icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow9 Jan 2025, 11:32 am

अमरोहाः महात्मा ज्योतिबा फुले के द्वार की नामित जगह पर पुलिस बीट हाउस के निर्माण से स्थानीय लोग नाराज

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा जोया रोड पर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले चौक के समीप नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले भव्य द्वार का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए नगर पालिका परिषद द्वारा शिलान्यास भी हो चुका है , लेकिन पुलिस विभाग द्वारा इसी स्थान पर पुलिस बीट हाउस का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और सैनी समाज के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों और सैनी समाज के लोगों ने एसओ थाना देहात से इस संबंध में वार्ता की और पुलिस बीट हाउस को हटाने की मांग की। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनकी मांग को अनसुना कर दिया और पुलिस बीट हाउस का उद्घाटन कर दिया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नारायणपुरा की महिलाएं शराब ठेके हटवाने के लिए सड़कों पर उतरकर तोड़फोड़ मांग उठी

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के नारायणपुरा मोहल्ले में शराब ठेके से परेशान महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. महिलाएं लाठी-डंडे लेकर ठेके पर पहुंच गईं और शराब की पेटियों सड़क पर फैंककर जमकर तोड़फोड़ कर दी. मोहल्ले में प्रिंस अग्रवाल के नाम से देशी शराब का ठेका संचालित है. मोहल्ले में शराब का ठेका होने से नाराज महिलाओं का आरोप है कि शराब की लत ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है. अब तक करीब दस नौजवान युवक शराब की लत के चलते जान गंवा चुके हैं. कई घरों में पत्नियां विधवा हो गईं और बच्चे पिता के साये से महरूम हो गए. ऐसे में शराब का ठेका हटवाने के लिए कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और समस्या जस की तस बनी रही. आख़िरकार उनके सब्र का बांध टूट गया. मोहल्ले की महिलाएं एकजुट होकर लाठी-डंडे लेकर शराब के ठेके पर पहुंच गईं और जमकर हंगामा के बाद तोड़फोड़ शुरू कर दी. ठेके में रखे देशी शराब के पाउच और पेटियों को बाहर निकालकर सड़क पर फेंका और लाठी-डंडे से तहस-नहस कर दिया. महिलाओं ने हाथ में लाठी-डंडे लेकर शराब के पाउच पैरों से कुचल दिए और ठेके के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी. अगर प्रशासन ने महिलाओं की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई की होती तो आज उन्हें इस तरह सड़क पर उतरकर विरोध नहीं करना पड़ता.
0
0
Report

नाहरगढ़ वन रेंज ऑफिस विवाद: समर्थकों की गिरफ्तारी के साथ नया मोड़

Baran, Rajasthan:बारां के नाहरगढ़ वन रेंज ऑफिस मारपीट प्रकरण में नया मोड़, समर्थकों ने दी गिरफ्तारी बारां। नाहरगढ़ रेंज ऑफिस में मारपीट के आरोप के मामले में नरेश मीणा के समर्थक सोमवार को गिरफ्तारी देने नाहरगढ़ थाने पहुंचे। समर्थकों ने बीती रात पुलिस पर कुछ लोगों को जबरन उठाने का आरोप लगाया。 भगत सिंह सेना समर्थक प्रहलाद खटाना, किसान नेता राधेश्याम मीणा श्योपुर और बीएसपी की बारां प्रधान प्रत्याशी ममता नागर थाने में धरने पर बैठ गईं। धरने पर बैठे नेताओं ने निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करने की मांग की。 समर्थकों में नरेश मीणा को आरोपी बनाए जाने को लेकर भारी नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर निर्दोषों को छोड़ने की मांग की है。
0
0
Report

सूरतगढ़ में नकली घी पकड़ा: 30 क्विंटल, कीमत लगभग 12 लाख

Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 12 लाख रूपये बाजार की कीमत के लगभग 30 क्विंटल नकली को जप्त किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेतराम खुड़िया के नेतृत्व में विभाग की टीम ने पारस होलसेल भंडार के गोदाम पर छापा मारा । माहेश्वरी धर्मशाला के पीछे स्थित इस गोदाम की जांच में टीम को विभिन्न ब्रांड के करीब 3000 किलो घी मिला। टीम ने विभिन्न ब्रांडों के सैंपल लेकर जब्त घी सहित गोदाम को सीज़ कर दिया है। गौरतलब है कि रविवार को भी टीम ने इसी फर्म की दुकान पर छापा मारकर करीब 1500 किलो नकली घी बरामद किया था। विभाग के मुताबिक त्यौहार को देखते हुए नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

