icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow12 Mar 2025, 12:53 pm

Amroha - होली पर सुरक्षा का कड़ा चक्र, DIG और SP ने किया फ्लैग मार्च

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा, होली के त्योहार उल्लास को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए अमरोहा पुलिस ने कड़ा सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है.DIG मुरादाबाद सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में टीपी नगर चौराहे से हिंदू इंटर कॉलेज तक भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का शहर के विभिन्न इलाकों में गर्मजोशी से स्वागत हुआ. SP अमित कुमार आनंद ने स्पष्ट कहा कि त्योहार में किसी भी तरह की अशांति या विवाद को सख्ती से रोका जाएगा. संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स की तैनाती बढ़ाई जाएगी, साथ ही पेट्रोलिंग और सीसीटीवी कैमरों से पूरे शहर पर पैनी नजर रखी जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीतीश कुमार के नाम पर पुल नामकरण पर राजद विधायक की तीखी टिप्पणी

Jehanabad, Bihar:बिहार में सेतु-पुल का नाम बदलकर नीतीश ब्रिज किए जाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने जदयू और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जदयू के लोगों ने नीतीश कुमार को जीते-जी श्रद्धांजलि दे दी है। अगर नीतीश कुमार अभी राजनीति में सक्रिय और स्वस्थ हैं, तो उनके नाम पर इस तरह पुल का नामकरण करना उचित नहीं है। राहुल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल में उनके रहते स्टेडियम का निर्माण कराया गया और अब बिहार में नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नाम रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जदयू के लोग मानते हैं कि नीतीश कुमार ने अपने 20-22 वर्षों के राजनीतिक कार्यकाल में अच्छा काम किया है, तो उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। राहुल कुमार ने यह भी कहा कि वह नीतीश कुमार के शुरुआती 10-15 वर्षों के कार्यकाल को अच्छा मानते हैं। राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार को सक्रिय राजनीति में माना जा रहा है, तो उनके नाम पर इस तरह का कदम उठाने की जरूरत क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से किनारे करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। राजद विधायक यही नहीं रुके उन्होंने श्याम रजक पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति में गरिमा और मर्यादा होनी चाहिए। श्याम रजक को अपने बयानों में राजनीतिक शिष्टाचार का ध्यान रखना चाहिए। लालू प्रसाद यादव के दौर की चर्चा करने वालों को यह भी याद रखना चाहिए कि उस समय सरकार को बदनाम करने में किन लोगों की भूमिका थी। राम और श्याम कौन थे ये आप जानते है। राहुल कुमार ने श्याम रजक को नसीहत देते हुए कहा कि जिस राजनीतिक घराने और पार्टी से उन्हें पहचान और राजनीतिक शक्ति मिली, उसके बारे में सिर्फ मंत्री पद या राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपनी राजनीतिक हैसियत और मर्यादा से आगे बढ़कर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
0
0
Report

तेजस्वी यादव का बिहार के पुल निर्माण और भ्रष्टाचार पर तीखा हमला

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और सम्राट सरकार पर जमकर हमला बोला। विजय चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि कौन क्या कहता है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। राघोपुर दियारा में पुल निर्माण का पूरा इतिहास सार्वजनिक है। उन्होंने दावा किया कि पुल का शिलान्यास महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में लालू यादव, नीतीश कुमार और उन्होंने मिलकर किया था। पुल का नाम अच्छेवट राय के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी दिया गया था, जिस पर नीतीश कुमार ने सहमति जताई थी। तेजस्वी ने कहा कि पुल का निर्माण बिहार सरकार ने अपने खर्च पर शुरू कराया था और केंद्र सरकार ने इसके लिए एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी। अब काम किसी और का और नाम किसी और का करने की राजनीति हो रही है। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण में केंद्र सरकार का कोई योगदान नहीं है। वहीं, जीवित व्यक्तियों के नाम पर मूर्ति अनावरण और नामकरण को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि आज जितने उद्घाटन और फीता काटे जा रहे हैं, उनमें उनका कोई योगदान नहीं है। विजय चौधरी के बयान पर उन्होंने कहा कि जिनके पास कोई जवाब नहीं होता, वे ऐसी बातें करते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय कितनी है। तेजस्वी ने बिहार में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और अपराध बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस के लोगों को गुंडा बना दिया गया है और अपराधियों का बोलबाला है। सम्राट चौधरी और विजय चौधरी की मिलीभगत से व्यवस्था चल रही है। ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी सरकार को घेरते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में विकास से ज्यादा तबादलों का कारोबार चल रहा है। एक ही महीने में बार-बार अधिकारियों और यहां तक कि चपरासियों का भी तबादला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर जगह रेट फिक्स है, मलाई खाने का धंधा चल रहा है और सरकार का खजाना खाली कर बिहार को कर्जदार बनाया जा रहा है。
0
0
Report

