icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow5 Feb 2025, 08:43 am

Amroha - गेहूं की फसल सींचने गए मदरसे के छात्र की संदिग्ध मौत, शव मिलने से मचा हड़कंप

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलोटी खुर्द में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 20 वर्षीय युवक शाहनवाज का शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला. शाहनवाज गांव के ही एक मदरसे का छात्र था और बीती रात गेहूं की फसल की सिंचाई करने गया था. सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद खेत में उसका शव बरामद हुआ . घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शाहनवाज की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजियाबाद में चोरियों से परेशान लोगों का मार्च, सड़कों पर गूंजा ‘जागते रहो’ का नारा

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollowJust now
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: विजय नगर थाना क्षेत्र की सेक्टर-9 चौकी इलाके में लगातार हो रही चोरियों से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने इलाके में मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकले और ‘जागते रहो’ के नारे लगाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने में इलाके में 6 से ज्यादा चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जबकि 10 से अधिक चोरी के प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायत और एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज लोगों ने कहा कि जब पुलिस इलाके की सुरक्षा नहीं संभाल पा रही है तो अब वे खुद सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्थानीय युवाओं ने एक दल गठित कर रात के समय इलाके में निगरानी शुरू करने की बात कही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लोग लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतरे और मार्च निकाला। मार्च के दौरान लोगों ने ‘जागते रहो’ का नारा लगाते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका विरोध और तेज हो सकता है।
0
0
Report

राजपाल यादव ने अयोध्या में किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

SANJEEV AZADSANJEEV AZADFollowJust now
Paliya Shahzadi, Uttar Pradesh:अयोध्या। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव शनिवार को धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में भी माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद राजपाल यादव ने संतों से मुलाकात कर धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या से उनका बहुत पुराना और गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। राजपाल यादव ने बताया कि वे संतों के साथ मिलकर बड़े भक्तमाल में विश्व कल्याण की भावना से शिवलिंग का निर्माण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यों का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और विश्व कल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। इस दौरान संतों और श्रद्धालुओं ने भी उनका स्वागत किया।
0
0
Report
Advertisement

सारण में गंडक बाढ़ भयावह; लाखों लोग प्रभावित, राहत कितनी तेज?

Chapra, Bihar:सारण में गंडक की बाढ़ अब विकराल रूप ले चुकी है। पानी का दायरा लगातार बढ़ रहा है और तबाही का मंजर भयावह होता जा रहा है। छह प्रखंडों की 33 पंचायतों के 170 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 3 लाख 32 हजार 100 लोग और 75 हजार 286 परिवार प्रभावित हैं। हजारों घरों में पानी घुस चुका है। कहीं सड़कें डूब गई हैं, तो कहीं गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में लोग घर-बार छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। कोई ट्रैक्टर पर गृहस्थी का सामान लादकर निकल रहा है, तो कोई अपने मवेशियों को बचाने की जद्दोजहद में जुटा है। बाढ़ के इस कहर के बीच अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक लोग इस तबाही का सामना करेंगे और कब उन्हें राहत मिलेगी? प्रशासन के मुताबिक, अब तक 43 हजार 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। 14 राहत केंद्र और 46 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं, जहां अब तक 50 हजार 550 लोगों को भोजन कराया गया है। वहीं, छपरा के खेल भवन में युद्धस्तर पर फूड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं, विकास मित्रों, डीलरों और प्रशिक्षु सिपाहियों की मदद से राहत सामग्री की पैकेजिंग की जा रही है। अब तक 2,650 फूड और ड्राई राशन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। बाढ़ की मार सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि बेजुबान पशुओं पर भी पड़ रही है। पशुओं के लिए आठ चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं और 153.5 क्विंटल पशु चारे का वितरण किया गया है। वहीं, प्रभावित लोगों के इलाज के लिए 20 मेडिकल कैंप और पांच मोबाइल मेडिकल टीमें तैनात हैं। लेकिन सरकार की आंकड़ों और राहत के दावों से इतर बाढ़ की असल तस्वीर उन गांवों में दिख रही है, जहां लोग अपने घरों में पानी घुसने के बाद बेबस हैं। मकेर प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति और पीड़ितों की मुश्किलों का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने। देखिए ग्राउंड जीरो से यह खास रिपोर्ट।
0
0
Report

