Back
अमरोहा के शिविर में कांवड़ियों पर हमला: मारपीट-पथराव से घायलों के साथ 29 नामजद मुकदमा, 3 गिरफ्तार
VAVINEET AGARWAL
Feb 15, 2026 08:34:49
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा में कांवड़ियों के शिविर में मारपीट और पथराव से बबाल, सिपाही समेत कई घायल; चार नामजद सहित 29 पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार
अमरोहा में महाशिवरात्रि से एक दिन पुर मोहल्ला छेवड़ा में कांवड़ियों के शिविर के पास हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब अमरोहा नगर के मोहल्ला छेवड़ा स्थित शिव मंदिर के पास कांवड़ियों का जत्था विश्राम कर रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर दूसरे समुदाय के कुछ युवक वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। मोहल्ला छेवड़ा निवासी अभिषेक सैनी के अनुसार जिन युवकों पर झगड़ा और फसाद का आरोप है, वे काफी दूर के रहने वाले हैं। उनका आरोप है कि कुछ युवक शिविर के पास केक काटकर पार्टी बना रहे थे और धार्मिक टिप्पणियां कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक युवक, जिसकी पहचान शहाबुद्दीन के रूप में बताई जा रही है, पुलिस के सामने धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और मारपीट व पथराव शुरू हो गया। इस दौरान भगदड़ मच गई और एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी के सिर में चोट आई है। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों के साथ भी मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने अभिषेख सैनी की तहरीर पर इमरान, मुकीम, यूनिस अली और मोहम्मद जाहिद समेत चार नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। अमरोहा सर्कल के सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है।
बाइट अभिषेक सैनी पीड़ित युवक
बाइट पीड़ित महिला
बाइट चंद्रशेखर स्थानीय युवक
अमरोहा पुलिस के मुताबिक मामले में 29 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है जिनमें चार नाम जाते हैं और 25 अज्ञात हैं पुलिस के मुताबिक एक मुस्लिम युवक जो खुद को पत्रकार बता रहा था और वीडियो बना रहा था उसके बाद यह बवाल शुरू हुआ है,
बाइट अभिषेक यादव सी ओ अमरोहा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 15, 2026 10:23:470
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 15, 2026 10:22:330
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 15, 2026 10:22:010
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 15, 2026 10:21:410
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 15, 2026 10:21:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 15, 2026 10:21:160
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 15, 2026 10:21:000
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 15, 2026 10:20:440
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 15, 2026 10:20:260
Report
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 15, 2026 10:19:480
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 15, 2026 10:18:570
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 15, 2026 10:18:240
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 15, 2026 10:18:130
Report