबिक, चोर ने देर रात दुकान का दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसने काफी देर तक दुकान में रखे सामान को खंगाला और ब्रांडेड सिगरेट, काजू, किशमिश समेत कई कीमती सामान और नगदी लेकर फरार हो गया।दुकान मालिक मिथलेश कुमार ने बताया कि चोरी में लाखों रुपये मूल्य के सामान और नकदी का नुकसान हुआ है। सुबह जब दुकान खोली गई तो चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज में चोर की पूरी गतिविधि कैद हुई है। पुलिस अब उसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय दुकानदारों में दहशत और नाराजगी है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द चोर की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top