चतरा पुलिस ने 50 हजार इनामी बदमाश रामभज्जू यादव को गिरफ्तार किया

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार के 50 हज़ार का इनामी अपराधी रामभज्जू यादव। वह चोरी के बोलेरो से हंटरगंज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहा था। इसी दौरान चतरा एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी जो चोरी के बोलेरो लेकर बिहार के गोपालपुर के रास्ते सैयपुर मायापुर होते हुवे हंटरगंज के जजलो बाजार आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने टीम गठित कर मीरपुर कब्रिस्तान के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उक्त व्यक्ति से रोककर जब गाड़ी के कागजात मांगे गए तो वो नहीं दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह गाड़ी चोरी का बताया। आरोपी के पास से चोरी की बोलेरो और दो मोबाइल बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी पर बिहार-झारखंड में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसकी गिनती बिहार के टॉप 10 अपराधियों में कि जाती है।
0
0
Report

बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी तंबुओं के नीचे, स्थाई राहत कब मिलेगी?

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी तम्बू के नीचे कट रही है। नौतन के चंपारण तटबंध पर सैकड़ों बाढ़ पीड़ित आश्रय लिए हैं। बांध के दोनों तरफ प्लास्टिक से बना तम्बू यह बताता है कि ये बाढ़ पीड़ितों का आश्रय स्थल है। इस बार जिला प्रशासन की मानवीय पहल सजगता और सतर्कता देखी जा रही है। सभी बाढ़ पीड़ितों के बीच सामुदायिक किचन से खाना भेजना, बिजली की व्यवस्था, स्वास्थ्य की व्यवस्था जिला प्रशासन ने किया है। लेकिन ये बाढ़ पीड़ित सालों से ऐसी बत्तर जिंदगी जीने को मजबूर है। इनकी बेबसी और लाचारी का स्थाई निदान आज नहीं हो पाया है। बाढ़ से सरकार कब स्थाई निजात दिलाएगी यह बेबस लाचार बाढ़ पीड़ित सरकार से सवाल कर रहे हैं। तम्बू के नीचे महीनों ये सैकड़ों परिवार रहेगा। इनके बनाए चूल्हे को देख सकते हैं। सड़क किनारे भूखे बच्चे बुजर्गो को खाना खाते देख सकते हैं। इनकी बेबसी इनके दर्द पर तत्काल जिला प्रशासन मलहम तो लगा दिया है लेकिन सरकार बाढ़ से स्थाई निजात कब दिलाएगी ये सैकड़ों परिवार सरकार से सवाल कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

जसपुर में स्किल इंडिया के तहत AI की मुफ्त क्लासें शुरू ग्रामीण बच्चों के लिए अवसर

Jaspur, Uttarakhand:जसपुर, उत्तराखंड में स्किल इंडिया के तहत एआई क्लास शुरू हुईं हैं। 7 दिवसीय मुफ्त क्लासेज दी जाएंगी। पूर्व विधायक डॉ. शेलेन्द्र मोहन सिंघल के प्रयासों के बाद इन क्लासेज का शुभारंभ हुआ है। बच्चों को AI से जुड़ी तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण मिलेगा। आज पहली क्लास का फीता काटकर कार्यक्रम शुरू किया गया। उद्देश्य ग्रामीण और गरीब परिवार के बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है ताकि वे भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनें। 14 साल से ऊपर के बच्चों को रजिस्टर किया गया है और लगभग चार घंटे के कोर्स के बाद प्रमाणपत्र मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

बदरीनाथ-जोशीमठ हाईवे पर मलबा नहीं हटने से लंबा जाम, पितृपक्ष प्रभावित

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:बदरनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति दिन ही नहीं, रात में भी वैसी ही बनी हुई है, मानो यात्रा की अभी शुरुआत हो रही हो। जबकि यह यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है। शासन-प्रशासन को बरसात के बाद दो महीने का समय व्यवस्था सुधारने के लिए मिला था, लेकिन उसके बावजूद हालात जस के तस हैं। सड़क पर पड़ा मलबा नहीं हटाया गया, जिससे हाईवे सकरा हो गया है और थोड़ी सी भीड़ बढ़ते ही 10-12 KM लंबा जाम लग जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता पितृपक्ष को लेकर है। इन दिनों हर कोई अपने पितरों की तिथि के अनुसार बदरीनाथ धाम में पिंडदान और तर्पण करने पहुंचना चाहता है। लेकिन श्रद्धालु दिन भर जाम में ही फंसे रह जा रहे हैं। समय पर धाम न पहुंच पाने से उनकी आस्था पर चोट पहुंच रही है। यात्रियों का कहना है कि अगर जल्द मलबा हटाकर सड़क को चौड़ा नहीं किया गया और ट्रैफिक प्लान सही नहीं किया गया, तो पितृपक्ष की भीड़ में स्थिति और बेकाबू हो जाएगी।
0
0
Report

