icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow28 Jan 2025, 01:33 pm

अमरोहाः मौनी अमावस्या पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तिगरी पहुंचे डीएम और एसपी

Amroha, Uttar Pradesh:

मंगलवार की शाम डीएम और एसपी गंगाधाम तिगरी में पहुंचे। उन्होंने एएसपी राजीव कुमार, सीओ श्वेताभ भास्कर और मंडी धनौरा की एसडीम चंद्रकांता के साथ तिगरी में घाट का निरीक्षण किया। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि चाहे एक हजार श्रद्धालु आएं या एक लाख व्यवस्था में ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ड्रोन से श्रद्धालुओं की निगरानी कराने, घाट पर मोटर बोट, गोताखोर तैनात कराने के निर्देश दिए और खोया-पाया केंद्र भी बनाने को कहा। डीएम निधि गुप्ता ने घाट पर पर्याप्ट लाइटें लगाने और अलाव जलाने को लकड़ी रिजर्व में रखने के निर्देश दिए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जसपुर में मामूली विवाद ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया, दो घायल

Jaspur, Uttarakhand:जसपुर क्षेत्र कल्याणपुर गांव में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गांव के ही कुछ लोगों ने रमेश सिंह के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले से परिवार में चीख-पुकार मच गई। रमेश सिंह सहित परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाए गए। आरोपी घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर फरार हो गए; घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल रमेश सिंह ने कहा कि विवाद बच्चों के बीच था और हम अपने घर पर थे; उन्होंने धारदार हथियार से हमला किया और कान कट गया, हाथ पर चोट आई। एक मेहमान को भी गंभीर चोटें आईं। सीसीटीवी वीडियो में हथियारों के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ दिख रही है।
0
0
Report

इंदिरapurम के पास पुलिस चौकी के पीछे धमाका, जांच शुरू

Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने बताया, "कल रात करीब 9:00 बजे हमें सूचना मिली कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वसुंधरा पुलिस चौकी की पिछली दीवार के पास एक धमाका हुआ है। उस समय वहां एक सब-इंस्पेक्टर और एक डिलीवरी बॉय मौजूद थे... इसके बाद जांच शुरू की गई और घटनास्थल से सभी सबूत जुटा लिए गए हैं। हमारा बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad), फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम अभी भी मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है। जांच में अभी तक धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया है। हम इस घटना की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि धमाका कैसे हुआ... डिलीवरी के लिए आए एक डिलीवरी बॉय को मामूली चोटें आई हैं।"
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में 21 हजार दीपों के साथ यमुना महाआरती का भव्य आयोजन

Noida, Uttar Pradesh:सेक्टर-94 में कालिंदी कुंज पुल के पास आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का नाम 'श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम-2026' रखा गया है। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में 21 हजार दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। वहीं, काशी से विशेष रूप से पहुंचे 11 वैदिक आचार्य वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां यमुना की महाआरती करेंगे। कार्यक्रम में वैदिक महायज्ञ, सामूहिक दीपदान और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन में सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली-एनसीआर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि मां यमुना के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं और युवाओं को यमुना को स्वच्छ रखने तथा उसके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा। अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान की ओर से कराए जा रहे इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं। पहली बार नोएडा में होने जा रही इस भव्य महाआरती को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है。
0
0
Report

पावापुरी महोत्सव में राज्यपाल ने महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया

Pariaunna, Bihar:जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की निर्वाणस्थली पावापुरी में आयोजित पावापुरी महोत्सव में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पावापुरी जैन मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान महावीर का आशीर्वाद लिया। मौके पर मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी और राजगीर विधायक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महोत्सव को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पावापुरी जैन मंदिर में उनका यह पहला आगमन है। आयोजकों को आश्वासन दिया कि अगले वर्ष भी महोत्सव में शामिल होने आएंगे। उन्होंने बताया कि वे स्वयं जैन धर्म के बारे में अध्ययन और रिसर्च कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर ने करीब 2500 वर्ष पहले ही आधुनिक समाज की समस्याओं जैसे पर्यावरण संरक्षण आदि को समझ लिया था। आज पूरी दुनिया भौतिकतावादी होती जा रही है। ऐसे समय में भगवान महावीर के विचारों को पढ़ने, समझने और आत्मसात करने की जरूरत है। अहिंसा, संयम और शांति का उनका संदेश आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top