भीकनगांव के मोहनखेडी नदी में चोरी की बिजली से करंट डालकर मछली शिकार—मामला दर्ज

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के भीकनगांव के मोहनखेडी में केवट नदी में करंट उतार कर मछली पकड़ने को लेकर विद्युत मंडल भीकनगांव के सहायक यंत्री ने थाना भीकनगांव थाना प्रभारी को पांच व्यक्तियों की नामजद शिकायत की है कि इलाक़े के यह लोग चोरी की बिजली से नदी में करंट डालकर मछलियों का शिकार करते है। साइकिल के पहिए पर जीआई तार लपेटकर नदी में प्रवाहित कर करंट उतारते है। मौके से 30 फीट केबल, साइकिल का पहिया सहित अन्य सामग्री जब्त भी विद्युत मंडल ने पकड़ी है। मंडल ने चिंता जताई है कि करंट से जलीय जीवों की जान पर मंडरा रहा है इसे रोका जाना चाहिए और इस प्रकार का कृत्य करने वालो पर कानूनी कार्यवाही भी की जाए। शिकायत मिलने के बाद भीकनगांव थाना पुलिस हरकत में आई। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई।
0
0
Report
Advertisement

बेमेतरा में अवैध धान रोकथाम के लिए पांच सीमापार चेकपोस्ट, निगरानी जारी

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में धान खरीदी के दौरान दूसरे जिलों से अवैध धान लाकर समितियों में खपाने की कोशिशों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले के पांच सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इनमें टेमरी-तरवरिया, भालेश्वर (रायপুর रोड), परपोड़ी (दुर्ग रोड), उमरिया चौक (कवर्धा रोड) और गाड़ामोड़ (मुंगेली रोड) शामिल हैं। प्रत्येक चेकपोस्ट पर राजस्व, मंडी और पंचायत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अपर कलेक्टर दीपक साहू ने बताया कि धान खरीदी समाप्त होने तक इन चेकपोस्टों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य दूसरे जिलों से आने वाले अवैध धान पर रोक लगाकर समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखना है।
0
0
Report

पुष्कर मेले का धमाकेदार उद्घाटन: रंगीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और घुड़सवारी का आकर्षक मंचन

Ajmer, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का आज रंगारंग आगाज हुआ राजस्थानी लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर मेला मैदान पर पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर बालिकाओं ने मनमोहक चरी नृत्य की प्रस्तुति दी.. देशभर से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कराया राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू हुए.. राजस्थान पुलिस के शानदार हॉर्स शो ने समां बांध लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया..., घोड़ों के रोमांचक करतब देख दर्शक दंग रह गए .. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अश्वों के हैरतअंगेज करतबों ने पुष्कर मेले के उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया...अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का विधिवत शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ... ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया गया.., मेले के भव्य आगाज का मेला मैदान गवाह बना.., कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत और नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र बाकोलिया की मौजूदगी और, जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया वही आज से सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक खेलकूद और विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं का आगाज के साथ प्रसिद्ध पुष्कर मेले की शुरुआत हो गई।
0
0
Report
Advertisement

मोरारी बापू ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन, आशीर्वाद सहित लौटे

Ujjain, Madhya Pradesh:प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने किए भगवान महाकाल के दर्शन उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन, मंदिर समिति की ओर से किया गया स्वागत और सत्कार उज्जैन में मंगलवार को प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने मोरारी बापू का स्वागत और सत्कार किया। भगवान महाकाल के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन व्यवस्था और धार्मिक माहौल के बीच समय बिताया। बाइट - मोरारी बापू
0
0
Report

गुजरात से 100 दिव्यांग श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए

Ujjain, Madhya Pradesh:गुजरात से उज्जैन पहुंचे 100 दिव्यांग श्रद्धालु, किए भगवान महाकाल के दर्शन मंदिर समिति ने ई-कार्ट और व्हीलचेयर की सुविधा देकर कराए सुगम दर्शन。 उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को गुजरात से आए दिव्यांग श्रद्धालुओं के दल ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। गुजरात के मेहसाणा जिले के विसनगर स्थित उत्तर गुजरात विकलांग कल्याण संघ के करीब 150 सदस्यीय दल में लगभग 100 दिव्यांगजन शामिल हैं। दिव्यांग श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए ई-कार्ट और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे सभी ने आसानी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद संस्था के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई यह पहल सराहनीय है। इससे सभी श्रद्धालुओं को बिना परेशानी भगवान के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। बाइट - दिव्यांग श्रद्धालु तीन
0
0
Report
Advertisement

