Amroha - किसान समाधान दिवस, चौधरी दिवाकर ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने अधिकारियों के संग किसानों की समस्याएं सुनीं। भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने किसान समस्याओं व भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए इनके त्वरित निस्तारण की मांग की। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, विक्रम सिंह, ललित कुमार,अशोक चौधरी,अंकित चौधरी,अमरपाल सिंह,चमन सिंह व राकेश रतनपुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आइए आप भी देखिए और सुनिए चौधरी दिवाकर सिंह ने क्या कहा।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
