Amroha: तैयब जूनियर हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम
Amroha, Uttar Pradesh:तैयब जूनियर हाई स्कूल, मोहल्ला दरबार-ए-कलां में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन शशि जैन ने तिरंगा फहराया, जबकि विशिष्ट अतिथि खत्री मनोज टंडन भी उपस्थित रहे। बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे देखकर शशि जैन ने खुशी जाहिर की और अपने बचपन की यादें ताजा कीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। खत्री मनोज टंडन ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
