icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow30 Jan 2025, 11:11 am

अमरोहाः गजरौला में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी का भव्य स्वागत

Amroha, Uttar Pradesh:

गजरौला में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण और सम्मान समारोह के लिए गंगवार जाते समय कार्यकर्ताओं ने पैराडाइज होटल सिहाली जागीर और हसनपुर में फूल-मालाओं से उनका अभिवादन किया। इस दौरान समर्थकों ने "राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी जिंदाबाद" और "राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाए। समारोह में सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए आजाद समाज पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा में जनसुनवाई: SP तेजस्विनी गौतम ने आमजन की समस्याओं पर लिया फीडबैक

Jaipur, Rajasthan:कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने महावीर नगर थाने पर की जनसुनवाई ली सीएलजी सदस्यों की बैठककोटा कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने महावीर नगर थाने पर आमजन की जनसुनवाई की और थाना क्षेत्र में घटित अपराधों के बारे में आमजन से जानकारी ली साथ ही सीएलजी सदस्यों से वार्ता कर उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देश पर कोटा शहर के हर थाने पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसके तहत आज महावीर नगर थाना पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि लोगों को राहत मिल सके इससे पूर्व जनसुनवाई में शहरी लोगों ने पुलिस अधीक्षक को अपनी समस्याएं बताई बाइट कोटा शहर SP तेजस्विनी गौतम
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली के शिव मंदिर दानपात्र चोरी, सीसीटीवी से चोरों की तलाश शुरू

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:जिला: KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा: KOTPUTLI लोकेशन: KOTPUTLI कोटपूतली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 स्थित ढाणी दीपावाली में चोरों ने शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपात्र चोरी कर लिया. मंदिर में हुई चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है. इन दिनों कोटपूतली क्षेत्र में चोर मंदिरों को चोरी का निशाना बना रहे हैं. अभी गत दिनों थाने के पास शनि मंदिर में शनि देव का मुकुट छत्र व अलमारी में रखी नगदी पार की थी, वैसे शनि मंदिर के बगल में हनुमान मंदिर में भी पिछले दिनों चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था जिनका अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है. इससे आमजन में पुलिस की कार्यशैली व गस्त पर सवालिया निशान उठ रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है, ताकि चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके. सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है. मंदिर में लगे कैमरों में चोरों की तस्वीरें कैद होने से पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है और चोरी की इस वारदात का खुलासा कब होता है. लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी भी मंदिर की चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है....
0
0
Report

दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, राजनीतिक बवाल तेज

Ranchi, Jharkhand:10 अक्टूबर 2026 यानी आज दिल्ली के जंतर-Mंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कर रही है। इसमें वामपंथी संगठनों और आम आदमी पार्टी से जुड़े छात्र संगठनों के भी शामिल होने की खबर है। विक्रम जहां दिल्ली में प्रदर्शन हो रहा है, वहीं इसका असर झारखंड में भी दिख रहा है। दरअसल दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को झारखंड से रद्द किया गया है। मामले पर राजनीति जारी है। दिल्ली में प्रदर्शन के कारण बीजेपी ने कहा है कि प्रशासन जनता को तकलीफ न हो, और आपात स्थिति में कानून व्यवस्था कायम रखना जरूरी है। विरोध में शामिल लोग संवैधानिक प्रक्रिया को चुनौती दे रहे हैं यह कहना है बीजेपी के बयान में। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि देश भर से दिल्ली जाने की ट्रेनें रद्द कर दी गईं, कुछ जगहों पर ट्रेनें रोककर यात्रियों को उतार दिया गया। त्योहार के मौके पर लोग घर जा रहे थे और ट्रेनें रद्द हो गईं। दिल्ली में मेट्रो और दुकानें बंद हैं। केंद्र सरकार युवाओं के जोश को ठंडा नहीं कर सकती और आज का प्रदर्शन यह साबित कर देगा कि इमरजेंसी जैसी स्थिति नहीं है। झारखंड कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर कांग्रेस तथा इंडिया गठबंधन के अन्य दल प्रोटेस्ट कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों में हिंसा नहीं हुई है और दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बहाने भाजपा लोकतंत्र को गला घोंटना चाहती है। रांची से खुलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस को प्रदर्शन के कारण कल कैंसिल किया गया था, जिससे लोगों को परेशानी हुई। रांची के एक छात्र का पैर टूटा है, उसे इलाज के लिए दिल्ली जाना था, लेकिन नहीं जा पाया। छात्र ने कहा कि आज दिल्ली में डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट था, कल दिल्ली जाना था, पर ट्रेन कैंसिल हो गई। फ्लाइट्स की टिकट महंगी है, इसीलिए वह आज रांची में ही है। झारखंड के एक छात्र भी दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन का समर्थन करता है।
0
0
Report
Advertisement

