icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow8 Jan 2025, 12:38 pm

Amroha - महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही जुबिलेंट की दीदी की दुकान

Amroha, Uttar Pradesh:

बुधवार को भानपुर फाटक के पास स्थित जुबिलेंट फाउंडेशन के ग्रामीण समृद्धि केंद्र में दीदी की दुकान का ​प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में लेखा प्रमुख विनय शुक्ला ने महिलाओं को ई-बैंकिंग और ई-खातों के संबंध में बताया। जुबिलेंट में निदेशक जनसपर्क सुनील दीक्षित ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के संंबंध में जानकारी दी। साथ ही कहा कि महिलाओं को आत्मर्निभर बनाने के लिए जुबिलेंट प्रतिबद्ध है और दीदी की दुकान भी उसी की एक कड़ी है। उन्होंने बताया कि गजरौला ब्लाक में 55 दीदी की दुकान संचालित हैं। इनसे जुड़कर महिलाएं अपने परिवार को पाल रही हैं। जेबीएफ के मेडिकल हेड डा.सुजिंदर फोगाट ने जुबिलेंट द्वारा तैयार कराए गए प्रोटीन उत्पाद के संबंध में बताया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गिरिडीह के दौंदलो में हाथी का उत्पात: फसल-घरों को नुकसान, मुआवजे की मांग तेज

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के दौंदलो गांव में बीती रात 25 से 30 की संख्या में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव में लगे मकई, मडुवा और धान की फसल को रौंद दिया। साथ ही एक मिट्टी का घर, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना शौचालय, नारियल का पेड़, बांस की चारदीवारी और विधायक मद से मिला चापानल भी तोड़ दिया। घर में रखे चावल और अनाज को भी हाथी चट कर गए। पीड़ितों में भोला महतो का घर और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि जगदीश महतो, कुंजलाल, बुधन, जितेंद्र, प्रसादी, गोवर्धन, लखेश्वर, खीरों, छात्रधारी, गोविंद, फलजीत, बासुदेव, कार्तिक, डेगलाल, घनश्याम, झरी महतो सहित दर्जनों किसानों की फसल और घरों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया तुलसी महतो मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों से बात कर नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। वन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के लिए फॉर्म उपलब्ध कराया है। फिलहाल हाथियों का झुंड पडरिया के तालाब में नहाने के बाद वहीं डेरा डाले हुए है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
0
0
Report

पकरीबरावां में नाबालिग से दुष्कर्म: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा पुलिस तेज तलाश

Nawada, Bihar:पकरीबरावां में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेज,परिजनों की शिकायत पर पकरीबरावां पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार\n\nनवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिजनों ने थाना में आवेदन दिया है।\nआवेदन के अनुसार घटना शुक्रवार रात की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता घर में अकेली थी, इसी दौरान दो युवक छत के रास्ते घर में घुस आए और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।\n\nसूचना मिलते ही पकरीबरावां थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।\n\nवहीं घटनास्थल से पुलिस ने कुछ सामान भी बरामद किया है, जिसे साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

तड़के सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलें भिड़ी, दोनों घायल

Saiki, Bihar:तड़के सुबह सड़क हादसा, 2 मोटरसाइकिलें आपस में टकराईं सारंगढ़-बिलासपुर मार्ग पर तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम चंदाई के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई हैं。 जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सारंगढ़ की ओर से बिलासपुर मार्ग की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल बिलासपुर मार्ग से सारंगढ़ की ओर आ रही थी। इसी दौरान ग्राम चंदाई के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई。 टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया。 बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार बड़ेगंतुली और दूसरा रामपुर का रहने वाला है। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी。
0
0
Report
Advertisement

बोकारो की वृद्धाओं ने वृद्धा पेंशन के भुगतान की मांग उठाई

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में वृद्धा पेंशन के लिए वृद्धाओं ने सरकार से गुहार लगाई। पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के खेतको पंचायत में दर्जनों वृद्ध महिलाएं और पुरुष पिछले छह महीनों से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही थी और वे परेशान होकर पंचायत की मुखिया अनवरी खातून के घर पहुंचे अपनी पीड़ा व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि वे बेबस हैं और वृद्धा पेंशन ही उनकी छोटी छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति करती है, जो अब छह महीनों से बंद है। मुख्यमंत्री से गुहार लगाई गई है कि वृद्धा महिलाओं की सुध लेते हुए पेंशन की राशि अविलंब भुगतान किया जाए ताकि उनकी जरूरतें पूरी हों।
0
0
Report

