Amroha: गंगाधाम तिगरी और ब्रजघाट में श्रद्धालुओं का स्नान जारी
Amroha, Uttar Pradesh:मंगलवार को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालु प्रयागराज, हरिद्वार, गंगाधाम तिगरी और हापुड़ के ब्रजघाट जैसे तीर्थ स्थलों पर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अमरोहा के गंगाधाम तिगरी में सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही लेकिन दोपहर तक संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसी तरह गजरौला के इंदिरा चौक पर भी भक्तों की आवाजाही देखी गई। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पर्व का आनंद ले रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