हाथी के आबादी में प्रवेश से विकासनगर में दहशत, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के ग्रामीण इलाकों में हाथी की मौजूदगी के बाद अलर्ट मोड पर आया वन विभाग लगातार गश्त करता नजर आ रहा है जंगल से निकलकर आबादी में घुसे इस हाथी को दिनभर वन विभाग की टीम जंगल में खदेड़ने का प्रयास करती रही लेकिन देर शाम तक हाथी की मौजूदगी शाहपुर कल्याणपुर गांव के खेतों में बनी रही हाथी लगातार गन्ने और धान की फसल को बर्बाद करता नजर आ रहा है हाथी की मौजूदगी के कारण इस पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है जहां एक ओर किसानों को गन्ने और धान की फसले बर्बाद होने का डर सता रहा है तो वही ग्रामीणों को जान माल का भी खतरा बना हुआ है पूरा दिन हाथी को जंगल में खदेड़ने की कोशिश में नाकाम रही वन विभाग की टीम रात के अंधेरे में भी अनाउंसमेंट के जरिए ग्रामीणों को अलर्ट करती नजर आ रही है अनाउंसमेंट और सायरन के जरिए लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वो अंधेरे में घरो से बाहर न निकले
0
0
Report

गौतमबुद्ध नगर में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की छापेमारी, 360 किलो रसगुल्ले नष्ट

Greater Noida, Uttar Pradesh:दीपावली से ठीक पहले गौतमबुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की मिठाई दुकानों और निर्माणशालाओं पर छापेमारी करते हुए खाद्य विभाग की टीम ने 360 किलो दूषित रसगुल्ले नष्ट कराए हैं। इन रसगुल्लों में मक्खी और मच्छर पड़े हुए थे, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते थे। इसके अलावा 9 अलग-अलग मिठाइयों के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। त्योहारों के सीजन में आपकी थाली तक शुद्ध मिठाई पहुंचे, इसके लिए गौतमबुद्ध नगर का खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने जिले भर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। सबसे बड़ी कार्रवाई ग्रेटर नोएडा के देवला में सोनू पाल की रसगुल्ला निर्माणशाला पर हुई, जहां लगभग 300 किलो रसगुल्ले मक्खी-मच्छर से भरे और सड़े हुए पाए गए। टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया。 वहीं दनकौर के गढ़ी बावन बीघा स्थित कृष्णा स्वीट भंडार से भी 60 किलो दूषित छेना रसगुल्ला नष्ट कराया गया। इसके अलावा जोधपुरवाला और दादरी के तिलपता में भी मिठाइयों के कारखानों पर छापा मारकर केसर चमचम, डोडा बर्फी, बूंदी लड्डू, दूध और छेना के कुल 9 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य विभाग ने सभी मिठाई विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी है कि मिलावट करने वालों और बिना लाइसेंस/बिल के सामान बेचने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

जमुई में दिवाली सुरक्षा के लिए छापेमारी: 5 दुकानों को नोटिस, 2 सील

Jamui, Bihar:जमुई: दीपावली पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन एलर्ट मोड में है। पटाखा को लेकर पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए एसडीओ सौरव कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग और एसडीपीओ व थाना रोड पर उतर आए और घूम- घूम कर बाजार की गतिविधियों का जायजा लेने लगे। सोमवार की शाम महराजगंज बाजार, बोधवन तालाब, पुरानी बाजार समेत विभिन्न इलाकों के कई दुकानों में पटाखा बिक्री को लेकर छापेमारी की गई और चिन्हित दूकानों की बारीकी जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान प्रमोद केशरी और पंकज केशरी की दुकान को सील कर अन्य पांच दुकान को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की इस कार्रवाई से पटाखा बेचने वाले दूकानदारों के बीच हड़कंप मच गया लोगों के बीच दहशत फैली रही। काफी देर तक अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। इस अवसर पर एसडीओ ने बताया कि अवैध तरीके से पटाखा की बिक्री को लेकर छापेमारी की गई है। मानक के तहत पटाखा बेचने का निर्देश दिया गया है। मानक रूप के बेगैर पटाखा बेचने वाले दूकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लाइसेंस लेना भी जरूरी है। साथ ही घातक पटाखा पर प्रतिबंध लगाया गया है। पर्व को लेकर लगातार छापेमारी जारी है। दो पटाखा दुकान को सील किया गया है और पांच दुकान पर नोटिस भेजा गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगे भी अन्य दुकानों की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