पुलिस ने फरार आरोपी वसीक को गिरफ्तार किया, धनपतगंज चोरी केस में नया मोड़

Sultanpur, Uttar Pradesh:दो दिन पहले पुलिस को चकमा देकर फरार चोरी की आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि 29 अगस्त को थाना धनपतगंज के चोरी के मुकदमे का अभियुक्त वसीक (उम्र करीब 20 वर्ष) न्यायिक रिमांड के पश्चात जिला कारागार ले जाते समय पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया था। प्रकरण में कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 30 अगस्त 2026 को फरार अभियुक्त वसीक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है。
0
0
Report

सहारनपुर में मुठभेड़: शातिर चोर गोली लगने से घायल, 3 गिरफ्तार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी के मुकदमे में वांछित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, देर रात पुलिस टीम देवला से गोपालपुर जाने वाली सड़क पर गोकलपुर रजवाहे की पटरी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ईंख के खेत के पास तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम ने पूछताछ के लिए उन्हें घेरने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी मेहरबान पुत्र फजल, निवासी आजाद गार्डन, कलसिया रोड, थाना मंडी, के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कॉम्बिंग के दौरान उसके दो साथियों रमजानी पुत्र खुर्शीद, निवासी मच्छरहेड़ी, थाना नकुड़ और भूरा पुत्र फजल, निवासी आजाद गार्डन, को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा नल फैक्ट्री से चोरी किया गया सामान सात कट्टों में बरामद हुआ, जिसमें 125 हत्थी और चार नल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी थाना कोतवाली देहात में दर्ज चोरी के मुकदमे में वांछित थे। मेहरबान और भूरा के खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। भूरा थाना मंडी का हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

करैत साँप ने दो बहनों को डंसा, एक की मौत, गांव में कोहराम

Jamui, Bihar:जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर अहरा गांव में सोए अवस्था में करैत सांप ने अनिल यादव की 11 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी और 08 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी को डंस लिया। घटना की जानकारी दोनों बहनों ने परिजन को दी। इसके बाद पलंग पर बिस्तर में लिपटकर बैठे करैत सांप को मारा गया और फौरन दोनों बहनों को इलाज के लिए रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर मनीष कुमार ने छोटी बहन प्रियांशु कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़ी बहन प्रियंका कुमारी को करैत सांप ने डंसा था, लेकिन वह जहर नहीं छोड़ पाया था क्योंकि सांप ने सारा जहर छोटी बहन प्रियांशु कुमारी पर ही छोड़ चुका था। जिस वजह से बड़ी बहन प्रियंका कुमारी की हालत सामान्य बनी हुई है। परिजन ने बताया कि घर के कमरे में पलंग पर मां, पुत्र और दोनों पुत्री सोई हुई थी। इसी दौरान अचानक करैत सांप ने पहले 8 वर्षीय प्रियांशु कुमारी को डंस लिया। इसके बाद प्रियांशु कुमारी द्वारा कुछ काटने की बात कही गई थी लेकिन परिवार के सभी सदस्य इसे नजरअंदाज कर दिए, फिर प्रियांशु कुमारी सो गई। थोड़ी ही देर के बाद करैत सांप ने प्रियंका कुमारी को भी डंस लिया। इसके बाद सांप के डंसने की जानकारी हुई। तब फौरन उसे सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन सदर अस्पताल आने के दौरान काफी देर हो गई और छोटी बहन प्रियांशु कुमारी की मौत हो गई। जबकि प्रियंका कुमारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतका दो बहन और एक भाई में सबसे छोटी बहन थी। बच्ची की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहरा मच गया।
0
0
Report