पटना के गर्दनीबाग में दो मकानों से चोरी, सीसीटीवी से चोरों की तलाश

Patna, Bihar:चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब शातिर चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के मकानों को निशाना बनाया है। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर-10, रिलायंस टावर स्ट्रीट स्थित अलकापुरी में दो अलग-अलग मकानों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पहली घटना रिटायर्ड शिक्षक जवाहर झा के घर में हुई। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान परिवार के साथ गांव गए हुए थे। 14 तारीख को पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद 15 तारीख को ऑनलाइन पुलिस को सूचना दी गई। घर पहुंचने पर देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। चोर करीब 500 ग्राम सोना, लगभग दो किलो चांदी, डेढ़ लाख रुपये नकद और बेटे-बेटी की विदेशी मुद्रा समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। शातिर चोरो ने लगभग 70 लाख रुपए तक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध चोरों की तस्वीर कैद हुई है。 वहीं, दूसरी वारदात ठीक सामने स्थित कारोबारी अमित कुमार सिंह के दो मंजिला मकान में हुई। इस मकान में कुल पांच फ्लैट हैं। चोरों ने सभी पांच फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कारोबारी के मुताबिक, चार फ्लैटों में किरायेदार रहते हैं। सभी फ्लैटों के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। चोरी गए सामानों का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। बाइट--जवाहर झा रिटायर्ड शिक्षक बाइट--अमित कुमार सिंह कारोबारी
0
0
Report

झालावाड़ अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त संकट, पुलिसकर्मियों ने रक्तदान से दी राहत

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक में इन दिनों रक्त का संकट गहराता नजर आ रहा है। ब्लड बैंक में कई ब्लड ग्रुप का स्टॉक खत्म होने से जरूरतमंद मरीजों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन करीब 40 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि ब्लड बैंक में फिलहाल महज 97 यूनिट रक्त ही उपलब्ध है। जिससे अगले 2 दिन की भी पूर्ति नहीं हो पाएगी। ऐसे संकट के समय में झालावाड़ police के जवान मसीहा बनकर सामने आए हैं। एसपी अमित बुडानिया के निर्देश पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस जवानों के इस प्रयास से गर्भवती महिलाओं, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, जिला अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक में रक्त की कमी के चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन करीब 40 यूनिट रक्त की खपत होती है। गर्भवती महिलाओं की डिलवरी, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के नियमित उपचार और सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य ट्रॉमा मामलों में रक्त की तत्काल आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। रक्त की इसी कमी को देखते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने मानवीय संवेदना देखते हुए पुलिस जवानों से रक्तदान की अपील की। एसपी के निर्देश पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। पुलिस जवानों के इस मानवीय प्रयास से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अपने मरीजों के लिए रक्त की जरूरत पड़ती है। खासकर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और प्रसूताओं के लिए यह पहल बेहद मददगार साबित होगी। गौरतलब है कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है.. और किसी का दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। ऐसे में पुलिस जवानों ने तो अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान की पहल की है, लेकिन ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए आमजन की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। जरूरत है, कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता के इस अभियान में अपना योगदान दें।
0
0
Report

एक वोट से सरपंच जीत के बाद गांव में हंगामा, पुनर्मतगणना की मांग

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। 22 पीटीडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा कर दिया। यह पूरा विवाद सरपंच पद के चुनाव परिणाम को लेकर शुरू हुआ, जहां प्रत्याशी नवनीत शर्मा को महज एक वोट से विजयी घोषित किया गया है। नतीजे सामने आते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मतदान करवा रही पोलिंग पार्टी और रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) पर मतपेटियों में गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। लोगों का यह भी कहना है कि प्रशासन ने गड़बड़ी कर नवनीत शर्मा को एक वोट से जिताया। इस मामले में देर रात से ही स्कूल के बाहर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष जमा हैं। आक्रोशित ग्रामीण दोबारा मतगणना (रीकाउंटिंग) करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनकी स्पष्ट मांग है कि जब तक जिला कलेक्टर खुद मौके पर नहीं आते और उनकी मौजूदगी में दोबारा गिनती नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं होंगे। मामाले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया है। सूरतगढ़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार, उपखंड अधिकारी पूनम चंद और तहसीलदार दर्शना इंदलिया सहित कई अधिकारी स्कूल परिसर में मौजूद हैं और आक्रोशित ग्रामीणों से लगातार समझाइश कर स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर के राधिका अपार्टमेंट आग: अवैध निर्माण पर बिल्डर समेत 5 पर मुकदमा