हाजीपुर में हीरो ग्लैमर X ABS 125सीसी लॉन्च, ABS के साथ पहली 125सीसी बाइक

Hajipur, Bihar:हाजीपुर से ऑटोमोबाइल सेक्टर की बड़ी खबर है जहां हीरो की नई बाइक ग्लैमर X ABS लॉन्च की गई है। ये देश की पहली 125 सीसी बाइक है जिसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम यानी ABS दिया गया है। चंदा ऑटोमोबाइल परिवार की ओर से इस बाइक की लॉन्चिंग की गई है। हाजीपुर के जाने-माने व्यवसायी परिवार चंदा परिवार, जो पिछले 60 सालों से कपड़ा, ज्वेलरी और ऑटोमोबाइल सेक्टर में है, उनके शोरूम पर इस नई ग्लैमर X की लॉन्चिंग की गई। शोरूम संचालक सुधांशु रंजन ने बताया कि ये सिर्फ हीरो ही नहीं बल्कि किसी भी कंपनी की पहली 125 सीसी बाइक है जिसमें ABS सिस्टम दिया गया है, जिससे ग्राहकों को चलाने में ज्यादा मजा और सुरक्षा मिलेगी। लॉन्चिंग कार्यक्रम में नीलम जी ने बाइक का अनावरण किया। इस बाइक की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये रखी गई है। धनतेरस को लेकर कंपनी ने खास ऑफर भी निकाला है। धनतेरस के दिन डिलीवरी लेने वाले ग्राहकों को हीरो की तरफ से ओरिजिनल हेलमेट फ्री दिया जाएगा। साथ ही 4 हजार रुपये का कैश बोनस भी मिल रहा है। इसके अलावा गुड लाइफ मेंबरशिप पर स्क्रैच कूपन में कई इनाम हैं। इसी लॉन्चिंग के दौरान एक संयोग भी हुआ। एक ग्राहक जो SP Shine लेने आया था उसने ग्लैमर X ABS पसंद की और उसी दौरान गुड लाइफ स्कीम के स्क्रैच में उसकी एक एक्स-शोरूम गाड़ी फ्री निकल गई। अब उसे सिर्फ रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस का पैसा देना होगा। स्कीम में गोल्ड कॉइन, सिल्वर कॉइन जैसे कई और ऑफर भी हैं।
0
0
Report