दिल्ली के निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची से यौन शोषण; ड्राइवर गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के निजी स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से यौन शोषण का मामला सामने आया। यौन शोषण के आरोप में बस ड्राइवर गिरफ्तार। दिल्ली के बवाना इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में तीन साल की नर्सरी छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल बस के ड्राइवर विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ कई बार यौन शोषण किया। बच्ची के परिवार वालों को घटना का पता तब चला जब 19 अगस्त की रात बच्ची के निजी अंगों पर चोट के निशान दिखाई दिए। पीड़िता की मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने स्कूल में मौजूद एक “बैड अंकल” के बारे में बताया, जो उसे चॉकलेट देता था। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी, जिसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन को मामले की जानकारी दी। 24 अगस्त को स्कूल में बच्ची को फोटो और CCTV फुटेज दिखाई गई, जिसे देखकर बच्ची ने आरोपी ड्राइवर विकास की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और POCSO एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी विकास को स्कूल परिसर से गिरफ्तार का लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 8 महीने से स्कूल बस चला रहा था। CCTV फुटेज में आरोपी को जेब में चॉकलेट लेकर घूमते हुए देखा गया। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को बाथरूम जाते समय पीछा किया, चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे उसके साथ यौन शोषण किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची का कथित तौर पर चार बार यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाते हुए कई वीडियो मिले हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान और काउंसलिंग कराई जा रही है। स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय गंगा घाट पर स्नान करते युवक डूबा, मौत

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर,बेगूसराय में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी अनिरुद्ध राय के पुत्र अनुराग कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनुराग कुमार रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए बछवाड़ा गांव आया था। इसी दौरान वह गंगा स्नान करने घाट पर पहुंचा, जहां गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की काफी मशक्कत के बाद अनुराग का शव गंगा नदी से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि अनुराग कुमार रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन के घर बछवाड़ा आया था। इसी दौरान वह गंगा स्नान करने के लिए घाट पर गया। गंगा में पानी अधिक होने के कारण स्नान करते वक्त वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।अनुराग के डूबने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से अनुराग का शव गंगा नदी से बरामद किया गया। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर hospital के भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। बाइट- परिजन
0
0
Report

मोदी के 25 वर्ष पर भाजपा सेवा संकल्प अभियान एक माह चलेगा, वाराणसी मॉडल तय

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा एक माह तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मार्श प्रेक्षागृह में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित होने वाले इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचने की रूपरेखा बताई जाएगी। पार्टी सामाजिक कार्यक्रम भी करेगी। केंद्र सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विशेषकर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को माडल के रूप में प्रस्तुत करने की योजना बनेगी। सेवा संकल्प माह अभियान लंबा एवं महत्वपूर्ण अभियान है, ऐसे में पार्टी जल्द क्षेत्रीय टीमों की घोषणा कर मैदान में नए पदाधिकारियों को उतार सकती है।
0
0
Report
Advertisement

पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी, फिर जमीन विवाद का आरोप लगाया

Samastipur, Bihar:पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पड़ोसी युवक से बातचीत करते देख गला घोंटकर कर दी हत्या। हत्या को जमीनी विवाद का रूप देने के लिए पड़ोसी पर लगाया था आरोप, पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने संलिप्तता स्वीकार की। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में चार दिन पूर्व महिला की हत्या का मामला पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी, जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, अजीत ने अपनी पत्नी को रात में पड़ोस के एक युवक से बातचीत करते देख लिया था. इसके बाद गुस्से में उसने पत्नी के साथ मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद मामले को दूसरा रूप देने के लिए उसने जमीन विवाद का रूप देने का प्रयास किया. उसने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया. शुरुआती जांच में ही पुलिस को उसके बयान पर संदेह होने लगा था. पुलिस के अनुसार, अजीत पोद्दार दिल्ली में फल की दुकान चलाता है और घटना से करीब 10 दिन पहले अपने घर आया था. जानकारी मिली कि उसकी पत्नी मीना की पड़ोस के एक युवक से नजदीकियां हैं. घटना की रात परिवार के अन्य लोग सो रहे थे. मीना घर की सीढ़ी पर पड़ोस के एक युवक से बातचीत कर रही थीं. अजीत की नींद खुलने पर उसने दोनों को देख लिया. अजीत को देखकर युवक वहां से फरार हो गया. इसके बाद गुस्से में अजीत ने पत्नी के साथ मारपीट की और घर की सीढ़ी पर ही गला घोंट कर हत्या कर दी. हत्या के बाद अजीत ने मामले को जमीन विवाद का रूप देने की कोशिश की, बता कर पड़ोसियों पर आरोप लगाया. शुरुआती जांच में पुलिस को उसकी बयान पर संदेह होने लगा. पुलिस ने गहन पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. घटना के दिन अजीत पोद्दार ने मीडिया को बताया था कि वह दिल्ली में रहता है और 28 अगस्त को वापस दिल्ली जाने वाला था. उसने कहा कि 27 अगस्त की रात वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर के दरवाजे पर सोया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी घर के अंदर सो रही थीं. रात करीब 12 बजे बारिश शुरू होने पर उसकी नींद खुली. उसने देखा कि उसकी पत्नी घर की सीढ़ी पर मृत पड़ी हैं. उसने परिवार के अन्य लोगों को जगाया और पुलिस को सूचना दी. उस समय अजीत ने पड़ोसियों पर संदेह जताते हुए कहा था कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और संभवतः इसी विवाद में पत्नी की हत्या की गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. अब पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या जमीनी विवाद में नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी. आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report