अंबरथ में ड्रग्स तस्करी मामले में 15 लोग मोक्का के तहत गिरफ्तार

Ambernath, Maharashtra:अंबरनाथ येथे अमली पदार्थ तस्करीप्रकरणी 15 जणांवर 'मोक्का' अंतर्गत कारवाई टोळीप्रमुख शरीफ शेखसह साथीदारांचे जाळे उध्वस्त भगतसिंगनगर भागात अमली पदार्थांच्या अवैध विक्रीप्रकरणी पोलिसांनी मोठी धडक कारवाई केली आहे. या गुन्ह्यातील आरोपींची गुन्हेगारी पार्श्वभूमी पाहता टोळीप्रमुख शरीफ सलीम शेख याच्यासह त्याच्या संघटित टोळीवर मोक्का अंतर्गत कारवाई करण्यात आली आहे. 15 जणांवर ही कारवाई करण्यात आली आहे. उल्हासनगर परिमंडळ 4 अंतर्गत पहिल्यांदाच अमली पदार्थ विक्री प्रकरणात मोक्का अंतर्गत कारवाई करण्यात आली आहे.या प्रकरणात आतापर्यंत अयाज सय्यद, शरीफ शेख, नुरजहॉं शेख, शाकीरा अन्सारी, अल्लाबक्ष शेख, नियाज सय्यद, करण बाबर, आसिया शेख आणि साफिया शेख अशा ९ आरोपींना अटक करण्यात आली आहे. तर शबाना शेख, आसिफ, अब्दुल टोपी, अतिश सिंग, शोएब खान, नगमा खान व जोसेफ या फरार आणि इतर आरोपींचा शोध सुरू आहे.
0
0
Report

दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच सुरक्षा कड़ी

Patna, Bihar:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एफआईआर में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर आज दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, पटना से दिल्ली जाने वाली चार प्रीमियम ट्रेनें भी आज रद्द हैं। संभावित मार्च और प्रदर्शन को लेकर पटना में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है, जबकि जेपी गोलंबर पर सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के जवान तैनात हैं। पटना के डाकबंगला चौराहे पर करीब पांच फीट ऊंची डबल लेयर बैरिकेडिंग की गई है। यहाँ बिहार पुलिस, आरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती के साथ वाटर कैनन भी लगाए गए हैं। वहीं, इनकम टैक्स चौराहे पर भी बैरिकेडिंग कर वीरचंद पटेल पथ जाने वाले रास्ते को आंशिक रूप से बंद किया गया है। एग्जिबिशन रोड और गांधी मैदान की ओर जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और जरूरी जानकारी लेने के बाद आगे जाने दिया जा रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिस भी तैनात है। हालांकि, किसी भी राजनीतिक दल की ओर से आधिकारिक तौर पर मार्च प्रस्तावित नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर भी डिजिटल निगरानी रख रही है, ताकि किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट के प्रसार पर नजर रखी जा सके। प्रशासन का पूरा ध्यान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने पर है।
0
0
Report

दुमका में 2.59 करोड़ के ऋण पर सरफेसी से बैंक ने घर कब्जा लिया

Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका में 2.59 करोड़ रुपये के बैंक ऋण की वसूली के लिए प्रशासन ने सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रसिकपुर स्थित आवासीय मकान का भौतिक कब्जा बैंक को दिलाया. दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी अमर कुमार की मौजूदगी में इंडियन बैंक को संपत्ति का विधिवत दखल-कब्जा सौंपा गया. जानकारी के अनुसार, मैसर्स आयन ब्रिक इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के नाम से वर्ष 2021 में बैंक से ऋण लिया गया था. ऋण की नियमित अदायगी नहीं होने के कारण वर्ष 2024 में खाता एनपीए हो गया. वर्तमान में ऋण की बकाया राशि बढ़कर करीब 2 करोड़ 59 लाख रुपये हो गया था. जिसमें ऋण के एवज में कंपनी के निदेशक नलिन विलोचन झा और गारंटर मुन्नी झा के नाम पर रसिकपुर स्थित उक्त आवासीय संपत्ति बैंक के पास बंधक रखी गयी थी. बैंक की ओर से ऋण वसूली के लिए सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गयी. विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद संपत्ति पर बैंक को भौतिक कब्जा दिलाया गया. इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक नारायण कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में लिये गये ऋण का खाता 2024 में एनपीए होने के बाद सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गयी थी. बंधक संपत्ति होने के कारण नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर बैंक ने इसका भौतिक कब्जा लिया है. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी अमर कुमार ने बताया कि बैंक ऋण का भुगतान नहीं किये जाने के मामले में डीसी न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्रवाई की गयी है. आदेश के अनुपालन में प्रशासन की मौजूदगी में संबंधित मकान का दखल-कब्जा बैंक को सौंप दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

70वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ; भामाशाहों ने आयोजन में मदद की

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीविजयनगर में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 (14 वर्ष आयु वर्ग) का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी हरलाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश सोलंकी और प्रधानाचार्य शानू असीजा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना व अनुशासन के साथ खेलने की प्रेरणा दी। इस आयोजन की सबसे बड़ी पहचान बनी मंडी के भामाशाहों की सहभागिता। व्यापार मंडल, व्यापार संघ और लायंस क्लब से जुड़े भामाशाहों प्रीतम सिंह कामरा, कमल कुक्कड़, संतोष कामरा, हरीश मिड्ढा, जितेंद्र झंवर, शंकर लाल अग्रवाल, जयवीर मलिक, लेखराज, मांगीलाल मोहता, श्याम लाल तिना, श्याम नागपाल सहित अन्य ने खिलाड़ियों के लिए भोजन व अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। विद्यालय परिवार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को मंच देना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। जिले भर से आए खिलाड़ी और दल प्रभारी इसमें भाग ले रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top