नीतीश संवाद में ललन सिंह को नेता कहकर विवाद खत्म, फरक्का जलसंधि पर सहयोग जताया

Munger, Bihar:नीतीश संवाद में संजय झा ने ललन सिंह को बताया अपना नेता , मुंगेर - लखीसराय में हुए सफल कार्यक्रम को लेकर दिया धन्यवाद। निर्दलीय एमएलसी राहुल राज के बीजेपी में शामिल होने पर बोले बैठक के बाद इस पर करेंगे टिप्पणी। मुंगेर के नगर भवन में फरक्का जलसंधि पर आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अपना नेता बताकर दोनों के बीच चल रहे विवाद की अटकलें पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में अनंत सिंह और नीरज कुमार के मुद्दे को लेकर संजय झा और ललन सिंह के बीच मतभेद की चर्चा जोरो पर थी लेकिन मुंगेर के मंच से संजय झा ने इस पर स्पष्ट कर दिया की पार्टी में ललन सिंह को लेकर कोई भी बात नहीं है। संजय झा ने मंच से संबोधित करते हुए कई बार ललन सिंह का नाम लेते हुए कहा कि फरक्का जलसंधि के मुद्दे पर हमारे नेता नीतीश कुमार हो चाहे हम लोगों के नेता ललन बाबू हो या हमारे युवा नेता निशांत कुमार हो सभी एक साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि ललन बाबू केंद्र में मंत्री हैं और हमारी मांग भी केंद्र सरकार से है तो इस वजह से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं होते हैं लेकिन इस मुद्दे पर वह भी बिहार वासियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज मेरा कार्यक्रम लखीसराय और मुंगेर में था तो ललन बाबू ने मुझे फोन कर लखीसराय में भी कार्यक्रम की जानकारी ली और जब मैं मुंगेर के लिए निकल रहा था तब भी उन्होंने मुझे फोन कर कार्यक्रम से अवगत हुए। संजय झा ने कहा कि ललन बाबू और मैं जल संसाधन मंत्री भी रह चुका हूं तो उनको बिहार वासियों की तकलीफ पता है और फरक्का जलसंधि के मुद्दे पर पूरी भावना ललन बाबू की पार्टी के साथ है। संजय झा ने लखीसराय और मुंगेर में हुए सफल कार्यक्रम को लेकर ललन सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दोनों ही जगह कार्यक्रम में उन्होंने खुद से मॉनिटरिंग की और उनके सौजन्य से यह कार्यक्रम सफलतापूर्णक संपन्न हुआ इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। संजय झा के इस बयान से साफ हो गया की अनंत सिंह और नीरज कुमार को लेकर एमएलसी चुनाव के दौरान ललन सिंह को लेकर उपजी नाराजगी की खबरों को संजय झा ने समाप्त करने की कोशिश की है। बाइट - संजय झा कार्यकारी अध्यक्ष जेडीयू वही सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज के बीजेपी में शामिल होने के सवाल को लेकर संजय झा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 5 तारीख को पार्टी मीटिंग बुलाई है और एमएलसी चुनाव में लड़ी थी उस पर क्या स्थिति रही और क्या हुआ एक बार इस पूरे स्थिति से अवगत हो जाने के बाद ही इस पर कोई टिप्पणी करेंगे। बाइट - संजय झा कार्यकारी अध्यक्ष जेडीयू आपको बता दें कि फरक्का जलसंधि के मुद्दे पर आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मुंगेर के नगर भवन पहुंचे थे जहां उन्होंने 1996 में हुई भारत बांग्लादेश फरक्का संधि से बिहार को हो रहे नुकसान पर लोगों को जागरूक किया। नेताओं ने कहा कि गंगा मैं गाद जमा होने से बाढ़ और कटाव की समस्या बढ़ी है तथा हमारे नेता नीतीश कुमार शुरू से ही इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और अब जलसंधि के अवधी दिसंबर 2026 में खत्म हो रही है तो पार्टी चाहती है कि नवीकरण से पहले बिहार के हितों का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी जवाब आया है और हमारी मांग को उन्होंने सकारात्मक बताते हुए पहल करने की बात कही है।
0
0
Report

जमुई-झाझा लाइन पर भीड़ में गेट पर लटककर युवक मौत, ट्रैक पर शव चार घंटे

Jamui, Bihar:जमुई-झाझा रेलखंड पर कटौना लोहा रेलवे पुल के समीप सोमवार को दर्दनाक हादसे में छोटी बहन के सामने ही भाई की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बहन को ससुराल झाझा छोड़ने जा रहे मनोहर कुमार ट्रेन में अत्यधिक भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण गेट से नीचे गिर पड़े। हादसा इतना भयावह था कि उनका सिर शरीर से करीब 100 मीटर दूर मिला। परिजनों के अनुसार, करीब चार घंटे तक शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें उसके ऊपर से गुजरती रहीं। घटना से पनपुरवा गांव में मातम पसरा है। मृतक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पनपुरवा गांव निवासी वीरेंद्र मंडल के पुत्र मनोहर कुमार के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई रोहित कुमार ने बताया कि मनोहर अपनी छोटी बहन खुशबू कुमारी को झाझा स्थित ससुराल छोड़ने जा रहा था। इसके बाद उसे देर रात जसीडीह से ट्रेन पकड़कर मजदूरी के लिए बेंगलुरु जाना था। उसके पास रिजर्वेशन टिकट भी था। बहन को ट्रेन में चढ़ाया, खुद गेट पर लटकता रहा मनोहर अपनी बहन के साथ जमुई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में सवार हुआ था। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह किसी तरह बहन को अंदर पहुंचाने में सफल रहा, लेकिन खुद गेट पर ही लटकता रह गया। जमुई स्टेशन से करीब दो किलोमीटर आगे कटौना लोहा पुल के पास उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद बहन ने अनजान नंबर से फोन कर मायके वालों को सूचना दी। परिजन खोजबीन करते हुए रेलवे पोल संख्या 390/24 और 390/25 के बीच डाउन लाइन पर पहुंचे, जहां मनोहर का क्षत-विक्षत शव मिला। 100 मीटर दूर मिला सिर, रेल प्रशासन पर उठे सवाल परिजनों के अनुसार, हादसे में मनोहर का सिर शरीर से करीब 100 मीटर दूर मिला, जबकि हाथ अप और डाउन लाइन के पास पड़ा था। उनका आरोप है कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक शव ट्रैक पर पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गईं। मौके पर आरपीएफ और रेल प्रशासन के समय पर नहीं पहुंचने को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई। सूचना पर मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष स्वाति कुमारी और एसआई सुनील कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया मनोहर मनोहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी, दो बेटों और एक बेटी के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतक के चचेरे भाई रोहित कुमार ने बताया कि मनोहर अपनी छोटी बहन को ससुराल झाझा छोड़ने जा रहा था। इसके बाद उसे मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु जाना था। ट्रेन में काफी भीड़ होने के कारण मनोहर अपनी बहन को अंदर चढ़ाने के बाद खुद गेट पर लटक रहा था। कटौना लोहा पुल के पास उसका हाथ छूट गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मनोहर का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। परिजनों के अनुसार, करीब चार घंटे तक शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। बाइट.....रोहित कुमार, मृतक के चचेरे भाई
0
0
Report
Advertisement