हिमाचल में ग्लेशियल झीलों की निगरानी तेजी: चार झीलों पर चेतावनी प्रणाली विकसित

Shimla, Himachal Pradesh:नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से हुई भीषण तबाही के बाद हिमाचल प्रदेश में भी ग्लेशियल झीलों की निगरानी और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष सचिव पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि प्रदेश में चार प्रमुख ग्लेशियल झीलों की पहचान की गई है, जहां पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। राणा के अनुसार हिमाचल में चार ऐसी ग्लेशियल झीलों की पहचान की गई है, जिनका क्षेत्रफल 10 हेक्टेयर से अधिक है और जिन्हें विशेष निगरानी की जरूरत है। इनमें किन्नौर की काशा घाट झील, सांगला की बास्पा झील, लाहौल-स्पीति की गेपांग गाथ झील और मनाली की वासुकी झील शामिल हैं। इन झीलों में किसी भी तरह के बदलाव की स्थिति में समय रहते चेतावनी जारी करने के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित करने की तैयारी है। रrana के अनुसार हिमाचल में चार ऐसी ग्लेशियल झीलों की पहचान की गई है, जिनका क्षेत्रफल 10 हेक्टेयर से अधिक है और जिन्हें विशेष निगरानी की जरूरत है। इनमें किन्नौर की काशा घाट झील, सांगला की बास्पा झील, लाहौल-स्पीति की गेपांग गाथ झील और मनाली की वासुकी झील शामिल हैं। इन झीलों में किसी भी तरह के बदलाव की स्थिति में समय रहते चेतावनी जारी करने के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित करने की तैयारी है। राणा ने कहा कि केवल झीलों की निगरानी करना पर्याप्त नहीं है। यह भी पता लगाना जरूरी है कि किसी झील से अचानक बड़ी मात्रा में पानी निकलने की स्थिति में उसका प्रभाव कितने क्षेत्र तक हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रमुख ग्लेशियल झीलों के नीचे आने वाले क्षेत्रों का अध्ययन किया जा रहा है। इसमें जलस्तर किस स्तर तक पहुंच सकता है और कितनी आबादी प्रभावित हो सकती है, इसका आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में आगे की कार्रवाई तय होगी। पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि प्रदेश में ग्लेशियल झीलों की नियमित निगरानी की जा रही है। वर्ष 2022 के आकलन के अनुसार हिमाचल प्रदेश में करीब 1600 ग्लेशियल झीलों की पहचान की गई थी। इनमें करीब 73 झीलें 10 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाली हैं। इन झीलों की निगरानी उपग्रह तस्वीरों के माध्यम से की जा रही है, जिससे झीलों के आकार में होने वाले बदलावों का पता लगाया जा सके। राणा ने कहा कि संभावित आपदा की स्थिति में सिर्फ चेतावनी जारी करना पर्याप्त नहीं होगा। यह भी पहले से चिन्हित होना चाहिए कि पानी आने की स्थिति में कौन-कौन से क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ के संभावित स्तर और जल प्रवाह का आकलन किया जा रहा है। बाढ़ की सीमा निर्धारित होने के बाद जोखिम वाले क्षेत्रों और वहां मौजूद संपत्तियों की पहचान भी की जा सकेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष सचिव पुष्पेंद्र राणा ने कहा कि आपदा के बाद नदी और नालों के किनारे मौजूद निर्माण भी चिंता का विषय है। बाढ़ की सीमा और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान होने के बाद यह तय करने में मदद मिलेगी कि किन स्थानों पर किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए। सरकार का प्रयास है कि आपदा के जोखिम वाले क्षेत्रों में आवश्यक हस्तक्षेप को मजबूत किया जाए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top