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपूर। पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में लगी भीषण आग के बाद फीलखाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध निर्माण और लापरवाही के मामले में बिल्डर समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस हादसे में अपार्टमेंट में रहने वाले एक छात्र और एक महिला अपनी जान गंवा बैठे जबकि कई लोग घायल हुए थे। अब अपने बेटे को खोने वाले पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी नक्शा दिखाकर धोखाधड़ी करने, घटिया सामान लगाने और आग से बचाव के इंतजाम न करने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में जान गंवाने वाले छात्र प्रांजुल बाथम के पिता अनिल बाथम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बिल्डर मोहित तिवारी, उसके साथी प्यारे खान, शफीक, मन्नू रहमान और जमीन की मालकिन सरबजीत कौर ने मिलकर नियमों को ताक पर रखकर यह बहुमंजिला इमारत बनाई है। आरोप है कि इन लोगों ने केडीए से नक्शा पास होने का झूठ बोला और फर्जी नक्शा दिखाकर दिसंबर 2024 में उन्हें पांचवीं मंजिल पर फ्लैट बेचे दिए। रहने के बाद पता चला कि दीवारों में दरारें हैं, सीलन है, लिफ्ट में करंट आता है और आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं है। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्हें डराया-धमकाया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विभाग के इंजीनियरों और सुपरवाइजरों की मिलीभगत की वजह से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि यह मामला सोमवार सुबह का है जब 12 फ्लैटों वाले राधिका अपार्टमेंट की पार्किंग में सुबह करीब साढ़े चार बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई थी। आग इतनी तेज थी कि इमारत के अंदर 35 से 40 लोग फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और एक बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों समेत करीब छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद चार घायलों को उर्सला अस्पताल ले जाया गया था जहाँ डॉक्टरों ने राखी नाम की एक महिला और शिकायतकर्ता अनिल बाथम के बेटे प्रांजल बाथम जो जुगल देवी इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है को मृत घोषित कर दिया। दोनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। वहीं आग में बुरी तरह झुलसीं अनिल की पत्नी और प्रांजल की मां मीता बाथम का उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा जान बचाने के लिए इमारत से नीचे कूदने वाले वैभव गुप्ता नाम के युवक की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है, जिसे हेल्प अस्पताल के न्यूरो विभाग में रेफर किया गया है। मामले में फीलखाना थाना प्रभारी रीना ने बताया कि मृतक छात्र के पिता की शिकायत पर बिल्डर समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इमारत के पास हुए नक्शे, फायर एनओसी और बाकी तकनीकी चीजों की जांच कर रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बागपत के वंदना चौक पर कार चालक ने ट्रैक्टर चालक को पीटा, वीडियो वायरल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के वंदना चौक पर कार सवार युवक ने ट्रैक्टर चालक को पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। युवक सफेद कार से आया और पहले ट्रैक्टर चालक को गालियां दीं। इसके बाद उसने कार से उतरकर सड़क पर चालक के साथ मारपीट की। वीडियो में 24 सेकंड के दौरान युवक ट्रैक्टर चालक को करीब सात थप्पड़ मारता और उसका हाथ मरोड़ता दिख रहा है। मारपीट के समय ट्रैफिक पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद थे। ट्रैक्टर चालक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। मारपीट में ट्रैक्टर चालक घायल हुआ।
0
0
Report

8 दिन पहले दूल्हे की मौत, अलीगढ़ की शादी मातम में बदली

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ अपडेट ब्रेकिंग शादी से 8 दिन पहले शहीद हुआ दूल्हा, खुशियों वाले घर में पसरा मातम जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बेसपॉइंट लोहलाम सौगाव में तैनात करन की मौत की खबर से हड़कंप मंच गया, अलीगढ़ में आर्मी जवान करन चौधरी की मौत से दो परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं 24 नवंबर को होनी थी करन चौधरी और कल्पना की शादी 16 अप्रैल को हुई थी गोद भराई, लगुन और सगाई की रस्मों की चल रही थी तैयारी बेटी की शादी के लिए पिता ने सोने के जेवर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर तक खरीद लिया था शादी के कार्ड रिश्तेदारों में बंट चुके थे, लॉज भी बुक था लेकिन शादी से महज 8 दिन पहले जवान करन की मौत खबर ने सब कुछ बदल दिया जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां अब मातम पसरा है अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top