नक्सल प्रभावित इंद्रावती में जंगल सफारी शुरू, पर्यटन की नई उम्मीद जगी

Vijayapura, Karnataka:स्लोग -नक्सलमुक्त इंद्रावती में जंगल सफारी की शुरुआत, दूसरे दिन भी वन्यजीवों ने नहीं दी दस्तक एंकर:- कभी नक्सलवाद के खौफ से वीरान रहा बीजापुर का इंद्रावती टाइगर रिजर्व अब पर्यटन के नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है। राज्य स्थापना दिवस पर जंगल सफारी का शुभारंभ हुआ। हालांकि पहले दिन पर्यटकों को वन्यजीवों के दर्शन नहीं हो सके, लेकिन जंगल की खूबसूरती ने सैलानियों को आकर्षित किया। छत्तीसगढ़ तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमा से लगे होने से यहाँ पर्यटकों को भारी आवाजाही की सम्भावना है भोपालपटनम से लगे उल्लूर गाँव के पास से शुरू हुई सफारी में पर्यटक 4 जिप्सीयों से 9 किलोमीटर का सफर करीब 45 मिनट में तय करेंगे। सीसीएफ उत्तम कुमार गुप्ता और जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। फिलहाल चार जिप्सियों के जरिए सफारी संचालित करने की योजना है। भविष्य में रूट को मट्टीमरका तक 33 किलोमीटर विस्तारित किया जाएगा। दशकों तक नक्सली गतिविधियों के कारण पर्यटकों की पहुंच से दूर रहा इंद्रावती का जंगल अब नई पहचान बनाने की ओर है। सफारी शुरू होने से उल्लूर सहित आसपास के गांवों में रोजगार, होमस्टे और पर्यटन सुविधाओं के विकास की उम्मीद जगी है। पहले दिन वन्यजीव भले नजर नहीं आए, लेकिन पर्यटन की नई उम्मीद जरूर दिखाई दी। बंदूक और बारूद के साये से निकलकर अब इंद्रावती पर्यटन के नक्शे पर अपनी पहचान बनाने को तैयार है।
0
0
Report

सिद्धार्थनगर डुमरियागंज में भगवान परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा, भंडारे व भजन से गूंजा वाटिका

VIKRANT SRIVASTAVVIKRANT SRIVASTAVFollow20m ago
Malimanha Mustkaham, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में राप्ती तट स्थित परशुराम वाटिका के मंदिर में आज भगवान परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। धार्मिक अनुष्ठान के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ। भजन गायक धर्मेंद्र पंडित ने भजनों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डुमरियागंज के सनातनियों और ब्राह्मण समाज की इच्छा के अनुरूप सभी के सहयोग से भगवान परशुराम का मंदिर स्थापित किया गया है। क्षेत्रवासियों की भावनाएं पूरी हुई हैं और भगवान का आशीर्वाद क्षेत्र में बना रहे, इसलिए यह स्थापना महत्वपूर्ण है।
0
0
Report