चन्दौसी दरगाह उर्स मैदान पर महिला थाना निर्माण मामले में कोर्ट पहुंचा

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल, चन्दौसी में हजरत गुलाम शाह मियां दरगाह के उर्स मैदान पर महिला थाना बनाए जाने के लिए चन्दौसी नगरपालिका के प्रस्ताव से विवाद…कोर्ट पहुंचा मामला। जिला न्यायालय ने नगरपालिका बोर्ड के चेयरमैन, EO समेत 28 बोर्ड सदस्य को नोटिस जारी किये। चन्दौसी नगर पालिका परिषद ने महिला थाने के निर्माण के लिए उर्स मैदान की भूमि देने का प्रस्ताव पालिका बोर्ड की बैठक में पास किया। उर्स मैदान की 2500 गज भूमि महिला थाने के निर्माण के लिए 2800 गज भूमि पार्किंग के लिए देने की तैयारी थी। दरगाह के उर्स मैदान पर महिला थाना बनाए जाने की तैयारी से दरगाह की इंतजामिया कमेटी ने पालिका के प्रस्ताव के खिलाफ जिला कोर्ट में याचिका दायर की थी। मौलाना गुलाम साबिर का दावा कि उर्स मैदान वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी है; कोर्ट ने उर्स मैदान पर पालिका के किसी भी तरह के निर्माण/ बाधा उत्पन्न करने पर रोक लगा रखी है। नगर पालिका परिषद पर चोरी छिपे हजरत दरगाह गुलाम शाह मियां के उर्स मैदान पर महिला थाने के निर्माण के लिए भूमि देने के प्रस्ताव पास करने का आरोप। चन्दौसी थाना क्षेत्र के कम्पनी बाग स्थित हजरत गुलाम शाह मियां दरगाह के उर्स मैदान का मामला。
0
0
Report
Advertisement

रावतभाटा में कथित अवैध शराब बिक्री पर लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - गांधी जयंती पर ड्राई डे के बावजूद चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में कथित अवैध शराब बिक्री के बारे में स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। चारभुजा स्थित संस्कृत बालिका विद्यालय के सामने कथित शराब ठिकाने और मुख्य बाजार में कथित अवैध शराब गोदाम को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराबियों के जमावड़े से विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पूरी तहसील में दर्जनों कथित अवैध शराब ब्रांच संचालित होने का भी दावा किया गया है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से कथित ठिकानों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report

रावतभाटा में भाजपा ने 25 पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संकल्प मजबूत किया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से आयोजित सेवा संकल्प यात्रा के दौरान नगर पालिका परिसर में 25 पौधों का पौधारोपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन अनुसुईया नागर, उप चेयरमैन विजय गुप्ता, भाजपा नेता भुवनेश नागर, यात्रा संयोजक हर्ष जैन, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधों की नियमित देखभाल के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
0
0
Report

16 सदस्यीय टीम हिमालयी तूफान में फंसी, सुरक्षित वापसी के बाद वीडियो जारी

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के हिमालयी क्षेत्र से एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है। पिंडारी ग्लेशियर से नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप होते हुए ट्रेल पास पार करने निकली 16 सदस्यीय टीम बर्फीले तूफान में फंस गई। करीब 52 घंटे तक चले बर्फीले तूफान के बाद टीम ने अभियान बीच में ही रोक दिया। अब टीम ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो जारी किया है, जिसमें बर्फीले हालात और अभियान की मुश्किलें नजर आ रही हैं। राहत की बात यह है कि सभी सदस्य सुरक्षित वापस लौट आए हैं।16 सदस्यीय टीम का नेतृत्व जतोली निवासी पर्वतारोही दिनेश सिंह दानू कर रहे थे। टीम 21 सितंबर को खाती से रवाना हुई और 24 सितंबर को एडवांस बेस कैंप पहुंची। 25 सितंबर को दिनेश दानू और इंद्र सिंह ने करीब 200 मीटर ऊंची रॉक वॉल पर रोप लगाकर आगे बढ़ने का रास्ता तैयार किया। लेकिन रात करीब आठ बजे मौसम अचानक बिगड़ गया। करीब 52 घंटे तक चले बर्फीले तूफान में टीम का सामान लगभग 10 फीट बर्फ के नीचे दब गया। हालात को देखते हुए टीम ने सुरक्षित वापसी का फैसला लिया और शुक्रवार को सभी सदस्य वाछम-दऊ-जैकुनी पहुंच गए। दिनेश दानू का यह सातवां ट्रेल पास अभियान था, जो करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर प्रस्तावित था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top