देवरिया में अवैध पटाखा गोदाम पर छापा, 35 क्विंटल पटाखे जब्त

ASAmit SinghFollow27m ago
Deoria, Uttar Pradesh:दीपावली के मद्देनजर पटाखों के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को भटनी थाना क्षेत्र के मिश्राली दीक्षित गांव में पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बैजू मधेशिया के गोदाम पर छापा मारकर करीब 30 से 35 क्विंटल विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए गए। गोदाम में पटाखों के भंडारण से संबंधित लाइसेंस और अनुमति के दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना मिली थी कि मिश्राली दीक्षित गांव में एक गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर सोमवार, 2 नवंबर को थाना भटनी की पुलिस टीम, उपजिलाधिकारी सलेमपुर और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में विभिन्न वैरायटी के पटाखे रखे मिले। अधिकारियों ने भंडारण से संबंधित लाइसेंस और आवश्यक अनुमति के कागजात मांगे, लेकिन संबंधित व्यक्ति की ओर से कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद नियमानुसार गोदाम में रखे सभी पटाखों को जब्त कर लिया गया। प्रशासन के अनुसार, जब्त पटाखों की मात्रा करीब 30 से 35 क्विंटल है। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दीपावली के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन अवैध भंडारण तथा बिना अनुमति पटाखों की बिक्री पर नजर रख रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: नारी शक्ति और युवा उत्साह के साथ

Muju, Jeonbuk State:छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मनेंद्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में आयोजित समारोह में भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं, कलेक्टर संतना देवी जांगड़े ने जिलेवासियों से sपरिवार शामिल होकर राज्योत्सव की खुशियों में सहभागी बनने की अपील की है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आयुष विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी पहल भी की गई है। इस संबंध में जी मीडिया संवाददाता सरवर अली ने आयुष विभाग के डॉक्टर से खास बातचीत की। वहीं, प्रसिद्ध लोक कलाकार भगत बाबू यानी रामजीत लकड़ा, दामिनी पुरी, गुरशीत कौर एंड ग्रुप और राहुल ठाकुर एंड बैंड की प्रस्तुतियां समारोह में चार चांद लगाएंगी।
0
0
Report

नर्मदापुरम के सराफा बाजार में दिनदहाड़े चोरी, CCTV में संदिग्ध महिला कैद

Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के सराफा बाजार में दिनदहाड़े हुई चोरी की एक सनसनीखेज वारदात ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। हरे रंग की साड़ी, चेहरे पर कपड़ा और इरादे बेहद शातिर खरीदारी का बहाना बनाकर राज ज्वेलर्स पहुंची करीब 25 वर्षीय संदिग्ध महिला दुकानदार को अपनी बातों में उलझाती रही और मौका मिलते ही करीब 200 ग्राम सोने के जेवर समेटकर चंपत हो गई। चोरी हुए सोने की कीमत लगभग 28 लाख रुपये से बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद सराफा व्यापारियों में भारी नाराजगी है और अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर गोबरसही पाइप लाइन ब्लास्ट: एक की मौत कई घायल, प्रशासन एक्शन में

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के गोबरसही ब्लास्ट का वीडियो सामने आया है जिसमें पाइपलाइन में लीकेज के बाद आग लगने और ब्लास्ट की स्पष्ट तस्वीर दिख रही है. ब्लास्ट के एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दर्जनों घायल हैं. मृतक की पहचान गोबरसही के रहने वाले Retired दारोगा श्यामनंदन सिंह के 37 वर्षीय पुत्र श्रीनिवास के रूप में हुई जो घटना के समय बच्चों के स्कूल से फीस जमा कर स्कूटी से लौट रहे थे. धमाके के बाद इलाके में भगदड़ मच गई और बिजली काटी गई तथा गैस पाइपलाइन को बंद कर दिया गया. मौके पर जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र पहुंचे; घटना की जांच की जा रही है, नाला निर्माण के दौरान लापरवाही की बात भी कही जा रही है जिसकी जांच चल रही है; दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है और गंभीर रूप से एक व्यक्ति घायल है, बाकी घायल जो इलाज कराकर लौट गए हैं. पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही चौक के समीप का है, जहां नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई चल रही थी, नीचे से गैस पाइपलाइन फट गई और पूरा क्षेत्र दहल उठा. दर्जनों घर और गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं; फायर ब्रिगेड एवं पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे. वॉकथ्रू के साथ डीएम और एसएसपी से बातचीत हमारे संवाददाता मणितोष कुमार से है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top